नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. गोविंदराजन पद्मनाभन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धि और योगदान के लिए विज्ञान रत्न पुरस्कार प्रदान किया। प्रो. पद्मनाभन भारत में आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में अग्रणी हैं। केंद्र सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार की शुरुआत इसी वर्ष से की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कृषि विज्ञान में डॉ. आनंदरामकृष्णन सी, परमाणु ऊर्जा में डॉ. अवेश कुमार त्यागी, जैविक…
Author: shivam kumar
जमशेदपुर। जमशेदपुर के चांडिल डैम में गिरे लापता विमान की खोजबीन लगातार तीसरे दिन भी चल रही है। इस दौरान गुरुवार सुबह एक ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ है। एक मछुआरे की सूचना पर शव की बरामदगी हुई है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है। बुधवार रात ही भारतीय वायु सेना की टीम विशेष विमान रांची एयरपोर्ट पहुंची थी। दरअसल, एक मछुआरा चांडिल…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से टेलीफोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली । केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा नावों और हेलीकॉप्टरों को भी राज्य में भेज रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया…
रांची। साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक दूसरा राज्य बना। दोनों राज्यों को अलग हुए दो दशक से अधिक समय बीत गया है। लेकिन कुछ भाषा, कुछ पहनावा तो कुछ खानपान आज भी दोनों का एक है। दोनों सूबों की राजनीति भी लगभग एक ही है और उसकी मौजूदा कहानी भी एक जैसी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चंपाई सोरेन के बगावती सुर की। यह सुर कुछ साल पहले बिहार में भी सुनाई दिया था, जब नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता की चाभी जीतन राम मांझी को दी थी। जीतन राम मांझी अब खुद…
रांची। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की अपील पर अब विस्तृत सुनवाई 27 अगस्त को होगी। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में गुरुवार को हुई। इससे पहले गुरुवार को सुबह 10:30 बजे प्रतिवादी पूर्व पार्षद रोशनी खलखो की ओर से कोर्ट से इस केस की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद खंडपीठ ने मामले की सुनवाई दोपहर 3:45 निर्धारित की। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार आॅनलाइन रूप से जुड़े। प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने…
झांसी। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने बुधवार की शाम पुलिस की पीआरवी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिस का वाहन करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए डीसीएम ले गया। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों कर्मियों को गाड़ी का शीशा तोड़कर निकाला गया। रक्सा थाना क्षेत्र में पीआरबी संख्या यूपी 32 डीजी 0405 थाने से बीती शाम बुधवार काे रक्सा टोल की ओर जा रही थी। जैसे ही डायल 112 की गाड़ी थाने से निकलकर 300 मीटर आगे पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में झांसी की ओर…
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमर नगर में बुधवार की देर रात बदमाशों ने सपा विधायक रफीक अंसारी के रिश्तेदार के घर धावा बोल दिया। इसके बाद परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत 40 लाख की डकैती को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची बदमाशों की तलाश में जुट गई है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चौकी के पास उमर नगर में धागा कारोबारी शादाब परिवार के साथ रहते हें। घर में ही उनकी धागे की दुकान है। बुधवार की देर रात चार मोटरसाईकिलों पर सवार सात बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और शटर…
रांची। अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान बीते 20 अगस्त को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से लापता है। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने सरायकेला जिले के चांडिल डैम में विमान की काफी तलाश की। इसके बावजूद एनडीआरएफ विमान को नहीं खोज पायी। अब लापता विमान को खोजने के लिए भारतीय नौसेना मदद करेगी। विमान की खोजबीन के लिए भारतीय नौसेना की टीम बुधवार की देर रात दो बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। आज ( गुरूवार) को नौसेना की टीम चांडिल डैम में लापता विमान की तलाश करेगी। एटीसी से कट गया था विमान का संपर्क सोनारी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्य संचालित अस्पतालों में गुरुवार को लगातार 14 वें दिन स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 14वें दिन हड़ताल जारी रखी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आरजीकेएमसीएच) में एक पीजी प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के बाद हालांकि, राज्य सरकार ने आरजीकेएमसीएच के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (सीएनएमसी) में की गई नियुक्ति रद्द कर दी, फिर भी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने बताया, “हमारी हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मुख्य…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मशहूर बड़ा बाजार इलाके में स्थित लोहा पट्टी में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से कई गोदाम जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पाने के लिए 20 दमकल गाड़ियां लगाई गईं, जो लगभग सात घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में ला सकीं। आग की शुरुआत रात करीब 1.30 बजे एक गोदाम से हुई, जहां प्लास्टिक का सामान रखा गया था। इसके बाद आग तेजी से फैलकर मानिकतला के पास इस घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अन्य गोदामों में भी फैल गई, जिससे स्थिति विकराल हो गई। कम…
फारबिसगंज/ अररिया। अररिया के पलासी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरागाछ के समीप एक कार डब्लूबी 74 एन 0127 की तलाशी के दौरान कार से 68 कार्टून नेपाली रेशम लीची शराब बरामद किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। पलासी प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक कार नेपाली शराब लेकर कलियागंज होते हुए पलासी के तरफ जा रहा है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ गश्ती वाहन से मेहरो चौक के पास पहुंचा, तो देखा कि कलियागंज के तरफ से एक कार आ रही है। जिसे रोकने…
