रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी गिरेंद्र टूटी के खिलाफ राज्य सरकार ने एक्शन लिया है और उन्हें निलंबित कर दिया है। कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

गिरेंद्र टूटी पर गिरी गाज
गिरेंद्र टूटी (जेएएस) सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में सीओ (अंचल अधिकारी) के रूप में नियुक्त थे। उसी दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में उनके खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अभी वे कोडरमा में अंचलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version