Author: shivam kumar

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 23 अगस्त को आयोजित युवा आक्रोश रैली के बाद भाजपा नेताओं पर हुई एफआइआर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। बाबूलाल ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि सूचना मिली है कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली की सफलता से तिलमिला कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुझ पर और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित हजारों युवा साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस एफआइआर के लिए सोरेन राजघराने के एक्सीडेंटल राजकुमार हेमंत सोरेन और उनकी 2020 खतियानधारी दलाल-बिचौलिया मित्र मंडली…

Read More

-हेमंत और मीर के बीच हुई राजनीतिक हालात पर चर्चा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की रविवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात हुई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश नये अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव ने, झामुमो विधायत कल्पना सोरेन समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। उधर, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने पार्टी विधायकों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता सीटिंग सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की है। विकास,…

Read More

साहिबगंज और पाकुड़ के हजारों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल पाकुड़। राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीना हेंब्रम के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बरहरवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने अंतिम दाह संस्कार में शिरकत की। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, विधायक बसंत सोरेन, सांसद नलिन सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई घटना है। ऐसा वक्त है कि कुछ कहा नहीं जा सकता है। इतनी कम उम्र में कैथरीना का निधन…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ की कार्यकारिणी की हुई बैठक में संघ की लंबित मांगों पर कार्मिक सचिव के अड़ियल और नकारात्मक रवैये को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी। संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद उपसचिव और संयुक्त सचिव के पदों के सृजन संबंधी मामलों को कार्मिक सचिव द्वारा अनावश्यक रूप से लटकाया जा रहा है। राज्यकर्मियों की प्रोन्नति के लिए कालावधि में एकरूपता के लिए सरकार की संकल्प संख्या 3286 का लाभ सचिवालय सेवा के सदस्यों को अभी तक प्रदान नहीं किया गया है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के सदस्यों की…

Read More

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी ने कटिहार जिला में 05 लाख 51 हजार सदस्य बनाने लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान को लेकर चार सदस्य वाली एक टोली बनी है, जिसमें शोभा जायसवाल, गोविंद अधिकारी, मुकेश पासवान और संजय झा शामिल हैं। यह टोली जिले भर से नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। इस सदस्यता अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान बचाई। आरपीएफ हटिया के उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी और स्टाफ अमित सिन्हा ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक व्यक्ती की जान बचाई। रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने रविवार को बताया कि गाड़ी संख्या 18637 हटिया बंगलुरु के हटिया स्टेशन से रवाना होते ही एक यात्री चढ़ने की कोशिश में फिसलकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर उपस्थित दोनों जवानों ने उस यात्री को अपनी तरफ खींचकर उसकी जान बचाईl यात्री ने अपना नाम फूलचंद कलाडिं बताया। वह बंगाल के पुरुलिया स्थित जयपुर का रहने…

Read More

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक के पास गोलीबारी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकुश चौबे, अविनाश चौबे और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और दो गोली बरामद की गयी है। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक के पास बीती रात नशे में एक युवक ने पहले बकझक की, फिर घर से हथियार लाकर वहां खड़ी गाडियों पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित…

Read More

सरायकेला। खरसावां के बाजारसाही में तेज गति से आ रही एक कार चालक ने शनिवार देर शाम को सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा आवागमन ठप कर दिया और आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खरसावां के बाजारसाही निवासी प्रशांत मोदक (48) की किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद घर लौट रहा था। इस दौरान बाजारसाही हरिमंदिर के पास रोड के किनारे एक चापाकल के…

Read More

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को बीजूपाड़ा के स्मार्ट बैंक्वेट हॉल में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की113वीं कड़ी सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए सूचना का भंडार है, जिसमें वे नये समसामयिक विषयों को हम सभी के समक्ष रखते हैं। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी, तिरंगा यात्रा, एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने के साथ-साथ श्री अन्न को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आनेवाले सभी पर्व-त्योहारों…

Read More

देवराज को पुष्पांजलि अर्पित करने उदयपुर पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार उदयपुर। पिछले दिनों 10वीं में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र के चाकू मारने से उसी के सहपाठी देवराज की मौत के बाद रविवार सुबह शोक प्रकट करने उसके घर आए विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिन्दुओं पर हमले का नया तरीका नाबालिग जिहाद है। पिछले कुछ महीनों में चार से ज्यादा घटनाएं इस क्षेत्र में हुई हैं जिनमें हमलावर नाबलिग हैं। ऐसे में सरकार को ऐसे अपराधों में ऊपरी तौर पर नहीं, बल्कि गहराई से इस प्रवृत्ति और षड्यंत्र को बढ़ावा देने…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महाराष्ट्र के जलगांव में हो रहा है। मध्यप्रदेश की पांच लखपति दीदियां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जलगांव पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के गुना जिले की लखपति दीदी गंगा अहिरवार को सम्मान-पत्र प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुंवर ने बताया कि कार्यक्रम में सीहोर जिले की लखपति दीदी संगीता मालवीय और गुना की लखपति दीदी कामिनी शर्मा प्रधानमंत्री से संवाद करेंगी। इस मौके पर छिंदवाड़ा जिले की लखपति दीदी लक्ष्मी तिर्के और देवास जिले की लखपति दीदी रोशनी लोधी…

Read More