Author: shivam kumar

नई दिल्ली। महिला पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने आज से राजनीति में कदम रख दिया। दाेनाें पहलवानों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया। उनके साथ बजरंग पुनिया भी थे। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि दाेनाें पहलवानाें का कांग्रेस परिवार में शामिल हाेने पर गर्व है। दाेनाें पहलवानाें ने एक स्वर मेंं कहा कि कांग्रेस ने बुरे…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने कांके रोड स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उसे दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जानकारी के मुताबिक सुबह में करीब दो दर्जन लोग मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। सभी को आवास के भीतर ले जाया गया और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग लोगों से मुलाकात की। उनके आवेदन देखे और कार्रवाई का निर्देश दिया। जो लोग आवेदन लेकर नहीं आये थे, उनकी बातों को सुन कर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

Read More

मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन बुंडू। आजसू पार्टी कार्यालय में तमाड़ विधानसभा के युवाओं के लिए शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। इस कार्यक्रम में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा और सुदेश कुमार महतो ने सभी को फुल माला और पार्टी का अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया।झारखंड सरकार को निशाना साधते हुए हमला बोला कि सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। युवाओं से सुदेश महतो ने कहा कि…

Read More

लखनऊ। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। न कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिए, तो यही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय व धर्म से जुड़े राजा, महाराजाओं, सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों के किसी भी मामले में नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच…

Read More

लखनऊ। हाइकोर्ट डबल बेंच का आदेश आने के बाद से लगातार 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। अभ्यर्थी रोजाना किसी न किसी मंत्री के आवास घेर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास का घेराव किया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी जोरदार नारेबाजी करते हुए हाइकोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने व नियुक्ति दिए जाने की मांग की। इससे पहले इन अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्य कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार देर रात कुर्सी महमूदाबाद रोड पर थाना बड्डूपुर क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले लोगों के बीच भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आईं। बुधवार रात शहर और उसके आस-पास कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं, जिसके बाद पुलिस ने कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया। बारासात के डाकबंगला मोड़ पर एक महिला और उनकी मित्र पर अश्लील इशारे करने वाले एक व्यक्ति का विरोध करने पर महिला के बेटे को पीटने की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में आशीष…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के बऊबाजार में मेट्रो निर्माण के चलते एक बार फिर संकट उत्पन्न हो गया है। दुर्गा पितुरी लेन के नीचे से अचानक पानी का रिसाव शुरू हो गया है, जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाते हुए कई घरों को खाली करवाया है। स्थानीय पार्षद और कोलकाता नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में ग्यारह घरों के 52 निवासियों को वहां से हटा कर होटलों में ठहराया गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी, उसके बाद…

Read More

राज्यपाल ने सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। राज्यपाल शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, वायु सेना और नौसेना…

Read More

रांची। रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच सीबीआइ कर रही है। सीबीआइ ने इस घटना में शामिल व्यक्ति की जानकारी देनेवाले को इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआइ ने कहा है कि जो हत्या में शामिल व्यक्ति के बारे में जानकारी देगा, उसे पांच लाख का इनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। सीबीआइ ने 9958756905 पर जानकारी देने को कहा है। हाइकोर्ट में दायर की थी क्रिमिनल रिट याचिका छात्र विनय महतो के पिता मनबहाल महतो अक्टूबर 2017 में विनय महतो को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट…

Read More

कोर्ट ने आपत्तियों पर जवाब के लिए प्रार्थियों को दिया समय, अगली सुनवाई 26 सितंबर को रांची। हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में शुक्रवार को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार हाइकोर्ट की एकल पीठ में शुक्रवार को सशरीर उपस्थित हुए। उनकी ओर से हाइकोर्ट की एकल पीठ को बताया गया कि जेएसएससी ने हाइकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर लिया है। जेएसएससी ने गुरुवार की शाम ही स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के 26 विषयों की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रार्थियों की ओर से कोर्ट से कहा गया…

Read More