Author: shivam kumar

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में बीमार हुए अभ्यर्थियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़नेवाली रांची की टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। आरती का इलाज रांची में ही चल रहा था। दौड़ पूरी कर चुकी थी आरती आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहिबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसे तत्काल साहिबगंज सदर…

Read More

खलारी। शनिवार को कोयला एवं खान राज्यमंत्री (भारत सरकार) सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल, रांची का दौरा किया। रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में मंत्री ने सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री ने सीसीएल के कार्य-कलापों का जायजा लिया। इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक भी उपस्थित थे। मंत्री ने सीसीएल के उत्पादन, प्रेषण एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दिये। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कोयले के…

Read More

गिरिडीह। चिराग तले अंधेरा ही होता है। वर्तमान में यह उक्ति समाहरणालय के ठीक पीछे महेशलुंडी पथ निर्माण के दौरान चरितार्थ हो रही है। इस पंचायत में सड़क बन रही है लेकिन सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। यहां के लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। पीसीसी की मोटाई से लेकर मटेरियल पर सवाल यहां के ग्रामीणों ने डीसी को दिए शिकायत में कहा है कि संवेदक जैसे-तैसे काम करने पर तुला हुआ है और काफी काम कर चुका है। संवेदक द्वारा सड़क पर पहले से जमा मिट्टी को हटाए बगैर पीसीसी ढाल दिया…

Read More

रांची। नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने राजधानी रांची से खुलने वाली इंटरसिटी बसों के लिये बने बस टर्मिनल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश निगम के अधिकारियों को दिया है। सचिव ने स्पष्ट कहा कि इटकी रोड स्थित बस टर्मिनल और धुर्वा बस टर्मिनल में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराय जायी ताकि रोजाना आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सचिव ने अन्य शहरों में भी इंटरसिटी बसों के लिए बस टर्मिनल निर्माण की योजना लेने को कहा है। कई माध्यमों से सरकार के समक्ष यह बात सामने आ रही थी कि इटकी व धुर्वा…

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिटफंड कंपनी डीजेएन ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर विशाल कुमार सिन्हा को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने विशाल कुमार सिन्हा की जमानत अर्जी को स्वीकृत करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। मामले में  इडी ने ईसीआईआर  3 /2022 दर्ज किया था।  आरोप है कि विशाल कुमार सिंह एवं अन्य ने डीजेएन ग्रुप ऑफ कंपनी जिसके ब्रांच पूरे झारखंड में फैले थे के माध्यम से 250 से अधिक निवेशकों के 160 करोड़ से अधिक रुपए का गबन कर दूसरे कामों में लगाया था। दरअसल आरोपी विशाल कुमार सिन्हा, …

Read More

रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी हृदयानंद तिवारी को हाइकोर्ट से राहत मिली है। हाइ कोर्ट की एकल पीठ ने हृदयानंद तिवारी के खिलाफ कुर्की जब्ती पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। 29 जुलाई 2024 को ईडी की टीम ने गढ़वा में फरार आरोपी हृदयानंद तिवारी के घर में इश्तेहार चिपकाया। ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से संबंधित मामलों में यह इश्तेहार चिपकाया है। आरोपी हृदयानंद तिवारी के खिलाफ 25 जुलाई को पीएमएलए कोर्ट ने इश्तेहार जारी किया गया था और अगले 30…

Read More

दुमका। दुमका से रांची के लिये वंदे भारत ट्रेन का शुभांरभ 15 सितंबर को किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से टाटानगर से बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन और दुमका रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गोड्डा के सांसद डॉ। निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ और दुमका से रांची वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी है। दुमका रांची वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 4 घंटे का समय लगेगा। ट्रेन गोड्डा, देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची…

Read More

10 प्रमंडलीय पुस्तकालय सहरसा का शुक्रवार को लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज पटुआहा-बैजनाथपुर की चेयरमैन डॉक्टर कल्याणी सिंह ने भ्रमण किया। प्रमंडलीय पुस्तकालय की गतिविधियों की खबर अखबारों में लगातार देख कर उन्होंने अपने मेडिकल कॉलेज के व्यस्त समय में टाइम निकाल कर पुस्तकालय आ गईं। पुस्तकालय में बिहार सिविल सर्विसेस निःशुल्क मार्ग दर्शन क्लासेज के छात्र- छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राखी, समाधि, दिव्या, निक्की स्नेहा ने भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह के साथ शॉल से सम्मान करते हुए स्वागत गान प्रस्तुत किया। भाव-विभोर डॉक्टर कल्याणी सिंह ने कहा कि शिक्षक आपको बनाते है पर मैं लोगों…

Read More

रांची। एचइसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शवयात्रा निकाली जायेगी। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।…

Read More

कनहर बराज प्रोजेक्ट रिपोर्ट को फाइनल कर कब केंद्र सरकार को भेजेंगे, ताकि फंडिंग हो सके रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि पलामू एवं गढ़वा में किसानों के खेतों को कब तक पानी मिलेगा? प्रस्तावित कनहर बराज प्रोजेक्ट रिपोर्ट को फाइनल कर कब तक केंद्र सरकार को भेजेंगे, ताकि फंडिंग हो सके। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा कनहर प्रोजेक्ट के लिए और आठ साल मांगे जाने संबंधी शपथ पत्र को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द कनहर बराज प्रोजेक्ट के एनवायरमेंटल क्लीयरेंस, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, जमीन अधिग्रहण आदि कार्यों को निष्पादित…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट की लगी मुहर -मंईयां योजना का लाभ 18 वर्ष की लड़कियों को भी मिलेगा -मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना को मंजूरी -रांची में एससी-एसटी के लिए छात्रावास का होगा निर्माण -विधानसभा सदस्यों के वेतन-भत्ता मे संशोधन की स्वीकृति आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार जनहित के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 वर्ष की लड़कियों को देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में श्ुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…

Read More