Author: shivam kumar

रांची। रांची के जुमार नदी में डूबे मनन विद्या स्कूल के दसवीं के छात्र पियुष कुमार का शव पुलिस ने सोमवार को सुगनु गांव के पास नदी से बरामद किया है। सुगुनू गांव के पास जुमार नदी , स्वर्णरेखा नदी में मिलता है, वहीं से छात्र का शव बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्र का शव बहकर बहुत दूर चला गया था। सुगनु गांव के समीप नदी से छात्र का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात 12:30…

Read More

विशेष जागो रे जागो, हिंदू जागो, आमार माटी, आमार मां, देश छोड़बो ना तेल, लहसुन, प्याज करने से काम नहीं चलेगा, अब एकजुट होने का समय है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारत में हिंदुओं के पास कई सारे मुद्दे हैं। जैसे तेल, लहसुन, प्याज, टमाटर, दूध। तेल एक रुपये बढ़ गया, अरे सरकार बदलो, टमाटर, प्याज, मिर्चा, आलू का भाव बढ़ गया, अरे सरकार बदलो। फिलहाल तो हिंदुओं के लिए भारत में ये प्रमुख मुद्दे हैं। हिंदुओं की संस्कृति और सभ्यता बची रहे, उनकी ऐतिहासिक धरोहर बची रहे, मंदिर बचे रहें, उनका…

Read More

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में तस्कीन अहमद को शामिल किया। टेस्ट श्रृंखला 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होने वाली है। तस्कीन, जिन्होंने आखिरी बार जून 2023 में टेस्ट खेला था, ने कंधे की चोट के बाद अपनी रिकवरी को प्राथमिकता देने के लिए लाल गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक लिया था, और हाल ही में लाल गेंद वाले क्रिकेट में खेलना चाहते थे। बीसीबी ने जोर देकर कहा कि वह लंबे समय तक क्रिकेट खेलने में सक्षम हैं। तेज गेंदबाज…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करी मामले में इम्तेयाज अंसारी को दोषी पाकर 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। हटिया रेलवे पुलिस ने उसे 26 किलो 300 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी 24 नवंबर, 2021 को हुई थी। रेल हटिया थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस को जांच जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार तक जांच पूरी नहीं होने पर मामले को सीबीआई को सौंपने की चेतावनी दी है। आरजी कर अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना सामने आई। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। राज्य सरकार…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के लगातार सक्रिय होने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही वर्षा के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे राज्य के 12 में से 10 जिलों में चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 338 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 488 बिजली ट्रांसफार्मर व 116 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हाेने से राज्य के कई इलाकाें में विद्युत आपूर्ति बंद हाे गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार सुबह तक…

Read More

रांची। राजधानी में आनेवाले समय में कई नये उद्योग लगेंगे। इसके लिये उद्योग विभाग और जियाडा की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जियाडा की ओर से राजधानी के लिए नये उद्योगों के आवेदन को स्वीकृत किया गया है। इसके तहत नौ नये प्रोजेक्ट्स को जियाडा ने स्वीकृति दी है। ये उद्योग रांची जिला के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र में लगाये जायेंगे। जियाडा की मानें तो इन उद्योगों के लिए काफी पहले आवेदन दिया गया था। प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति देने के साथ ही इन उद्योगों के लिए क्षेत्र आंवंटित गया है। जहां ये उद्योग लगेंगे: स्वीकृत…

Read More

रांची। निर्वाचन सदन, रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को स्टेटिस्टिकल बुक आॅफ लोकसभा इलेक्शन 2024 को लॉन्च किया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बुक के जरिए हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित कई महत्वपूर्ण आंकड़े देखे जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यूथ वोटर्स को आकर्षित करने के लिए झारखंड इलेक्शन क्विज 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए वेबसाइट www.jharkhand.indiaelectionsquiz.com पर 16 अगस्त से 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिलों में इलेक्शन डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मियों, पदाधिकारियों को छोड़ कर कोई भी वैध…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बागडोगरा के मुनि चाय बागान इलाके में सोमवार सुबह सड़क हादसे में छह कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यह श्रद्धालु भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए पैदल जंगलीबाबा मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक बेकाबू कार ने इनको चपेट में ले लिया। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण बिहार के सुजापुर से बाबाधाम के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही कार के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पैदल जा…

Read More

रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना निवासी चेतन सिंह ने सोमवार को जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट के खिलाफ मारपीट करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। चेतन ने कहा कि वह अपने ऑटो से रांची रेलवे स्टेशन से हरमू के विद्यानगर पैसेंजर को छोड़ने गया था। वापसी के दौरान अरगोड़ा चौक पर जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट ने 25 रुपये के रसीद के लिए उसके साथ मारपीट की। एजेंट ने अरगोड़ा चौक के पास रुकने का आवाज…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश से लगे पेट्रापोल सीमा पर तनाव के बीच एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। तीन साल से लापता गणित शिक्षक अमित कुमार आखिरकार अपने परिवार से मिल गए हैं। वे कभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बारगो गांव में अपनी शिक्षण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें पागलपन की स्थिति में पाया गया, जब वह पेट्रापोल सीमा पर एक टूटी हुई पेड़ की शाखा के साथ मिट्टी में गणित के सवाल हल कर रहे थे। अमित कुमार, जो अपने गांव के 312 बच्चों को 14 साल तक मुफ्त गणित की शिक्षा देते रहे, अचानक से…

Read More