Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएचएम शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को गंभीर हालत में उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सिलहट अदालत परिसर में पुलिस की हिरासत में शम्सुद्दीन चौधरी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था, जिसमें शम्सुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, सिलहट के उप महानिरीक्षक (डीआईजी जेल) एमडी सगीर मियां ने कहा कि न्यायमूर्ति माणिक की हालत गंभीर है,…

Read More

जमशेदपुर। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जेएमएम की राजनीति का उद्देश्य विकास नहीं तुष्टिकरण रहा है। इन्होंने समाज के हर वर्ग को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी है पर किसी भी वर्ग के हित के लिए कभी भी कुछ नहीं किया। सोरेन परिवार पिछले 40 साल से सक्रिय राजनीति में है लेकिन इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास को महत्व दिया है राज्य के विकास को नहीं। छल जेएमएम के आचरण में है। सुदेश कुमार महतो रविवार काे चाकुलिया प्रखंड के मैदान में बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह…

Read More

– रक्षा मंत्री को सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्ल्यूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया। यह दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी देकर सुरंग के वास्तविक प्रयोग के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले सत्ता में कांग्रेस थी तो उसने सत्ता में रहते जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी, इसका जवाब दें। मायावती ने रविवार काे एक्स पोस्ट में कहा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण में अब उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा और भाजपा आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें। उन्होंने साफ ताैर पर कहा कि कांग्रेस और सपा…

Read More

पटना। भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदम कद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की…

Read More

जमशेदपुर। पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार से पूरे देश में पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र से इस अभियान की शुरूआत की है। कदमा के राम जनम नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण से मंत्री ने इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि राज्य में पोलियो पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है, फिर भी इससे बचाव के लिए एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को इसकी खुराक पिलानी अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों के…

Read More

-कांग्रेस विधायक दल की बैठक में झारखंड विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन रांची। रांची के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव पर मंथन किया गया। विधायकों से चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक भी लिये गये। साथ ही संयुक्त घोषणा पत्र के लिए विधायकों से सुझाव मांगे गये। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पहली प्राथमिकता सीटिंग सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर भी चर्चा की…

Read More

अररिया। अररिया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया नेशनल हाईवे 27 स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। शराब धंधेबाजों ने शराब की बोतलें वैन में लोहे के चादर के पीछे तहखाना बना कर छुपा रखा था,जो देखने से खाली वैन प्रतीत हो रहा था।मद्य निषेध विभाग की टीम ने मामले में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वैन पर शराब छिपाकर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर नेशनल हाइवे 27 से ले जाया जा रहा था।पकड़े गए शराब के धंधेबाजों…

Read More

अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से परिवारवाद की सियासत पर चोट की है। परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं का दमन करती है, इसलिए बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं का पॉलिटिकल सिस्टम जुड़ने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देश की दशा और दिशा बदलने में मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने मन की बात कार्यक्रम के 113वें कड़ी को बूथ संख्या 146 पर सुनने के बाद रविवार काे कही। माैके पर उनके साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, जिला महामंत्री दीपक मंडल, ओबीसी मोर्चा…

Read More

झारखंड की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है लोजपा : चिराग पासवान रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को होनेवाली बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लिया, जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने केबाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट…

Read More

रांची। राज्यकर्मियों को संपत्ति का विवरण सौंपने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। सभी सरकारी सेवकों को समूह घ को छोड़ कर वर्ष 2023 की संपत्ति का विवरण एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन समर्पित करने के लिए पूर्व में 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक समय दिया गया था। इस दौरान आये आवेदनों की समीक्षा की गयी। यह पाया गया कि अभी भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मियों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा है। सरकार ने पूरे मामले पर विचार करते हुए एक बार अवधि विस्तार देते हुए 5 सितंबर 2024 तक अंतिम…

Read More