Author: shivam kumar

पलामू। उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में दौड़ के दौरान हो रही मौत औऱ बेहोश होने की घटना पर पलामू सांसद वीडी राम ने झारखंड सरकार को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने बहाली प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है। साथ ही इसे रोक कर जाड़े के मौसम में प्रक्रिया पूरी करने की आग्रह किया है। मृतक के परिजनों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है। मेदिनीनगर के चियांकी एयरपोर्ट पर उत्पाद विभाग के सिपाही पद पर बहाली प्रक्रिया के लिए दौड़ प्रतियोगिता हो रही है। 27 अगस्त से यह प्रतियोगिता चल रही है। नाै सितंबर तक आयोजित है।…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट रांची स्थित कमर्शियल कोर्ट के स्पेशल जज चंद्रभानु कुमार की अदालत ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश दिया है। आदेश का अनुपालन करते हुए सिविल कोर्ट रांची के नाजिर जीशान इकबाल के नेतृत्व में एक टीम ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव का हटिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के उक्त बैंक खाते से डिग्री होल्डर अनिल शर्मा का एक करोड़ 90 लाख 21 हजार 244 और 93 पैसा की…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए पूछा है कि आप नौकरी बांट रहे हैं या मौत। बाबूलाल ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती की अधिसूचना 8 अगस्त को निकली और 14 अगस्त को एडमिट कार्ड दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए 22 अगस्त से दौड़ का आयोजन शुरू किया गया। ऐसे में महज 15 दिनों में अभ्यर्थी दौड़ की क्या तैयारी करेंगे? उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की ओर से आपाधापी में भादो की उमस भरी गर्मी में दौड़ आयोजित कराने के कारण ही…

Read More

नई दिल्ली। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण विंडो की अंतिम तिथि पर पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से उरुग्वे के मैनुअल उगार्टे के साथ पांच साल का अनुबंध किया है। उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जून 2029 तक के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे एक और साल के लिए बढ़ाने का विकल्प है। पिछले सीजन में 23 वर्षीय उगार्टे ने कोपा अमेरिका में पीएसजी के लिए प्रत्येक मैच खेला था। साथ उन्होंने पीएसजी के साथ लीग और कप दोनों जीता था, साथ ही उन्हें टूर्नामेंट की टीम में नामित किया गया था। उन्होंने कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2022/23…

Read More

-जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन -शीर्ष अदालत के 75 वर्ष पूरे, डाक टिकट व सिक्का जारी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का जारी किया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, ” सुप्रीम कोर्ट ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है, यह भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस…

Read More

– सीएसआईआर-आईआईपी दून में वैज्ञानिकों और छात्रों के साथ करेंगे बातचीत देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे आज दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगे और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति 01 सितंबर को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज जाएंगे और फिर ऋषिकेश एम्स जाएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति शनिवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के करीब जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुचेंगे। उपराष्ट्रपति शाम चार बजे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुचेंगे। चार से पांच बजे के बीच वह देहरादून…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज व अस्पताल की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की अभद्रता से स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने आज तड़के चार बजे बीटी रोड जाम कर दिया। डनलप से श्यामबाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर सिथी मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हुआ यह कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीटी रोड का एक हिस्सा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया। तब तक साढ़े तीन बज गया। यह…

Read More

लीमा। आरती ने शुक्रवार रात को यहां विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक खाता खोला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 17 वर्षीय आरती ने 44 मिनट 39.39 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीनी रेस वॉकर झूओमा बाइमा (43:26.60) और माइलिंग चेन (44:30.67) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता। इससे पहले गुरुवार की रात, पूजा सिंह ने ऊंची कूद में राष्ट्रीय अंडर 20 महिला राष्ट्रीय रिकॉर्ड को फिर से लिखा और क्वालीफिकेशन राउंड में नौवें स्थान पर रहते हुए फाइनल…

Read More

नई दिल्ली। मूसलाधार बारिश की मार और बाढ़ की विभीषिका से घिरे गुजरात पर फिलहाल असना तूफान के रूप में तब्दील हुए चक्रवात से होने वाली तबाही का खतरा टल गया। गुजरात सरकार ने एहतियातन कच्छ तट को खाली करा लिया था। तूफान के ओमान की तरफ मुड़ जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस तूफान को असना नाम पाकिस्तान ने दिया है। बावजूद इसके इस राज्य को अभी बरसात से राहत मिलती नहीं दिख रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दो-तीन दिन तक 17 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान आज सुबह जारी किया है। विभाग…

Read More

देवघर। केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देवघर पहुंचे। वहां उन्होंने पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा से देश और राज्य के विकास के साथ अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। बताते चलें कि शिवराज सिंह चौहान देवघर के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। साथ ही वहां के जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे।

Read More

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए कई दावेदार नेताओं समेत अन्य नेताओं के साथ व्यापक राजनीतिक विचार-विमर्श किया। डोभाल का श्रीलंका दौरा 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने से कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हालांकि अजीत डोभाल ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ (सीएससी) में शामिल होने श्रीलंका पहुंचे हैं। इसी दौरान डोभाल ने विक्रमसिंघे, प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने, मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदास और मार्क्सवादी जेवीपी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। ज्ञात रहे कि गुणवर्धने को छोड़कर सभी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार…

Read More