Author: shivam kumar

तरौबा। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के शानदार तीन विकेट और गुलबदीन नायब की बेहतरीन पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और वेस्टइंडीज के साथ सुपर 8 चरण में पहुंच गया। साथ ही न्यूजीलैंड, जो अब तक अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार चुका है, टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 2.5 ओवर…

Read More

एंटीगुआ। इंग्लैंड ने गुरुवार देर रात सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ओमान पर 8 विकेट से जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में शानदार वापसी की। इंग्लैंड ने ओमान को 47 रन पर ढेर कर दिया और 3.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से इंग्लैंड ने ग्रुप बी में अपना नेट रन रेट (एनआरआर) बेहतर कर लिया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ओमान के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद ने 4 विकेट लिया, जिससे ओमान…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान कैमरन व्हाइट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंजाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स को मुख्य कोच नियुक्त किया गया गया है। व्हाइट ने डेविड सेकर की जगह ली है। उन्होंने क्लब के साथ तीन साल का करार किया है। 40 वर्षीय व्हाइट पहली बार मुख्य कोच के रूप में कार्य करेंगे, लेकिन पिछले दो सालों से वे सिडनी सिक्सर्स के बॉस ग्रेग शिपर्ड के अधीन काम कर रहे हैं और इससे पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स में सहायक कोच थे। उन्हें रेनेगेड्स की टीम विरासत में मिली है, जिसमें सफेद गेंद की रन मशीन जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुपरस्टार…

Read More

नई दिल्ली। शुभमन गिल, जो इस समय भारतीय टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर हैं, मौजूदा ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के मैचों के अमेरिकी चरण के समापन के बाद स्वदेश लौट आएंगे। रिजर्व पेसरों में से एक, संभवतः आवेश खान, भी 15 जून को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा के खिलाफ मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं। गुरुवार तक दोनों खिलाड़ी फ्लोरिडा में हैं, बुधवार को चार्टर्ड फ्लाइट से टीम के साथ न्यूयॉर्क से फोर्ट लॉडरडेल पहुंचे। बुधवार दोपहर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच के…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को जापान के लोग कभी नहीं भूल पाते। दरअसल जापान 15 जून 1896 को भूकंप के बाद इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी का सामना कर चुका है। सानरिकू तट पर आई इस सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी। इस सुनामी की लहरें 80 फीट से 125 फीट ऊंची थीं। जब ये तट से टकराईं, तो इनके रास्ते में जो भी आया, वो तबाह हो गया। गांव के गांव नष्ट हो गए। भू-गर्भीय हलचलों और दुर्घटनाओं की जानकारी आधिकारिक तौर पर…

Read More

पटना। बिहार में रुपौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि पार्टी ने रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कलाधार मंडल को सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल…

Read More

पूर्वी चंपारण। श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं बाल श्रम विमुक्ति के लिए किए गए बेहतर कार्य को लेकर जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसकी जानकारी देते श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि पूर्वी चंपारण के डीएम द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन से यह संभव हो…

Read More

बर्लिन। स्पेन के सेंट्रल डिफेंडर एमेरिक लापोर्ट मांसपेशियों की समस्या के कारण शनिवार को क्रोएशिया के खिलाफ 2024 यूईएफए यूरो के उद्घाटन मैच से बाहर हो गए हैं। फ्रांस में जन्मे लापोर्ट ने गुरुवार को प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लिया, हालांकि स्पेनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) ने सूचित किया है कि वह खेल से पहले शुक्रवार को बाकी टीम के साथ बर्लिन की यात्रा करेंगे। हालांकि वह टीम के साथ होंगे, लेकिन उनका क्रोएशिया के खिलाफ मैच से चूकना तय है, क्योंकि स्पेन की रक्षा पंक्ति में रॉबिन ले नॉर्मंड के साथ नाचो फर्नांडीज या डेनी विवियन के शामिल होने…

Read More

बीजिंग। चीनी बास्केटबॉल एसोसिएशन (सीबीए) ने गुरुवार को कोच अलेक्जेंडर जोर्डजेविक के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। सीबीए ने जोर्डजेविक की जगह गुओ शिकियांग को चीन की पुरुष बास्केटबॉल टीम का कार्यवाहक मुख्य कोच नियुक्त किया है। जोर्डजेविक ने नवंबर 2022 में डु फेंग की जगह ली और हांगकांग, चीन में 2023 फीबा बास्केटबॉल विश्व कप एशियाई क्वालीफायर की छठी विंडो के दौरान चीन के मुख्य कोच के रूप में अपनी शुरुआत की। सर्बिया के मूल निवासी जोर्डजेविक ने चीन को फीबा विश्व कप में पहुँचाया, लेकिन टीम मनीला में निराशाजनक 29वें स्थान पर रही और पेरिस 2024…

Read More

कंपाला। युगांडा के कोच टॉल्बर्ट ओन्यांगो ने गुरुवार को 21 से 23 जून तक फ्रांस के मोनाको में होने वाले विश्व रग्बी सेवेंस 2024 रेपेचेज के लिए पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। विश्व रग्बी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व रग्बी सेवेंस रेपेचेज में 12 पुरुष और 12 महिला टीमें पेरिस ओलंपिक में एक-एक अंतिम स्थान के लिए मुकाबला करेंगी। ओन्यांगो ने सिन्हुआ से कहा, “हमने अच्छी तैयारी की है और टीम पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम स्थान सुरक्षित करने के लिए जी-जान से खेलने के लिए तैयार है।” केन्या के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओन्यांगो ने स्पष्ट किया कि…

Read More

विशेष -लोकसभा चुनाव में मिला मैसेज, आदिवासी के साथ-साथ कुर्मी भी नाराज -यह स्थिति बरकरार रही, तो भाजपा के लिए गढ़ को वापस पाना मुश्किल होगा https://www.youtube.com/watch?v=-0QuzSLDI_U नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही झारखंड की राजनीति गरमायी हुई है। आम चुनाव के परिणामों से पता चलता है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ चुनाव परिणामों से जहां यह स्पष्ट हुआ है कि आदिवासी मतदाताओं में बहुमत का समर्थन भाजपा के साथ नहीं रह गया है,…

Read More