Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। रेखा झुनझुनवाला समर्थित खुदरा परिधान विक्रेता बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयर ने शुक्रवार को घरेलू बाजार में सपाट शुरुआत की। कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आईपीओ के इश्यू प्राइस 389 रुपये पर ही लिस्ट हुआ। हालांकि, अभी इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी है, और 421 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 अगस्त से 3 सितंबर तक निवेशकों के लिए खुला था। इन तीन कारोबारी दिनों में कुल 40.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने रिकवरी करके कुछ देर के लिए हरे निशान में भी अपनी जगह बनाई, लेकिन ये मजबूती अधिक देर तक टिक नहीं सकी। थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव एक बार फिर बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार की कमजोरी के कारण आज शुरुआती कारोबार में ही…

Read More

अब तक तो जेएमएम के दम पर हासिल करते रहे हैं इनका साथ, अब दिखानी होगी खुद की ताकत झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा सौपे अभी सप्ताह भी नहीं बिता था कि चंपाई सोरेन और उनके पुत्र और पार्टी के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन की सुरक्षा वापस लेने का फरमान राज्य सरकार ने जारी कर दिया, इसकी चर्चा क्षेत्र में खूब है। खैर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अब भाजपाई बन चुके हैं और कंधे पर हरे की जगह भगवा गमछा लिये, फिलहाल कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। झामुमो…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज पूरी तरह से सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना और चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआहै। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में कल यानी गुरुवार के भाव पर ही कारोबार हो रहा है। सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण आज भी 24 कैरेट सोना 72,900 रुपये से लेकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,830 रुपये से लेकर 66,6800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आने के पहले वॉल स्ट्रीट के कारोबार में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस असमंजस…

Read More

नई दिल्‍ली। देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलबत्ता, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.04 डॉलर यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 72.65 डॉलर प्रति बैरल…

Read More

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कोलकाता के बेलियाघाटा स्थित घर पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। इसके बाद इडी ने हुगली जिले के चंदननगर के मेरिमठ के पास स्थित एक घर पर छापा मारा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में संदीप घोष के ससुराल के लोग रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा या दक्षिण 24 परगना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को हुगली के कई इलाकों में भी इडी ने तलाशी अभियान चलाया। सुबह 07 बजे के करीब इडी टीम पहले…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में आज ‘जल संचय जनभागीदारी’ पहल का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वो इस समारोह को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने समारोह की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आज सुबह एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को साझा किया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह पहल प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है। इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले से सटे रक्सौल का नेपाल बार्डर जाली नोट सहित अन्य भारत विरोधी गतिविधियो का सेफ जोन साबित हो रहा है। हालांकि यह बात दीगर है,कि जिले में पदस्थापित तेज तर्रार एसपी कांतेश कुमार मिश्र व एसएसबी अधिकारियो के बेहतर समन्वय से देश विरोधियो के मंसूबो पर पानी फिरता नजर रहा है।फिर भी नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारतीय जाली नोट की तस्करी करने वालो का दुस्साहस कम नही हो रहा है। पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट जाली नोट की खेप बड़ी आसानी से नेपाल पहुंचा रहे है।फिर नेपाल के कलैया,वीरगंज व गौर जैसे…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल खत्म हो गयी है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुखिया संघ राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा था। लेकिन अब ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता हो गयी है, जिसमें पांच हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी है। झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार की तर्ज पर मानदेय दिया जायेगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा जा सकता है। बता दें कि झारखंड के सारे मुखिया बीते 27 अगस्त से हड़ताल पर थे।

Read More

चतरा। राज्य के उद्योग व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के देवरिया पंचायत के ग्राम देवरिया में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यहां आए मामलों का त्वरित रूप से निष्पादन हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, प्रमुख धनवा…

Read More