Author: shivam kumar

रांची। प्रदेश भाजपा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा जन आक्रोश रैली की खबर पर रांची जिला प्रशासन की नजर है। इस रैली के मद्देनजर रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मोरहाबादी मैदान की 500 मीटर परिधि में (मैदान को छोड कर) निषेधाज्ञा जारी की गयी है। यह निषेधाज्ञा 23 अगस्त के पूर्वाह्न 11.00 बजे से रात्रि11.00 बजे तक लागू रहेगी। आदेश के मुताबिक पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं हो पायेंगे। किसी प्रकार का अस्त्र…

Read More

रांची। हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण किये जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रदेश जदयू कार्यालय रांची में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास मौजूद रहे। जदयू के प्रदेश पदाधिकारीगण, विभिन्न ज़िलों के अध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अंग्वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सरयू राय का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सरकार असली मुद्दों से भटका रही है और भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश…

Read More

– परीक्षा केन्द्र के 200 गज की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध – पूर्णतया बन्द रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को जारी अपने एक आदेश के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो सत्रों में किया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह तीन से सांय पांच तक परीक्षा हाेगी। जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों आदर्श इण्टरमीडिएट काॅलेज विसुन्दरपुर, आर्य…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा है। लिखा है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं को हर महीने 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। बेरोजगार युवाओं को पिछले 5 साल में बेरोजगारी भत्ता के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। इन 5 सालों में झारखंड के युवाओं को अगर कुछ मिला है, तो वो सिर्फ: धोखा ,पेपर लीक और और लाठियों की मार। लाखों…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर इतिहास के पन्नों में चस्पा है। दरअसल 1960 के दशक के शुरुआती सालों में अमेरिका ने अपोलो मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन का उद्देश्य चांद पर मानव को पहुंचाना था। मगर उस समय वैज्ञानिकों के पास चांद की सतह की विस्तृत फोटो नहीं थी। अपोलो मिशन के लिए चांद की सतह की फोटो जरूरी थी, जिसके अध्ययन से यह पता लगाया जा सके कि कहां स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग कराई जा सकती है। इसके…

Read More

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत कम फिल्में हैं, जिनके केंद्र में महिला नायक हो। उनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिमाग पर छाप छोड़ी है। 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी’ ने अपनी छाप छोड़ी थी। कुछ साल पहले इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट ‘मर्दानी 3’ आ रहा है। हालांकि, अभी तक इस सीक्वल एपिसोड के नाम की घोषणा नहीं की गई है। यशराज फिल्म्स निर्मित ‘मर्दानी’ में अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया…

Read More

-जून तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर के आधिकारिक आंकड़े 30 अगस्त को नई दिल्‍ली। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सरकारी पूंजीगत व्‍यय में कमी तथा शहरी उपभोक्‍ता मांग में नरमी आने से देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में छह फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि जून तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर के आधिकारिक आंकड़े 30 अगस्त को आएंगे। निवेश सूचना और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (आईसीआरए लिमिटेड) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अप्रैल-जून तिमाही में छह फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछली…

Read More

पटना। पूर्व मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वो जदयू में शामिल होंगे। उनके इस्तीफे की पुष्टि हो गयी। श्याम रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पार्टी से अपना इस्तीफा भेज दिया है। श्याम रजक ने लालू यादव को भेजे पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को सीएम आवासीय कार्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता और एडीजी सुमन गुप्ता ने मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व और दिशा-निर्देश पर शुक्रवार से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा। इसमें झारखंड पुलिस की सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआइ, एसआइ,…

Read More

रांची। अबुआ आवास के लाभुकों को दूसरी किस्त जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। योजना में जिन 66 प्रतिशत लाभुकों को काम दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये दे दिये गये हैं। वहीं तेजी से आवास बनाने वाले करीब 1430 लाभुकों को तीसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिये गये हैं। राज्य सरकार ने दूसरी किस्त की राशि लोकसभा चुनाव के पहले ही जिलों को भेज दी थी। लेकिन आवास योजना में मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की वजह से जियोटैंगिग का काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही बालू की कमी की वजह से आवास निर्माण…

Read More

रांची। अपर मुख्य सचिव से वार्ता और कई मुद्दों पर सहमति के बाद झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की हड़ताल समाप्त हो गयी है। कर्मचारी संघ के सभी सदस्य नौ सूत्री मांगों को लेकर 22 जुलाई से हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कार्मिक सचिव और संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें हड़ताल को समाप्त करने पर सहमति बनी। वार्ता सचिवालय भवन में हुई। हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद गुरुवार से राज्य भर के जिला समाहरणालयों, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में पहले की तरह काम-काज शुरू हो गया है। इन…

Read More