Author: shivam kumar

हजारीबाग। रांची से चलकर पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर गुरुवार काे पथराव हुआ है। ट्रेन नंबर 22350 पर हजारीबाग के चरही एवं बेस रेलवे स्टेशन के बीच में पथराव हुआ। इससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा है। बोगी नंबर ई वन की सीट नंबर 5 और 6 के पास का ग्लास पूरी तरह टूट गया। हालांकि, इससे अंदर बैठे किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए असामाजिक तत्वों की पहचान की कोशिश हो रही है। इस हमले को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है और न ही किसी ओर से इस घटना…

Read More

रांची। राजधानी में स्नैचरों का कहर जारी है। अलग-अलग इलाका बदल कर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लालपुर थाना क्षेत्र के डिप्टी पाड़ा स्थित आंख के अस्पताल में इलाज कराने आयी पलामू की महिला से एक लाख रुपये मूल्य की चेन छिन बाइक सवार स्नैचर फरार हो गये। इस संबंध में लालपुर थाना में महिला के पति रंजीत सोनी ने छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे अपनी पत्नी और मां के साथ इलाज कराने के लिए 3 सितंबर को रांची आये थे। दिन के करीब 1.45 बजे एक बाइक से दो युवक…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 सितंबर से होगी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी। कार्रवाई योग्य शिकायत पर त्वरित निदान करना और पुलिस द्वारा बनाये जा रहे सर्वोत्तम पद्धतियों को प्रदर्शित करना इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। साथ ही नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है।

Read More

रांची। लालपुर थाना में मांडर की रहनेवाली एक 17 साल की नाबालिग छात्रा ने प्रेम दीप महली नाम के युवक के विरुद्ध छेड़खानी करने और उठा लेने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा वर्तमान में रातू में रह कर संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि पिछले दो महीने से प्रेमदीप महली उससे जबरदस्ती बातचीत करना चाहता है। जब वह कॉलेज से आती जाती है, तो उसके साथ जबरदस्ती मारपीट करता है और उठा लेने की धमकी देता है। यह भी धमकी देता है कि वह उसके साथ चले…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है। आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राजभवन के पास धरने पर बैठे झारखंड प्रदेश मुखिया संघ, झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, झारखंड व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। ज्ञापन लिये और भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे हैं बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान से कुछ भी लेना देना नहीं है। आप सब हेमंत सरकार से…

Read More

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, अधिवक्ता आशुतोष वर्मा ने थामा पार्टी का दामन रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी रोजगार के प्रति गंभीर नहीं रही। नए पदों का सृजन करने की बात तो दूर यह सरकार रिक्त पदों को भी भर नहीं पाई है। आज राज्य के युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान राजनीतिक हालात ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी तैयारी है। सुदेश कुमार महतो हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार काे आयोजित मिलन…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा अब 18 साल की उम्र से ही मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ कहा- असम सरकार करा रही है झारखंड में घुसपैठ उत्पाद सिपाही दौड़ में शामिल युवाओं की मौत का कारण गलत कोरोना वैक्सीन आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड की बेटियों को अब 18 साल की होते ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की। वह रांची के नामकुम स्थित प्रशिक्षण स्थल खोजाटोली मैदान से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच सम्मान राशि वितरण समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को धनबाद के कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही महतो ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। दूसरी ओर, राज्यपाल से बाल कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजभवन में मुलाकात की। साथ ही राज्यपाल से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में भेंट की। इसके अलावा राज्यपाल से सैनिक बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामकुम के खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को सात लाख से अधिक बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत 70 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी। सभी बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए का तोहफा भेजा। उन्होंने कहा कि आपका साथ और आशीर्वाद हमें ताकत देता है। आपके उत्साह और सम्मान की बदौलत हमें ताकत मिलती है। कितनी सम्मान राशि दे रही है हेमंत सोरेन सरकार? धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची जिले में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

सरायकेला। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद जेएमएम डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। संगठनों को बूथ स्तर पर सशक्त बना कर विधानसभा के चुनावी समर में कूदने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर गुरुवार 5 सितंबर को सरायकेला टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बैठक बुलायी गयी है। बैठक में पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सरायकेला विधानसभा के लिए बनेगी रणनीति जानकारी के अनुसार बैठक में सरायकेला विधानसभा को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा। जेएमएम जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के अनुसार बैठक में मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री…

Read More