– केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का उदयपुर दौरा, पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की ली समीक्षा बैठक उदयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से आह्वान किया है कि वे बैंकिंग पहुंच बढ़ाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। वह गुरुवार को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में पश्चिम व मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ देने के लिए बैंक के सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें। वित्त मंत्री दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार सुबह उदयपुर…
Author: shivam kumar
मनोज बाजपेयी हिंदी मनोरंजन उद्योग के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी लाजवाब परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। बॉलीवुड के साथ-साथ वह ओटीटी जगत में भी दबदबा हासिल कर रहे हैं। बिहार से निकले मनोज और मुंबई में संघर्ष करके सफलता के शिखर पर पहुंचे। मनोज के पास मुंबई में बहुत सारी संपत्तियां हैं। इनमें से एक वह घर है, जिसे उन्होंने 2013 में अपनी पत्नी शबाना से 6.4 करोड़ में खरीदा था। अब यह बात सामने आई है कि उन्होंने 11 साल बाद इसे 9 करोड़ रुपये में बेचकर 2.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मनोज…
– सेंसेक्स ने 20 दिन बाद 81 हजार के स्तर को पार किया नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के बाद दिन के कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई लेकिन लिवाली का जोर बने रहने की वजह से शेयर बाजार लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार की तेजी के कारण 2 अगस्त के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 81 हजार अंक के ऊपर…
-रिपोर्ट में 6.5 से 7 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के माेर्चे पर अच्छी खबर आई है। अनियमित मानूसन के बावजूद भारत की आर्थिक गति बरकरार है। आर्थिक समीक्षा में 6.5 से 7.0 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। मंत्रालय की जुलाई की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीनों में अपनी गति कायम रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25…
नई दिल्ली/उदयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राजस्थान के उदयपुर में पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रदर्शन की समीक्षा की। सीतारमण ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) कार्यालय का भी दौरा किया। वित्त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के उदयपुर की अपनी यात्रा के दौरान पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रदर्शन की समीक्षा की। इसके अलावा सीतारमण ने एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी के साथ उदयपुर में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) शाखा कार्यालय का…
पलामू। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दर्द पलामू में छलक पड़ा। हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे जमीन माफिया कहा गया। मुझे जमीन चोर कहा गया। इसी आरोप में मुझे जेल में भी बंद कर दिया। हेमंत सोरेन पलामू में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात देने के लिए पहुंचे थे। भाजपा ने हमारी सरकार गिराने के खूब प्रयास किए हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उनकी सरकार गिराने के खूब…
प सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें एक जवान विनय बानसिंह की मौत हो गयी थी। चंपाई सोरेन ने गुरुवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने परिजनों से मिल कर उनका ढांढ़स बंधाया है। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस बाबत ट्वीट कर कहा है कि कल एक सड़क दुर्घटना में मेरी सुरक्षा में तैनात चालक सह सुरक्षाकर्मी विनय कुमार बानसिंह का निधन हो गया था। आज पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंर्तगत भोया गांव में उनकी समाधि…
रांची। गांडेय विधानसभा के बेंगाबाद प्रखंड में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व चौहान हेंब्रम के परिजनों से कल्पना सोरेन ने गुरुवार को मुलाकात की। बता दें कि गिरिडीह जिला के ग्राम पिंडाटाड़, थाना ताराटांड़ निवासी चौहान हेंब्रम, हजारीबाग जिला बल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी शाहिद अंसारी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी। शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार की रात उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गाजियाबाद में उसके रिश्तेदार के घर से की गयी…
रांची। प्रदेश भाजपा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा जन आक्रोश रैली की खबर पर रांची जिला प्रशासन की नजर है। इस रैली के मद्देनजर रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मोरहाबादी मैदान की 500 मीटर परिधि में (मैदान को छोड कर) निषेधाज्ञा जारी की गयी है। यह निषेधाज्ञा 23 अगस्त के पूर्वाह्न 11.00 बजे से रात्रि11.00 बजे तक लागू रहेगी। आदेश के मुताबिक पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं हो पायेंगे। किसी प्रकार का अस्त्र…
रांची। हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण किये जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रदेश जदयू कार्यालय रांची में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास मौजूद रहे। जदयू के प्रदेश पदाधिकारीगण, विभिन्न ज़िलों के अध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अंग्वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सरयू राय का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सरकार असली मुद्दों से भटका रही है और भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश…
– परीक्षा केन्द्र के 200 गज की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध – पूर्णतया बन्द रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को जारी अपने एक आदेश के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो सत्रों में किया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह तीन से सांय पांच तक परीक्षा हाेगी। जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों आदर्श इण्टरमीडिएट काॅलेज विसुन्दरपुर, आर्य…
