Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी और उनकी पार्टी अवामी लीग के प्रमुख नेता शाहजहां खान को राजधानी के एक इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। प्रोथोम अलो के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) रबीउल हुसैन ने शाहजहां खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। हुसैन ने कहा कि उन्हें गुरुवार रात राजधानी के धनमंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। मदारीपुर-2 निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक ने जहाजरानी मंत्री के रूप में भी काम किया। वह बांग्लादेश…

Read More

– जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर 24 जुलाई को सौर्य एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में दुर्घटना के पीछे तीन संभावित कारण बताए गए हैं। इनमें कार्गो में बैगेज के लोड का बैलेंस उड़ान नियमों के मुताबिक न होने, विमान की टेक ऑफ गति का संतुलन नहीं होने और टेक ऑफ के दौरान नियमों की अनदेखी किये जाने को दुर्घटना का कारण बताया गया है। काठमांडू से पोखरा के…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आमराय से आज राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव को बहाल कर दिया। शीर्ष अदालत का यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में आया है। इन कानूनों में बदलाव से प्रधानमंत्री और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ सहित कई बड़े नेताओं को फायदा हुआ था। डॉन अखबार के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने संघीय सरकार और अन्य पक्षों की अंतर-अदालती अपीलों पर सुनवाई के बाद छह जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने आज उस फैसले को…

Read More

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पुत्र हंटर बाइडेन ने टैक्स संबंधी नौ आरोपों को यहां अदालत के सामने गुरुवार को स्वीकार कर लिया। 54 वर्षीय हंटर ने बचाव पक्ष की मेज पर बैठे हुए धीमी और भरभराई हुई आवाज में नौ अलग-अलग आरोपों को कुबूल किया। न्यायाधीश मार्क सी. स्कार्सी ने प्रत्येक आरोप की स्वीकारोक्ति पर नौ बार दोषी शब्द दुहराया। हंटर की सजा पर दिसंबर के मध्य में सुनवाई होगी। तक वह बॉन्ड पर मुक्त रहेंगे। द न्यूयार्क टाइम्स की खबर के अनुसार, हंटर को जून में डेलावेयर में आग्नेयास्त्र आवेदन पर झूठ बोलने का दोषी…

Read More

न्यूयॉर्क। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने गुरुवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को 6-3, 7-6(2) से हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले साल की उपविजेता सबालेंका ने 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो को मात देने के लिए अपनी बेहतरीन शक्ति का इस्तेमाल किया, 34 से ज़्यादा विनर्स भेजे, और मैच पॉइंट पर संतोषजनक ओवरहेड स्मैश के साथ इसे समाप्त किया। नवारो ने चौथे राउंड में गत विजेता कोको गॉफ को हराया था, लेकिन प्रमुख अनुभवी सबालेंका के सामने हार गईं। सबालेंका ने जीत के बाद प्रशंसकों को चिढ़ाते हुए कहा,…

Read More

रांची। अखंड साैभाग्य के त्याेहार हरितालिका तीज व्रत की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार काे एक्स पर लिखा है कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों-माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपकी जीवन संगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। साथ ही उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीर भी साझा…

Read More

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के तमिल सिनेमा में काफी प्रशंसक हैं। रजनीकांत व कमल हासन के बाद थलापति विजय साउथ में एक बड़ा नाम है। थलपति विजय के प्रशंसक न केवल तमिलनाडु में हैं, बल्कि साउथ के राज्यों सहित पूरे भारत में हैं। उनकी ‘मास्टर’, ‘लियो’, ‘बीस्ट’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी नई फिल्म ‘गोट’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 5 सितंबर 2024 को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह करोड़ों की कमाई की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘गोट’ ने पहले दिन यानी गुरुवार…

Read More

सोहम शाह ने ‘तुम्बाड’ को फिर से रिलीज़ करने के इशारे के साथ एक नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 2018 में पहली बार रिलीज हुई इस फिल्म को पौराणिक कथाओं, डरावनी कहानी और लालच की अनोखी थीम के लिए काफी सराहना मिली थी। अब दर्शक इसकी जादुई कहानी का अनुभव फिर से कर पाएंगे, जब यह फिल्म 13 सितंबर को फिर से थिएटर में वापस आएगी। कैची पोस्टर और मच अवेटेड ट्रेलर के साथ फैंस और दर्शकों को थ्रिल करने के बाद मेकर्स ने अब एक और जबरदस्त पोस्टर जारी किया है, जो दर्शकों को…

Read More

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को बिग बॉस के नए सीजन में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। बिग बॉस सीजन-18 जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही पिछले कुछ समय से इसकी काफी चर्चा हो रही है। ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान इस साल बिग बॉस शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है और इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। अभिनेता सलमान खान बिग बॉस-18 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान…

Read More

टीवी पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना फिलहाल कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट ले रही हैं। हिना अपने फैंस के साथ ट्रीटमेंट की सारी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हिना ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट हो रहे हैं। तो उसे एक नई बीमारी हो गई। हिना खान को स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट से अपनी बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव के कारण…

Read More

‘मी टू’ मूवमेंट एक समय काफी हॉट टॉपिक था। ‘मी टू’ आंदोलन के दौरान मनोरंजन उद्योग की कई प्रमुख हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इस बीच हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न और शोषण के चौंकाने वाले और खुलासे हुए हैं। एक के बाद एक एक्ट्रेस सामने आ रही हैं और यौन उत्पीड़न को लेकर चौंकाने वाले दावे कर रही हैं। इसी बीच अब इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी शामिल हो गई हैं। शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया है कि उनके…

Read More