Author: shivam kumar

– अधिकारों को भूलकर कर्तव्यों को याद रखें नागरिक तभी भारत बनेगा विश्व गुरु सीतापुर। जनपद के आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग सम्पन्न हो गया। अवध प्रान्त के 26 जनपदों (सरकारी जिला 13) से आये स्वयंसेवकों ने पिछले 15 दिनों तक वर्ग में ली शिक्षाओं का प्रदर्शन किया, तो विशाल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दंड प्रहार, नियुद्ध, शारीरिक व्यायाम का सामूहिक प्रदर्शन हुआ। घोष की धुन पर स्वयंसेवकों की कदमताल ने माहौल को भक्ति व राष्ट्रमय बना दिया। संघ गुरू भगवाध्वज के सामने सभी अतिथियों ने प्रणाम कर समापन…

Read More

विशेष -सिर्फ तीन महीने में घर की चौखट से सदन की देहरी तक का सफर -विधायक पद की शपथ लेने के साथ ही कई गुना बढ़ गया जिम्मेदारियों का बोझ -झारखंड को ही नहीं, झामुमो को भी नयी दिशा देंगी शिबू सोरेन परिवार की बहू नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। गिरिडीह की गांडेय विधानसभा सीट से चुनी गयीं कल्पना सोरेन ने झारखंड की पांचवीं विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है और इसके साथ ही उनके सियासी करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हुआ है। इसी साल 4 मार्च को गिरिडीह…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी गिरेंद्र टूटी के खिलाफ राज्य सरकार ने एक्शन लिया है और उन्हें निलंबित कर दिया है। कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। गिरेंद्र टूटी पर गिरी गाज गिरेंद्र टूटी (जेएएस) सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में सीओ (अंचल अधिकारी) के रूप में नियुक्त थे। उसी दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में उनके खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अभी वे…

Read More

न्यूयॉर्क। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर की आलोचना की और उनका मानना है कि उन्हें सोमवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इसकी कीमत चुकानी पड़ी। 17वें ओवर में रन चेज के दौरान ओटनील बार्टमैन की एक गेंद महमुदुल्लाह के पैड से टकराई और फाइन लेग की गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई। दक्षिण अफ्रीका ने एलबीडब्लू की अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। रिव्यू पर, निर्णय पलट दिया गया लेकिन चूंकि अंपायर ने मैदान पर आउट दे दिया था, इसलिए गेंद…

Read More

वेलिंगटन। बल्लेबाज लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड क्रिकेट की अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश करने वाली 17 खिलाड़ियों में से एक हें। डाउन ने पिछले सीजन में मातृत्व अवकाश के दौरान अनुबंध की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन इस महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में उनका नाम शामिल किया गया। डाउन, जिन्होंने 28 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। 2024-25 अनुबंध…

Read More

न्यूयॉर्क। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए आश्वस्त थी क्योंकि बल्लेबाज जाकेर अली क्रीज पर थे, हालांकि मैच के आखिरी ओवर में चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं, जब उन्हें 6 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे। टी-20 विश्व कप में सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर हराकर सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया। शांतो को लगता है कि उनकी टीम…

Read More

नई दिल्ली। देश की लगातार तीसरी बार बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर से हुई बातचीत पर खुशी जताई है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ” अपने मित्र, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात करके खुशी हुई। मैं भारत के प्रति उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और सकारात्मक भावनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमने भारत-कतर संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान योद्धा पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पोस्ट में भारत माता के सपूत के नमन किया है। भाजपा ने लिखा है, ”देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर शत-शत नमन।” उल्लेखनीय है कि बिस्मिल का जन्म 11 जून, 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को काकोरी कांड का सूत्रधार कहा जाता है। उन्होंने 9…

Read More

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा पट्टी के लिए अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम प्रस्ताव पारित कर दिया। परिषद के 15 सदस्यों में से 14 ने पक्ष में मतदान किया। रूस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वह अनुपस्थित रहा। रूस के पास वीटो शक्ति है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने रिपोर्ट में लिखा है कि एक तरह से परिषद ने वाशिंगटन को कूटनीतिक जीत दिलाई है, क्योंकि इससे पहले अमेरिका परिषद के समक्ष पिछले तीन संघर्ष विराम प्रस्तावों को वीटो कर चुका था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पारित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी…

Read More

इस्लामाबाद/जोहानिसबर्ग/सिंगापुर। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर समेत कई राष्ट्र प्रमुखों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पीएम मोदी को बधाई देने वालों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई एवं सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख नवाज शरीफ ने नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर सोमवार को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने पर बधाई दी।…

Read More

मियामी। अमेरिका के मियामी शहर में सोमवार सुबह एक चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग से दो लोग घायल हो गए हैं। शहर के मेयर ने यह जानकारी दी। मेयर फ्रांसिस सुआरेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मेयर ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दो अग्निशमनकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। स्थानीय समाचार चैनल पर प्रसारित वीडियो में…

Read More