Author: shivam kumar

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसको निभाने का प्रयास हमेशा से मैंने किया है। पार्टी का निर्णय है, इसका भी स्वागत है। राजेश ठाकुर ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी के पुराने नेता है। इन्हें पता है पार्टी को कैसे आगे ले जाना है। संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही पत्रकारों से बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही है। सरकार में पार्टी के लोगों को बोर्ड निगम आयोग में जगह दिलायी। जिन्हें नहीं दिला सका, उसका मलाल…

Read More

दुमका। बीते 14 अगस्त को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दो मासूम बच्चों को किडनैप कर लिया गया है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड में सिर्फ हत्यारे और अपराधी भर बेखौफ नहीं हंै, बल्कि अपहरणकर्ताओं का गिरोह भी पूरी तरह बेखौफ होकर अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बाबूलाल मरांडी ने घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड की उपराजधानी दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऐसी ही घटना सामने आयी…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर असम के सीएम और बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आयी है। देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन न तो मेरे संपर्क में हैं और न पार्टी के संपर्क में हैं। मैं उनके बारे में कोई लूज कमेंट नहीं करना चाहता। गौरतलब है कि झामुमो से सस्पेंड होनेवाले विधायक लोबिन हेंब्रम ने साफ तौर पर स्वीकारा है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। अभी वे बीमार हैं और इलाज कराने के बाद दिल्ली…

Read More

रांची। विधानसभा की समितियों की अधिसूचना में आंशिक संशोधन कर दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन को झारखंड विधानसभा की प्रश्न और ध्यानाकर्षण समिति का सभापति बनाया गया है। समिति में विधायक कोचे मुंडा, अमित मंडल और राजेश कच्छप को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है।

Read More

पूर्वी चंपारण। बांग्लादेश मे हिन्दुओ और मठ मंदिरो पर हो रहे हमले के विरोध मे शनिवार को विहिप और बजरंग दल ने विशाल जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जूलूस मोतिहारी शहर के ज्ञानबाबू चौक से शुरू हुआ जो मेन रोड होते हुए हॉस्पिटल चौक बलुआ चौक व राज बाजार होते जिला समाहरणालय पहुंचा,जहां जिलाधिकारी के समक्ष जमकर प्रदर्शन कर सभा भी किया गया। जूलूस का नेतृत्व विहिप के जिला मंत्री मुन्ना तिवारी जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के जिला संयोजक हेमन्त कुमार और जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता कर रहे थे। वंही सभा का संचालन मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन “आवाज तोलो नारी” (महिलाओं, अपनी आवाज़ उठाओ) के बैनर तले आयोजित किया गया था। यह प्रदर्शन ढाका विश्वविद्यालय के राजू मूर्ति के पास किया गया। प्रदर्शन के दौरान ढाका विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की छात्रा रहनुमा अहमद निरत ने कहा, “हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रशासन के असहयोगी रवैये से अवगत हैं। एक महिला होने के नाते, हम मांग…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण में ग्लोबल साउथ देशों को संतुलित और समावेशी विकास में सहायता के लिए एक व्यापक ‘वैश्विक विकास समझौते’ का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समापन भाषण में भारत की ओर से एक व्यापक “वैश्विक विकास समझौता” का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस समझौते की नींव भारत की विकास यात्रा और विकास साझेदारी के अनुभवों पर आधारित होगी। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता ग्लोबल साउथ के देशों द्वारा स्वयं निर्धारित की गई विकास प्राथमिकताओं से प्रेरित होगा।…

Read More

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। प्रदर्शनी के महज 2 दिन में ही कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। दिनेश विजान प्रोडक्शन की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और शुक्रवार को फिल्म के करीब 30 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो के जरिए 8.5 करोड़ की कमाई की। इस प्रकार विदेशी बॉक्स ऑफिस कमाई के गणित को जोड़कर फिल्म के कुल संग्रह का रिकॉर्ड तोड़ दिया…

Read More

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के महान संगीतकार एआर रहमान को शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एआर रहमान के गाने हर किसी की जुबान पर रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसने एआर रहमान के गाने न सुने हों। आज एआर रहमान इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं लेकिन एआर रहमान की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब मशहूर बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक और गायक कुमार शानू ने एआर रहमान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद सिंगर अलका याग्निक ने किया है। एक इंटरव्यू में,…

Read More

दिवंगत श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर ने भी एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। ख़ुशी ने बॉलीवुड में फिल्म द आर्चीज़ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की सराहना भी की गई। फिलहाल खुशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से नेटीजन कह रहे हैं कि खुशी ने बॉलीवुड में आने से पहले प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। खुशी के वीडियो को देखने के बाद फैंस ने कहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “ईमानदारी से…

Read More

रांची। सीपीआइएम ने राज्य सरकार से विस्थापन आयोग गठित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी ने मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिये है। उसमें बताया है कि विस्थापन आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाये। गठन के साथ ही आयोग को केवल खनन मामलों तक ही सीमित नहीं रखा जाये, क्योंकि झारखंड में खनन मामलों के अलावा एचइसी, बोकारो स्टील प्लांट सहित कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना सहित कई डैम और सिंचाई परियोजनाओं और सेना की छावनियों के निर्माण सहित कई अन्य परियोजनाओं से भी झारखंड में बड़ी संख्या में रैयतों और किसानों…

Read More