Author: shivam kumar

श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा की विजेता पोस्ट पर ड्रोन मिला है। इसके साथ तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास कालूराम नायक के खेत में ड्रोन मिला। किसान ने शनिवार की भोर में 4.15 बजे खेत में ड्रोन देखकर सूचना दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बन्ना गुप्ता ने तय समय पर और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रखने की बात कही। बताया कि झारखंड के चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में यह प्लान चलेगा। इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनायी गयी है। मंत्री ने बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा…

Read More

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 1.481 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गांजा की खरीद-बिक्री करता है। बता दें कि 9 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना क्षेत्र के ग्राम मानदोहर में छापेमारी की गई थी। जिसमें श्रीवंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसके बाद रमना के मानदोहर स्थित जितेंद्र…

Read More

रांची। झारखंड दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में उपजे हालात पर चिंता जताई है। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति बद से बदत्तर है। हालत इतने खराब हैं कि बयां भी नहीं किए जा सकते। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्लोमेसी चैनल के जरिए बांग्लादेश सरकार के साथ समस्या का हल जरूर निकालेंगे। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरे कांग्रेस पर सवाल खड़े किये। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया कि विश्व में कहीं भी अगर मुसलमान तकलीफ में होते हैं तो कांग्रेस…

Read More

रांची। झारखंड राज्य के अंतर्गत सभी लेबल क्रॉसिंग की सूची तैयार की जायेगी। इन लेबल क्रासिंग के स्थान पर आरओबी, आरयूबी, एनएचएस, एलएचएस या किसी अन्य व्यवहारिक संरचना का निर्माण किया जायेगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग और दक्षिण पूर्व रेलवे के बीच इस संबंध में एमओयू साइन किया जायेगा। यह काम रेलवे और पथ निर्माण विभाग अब मिलकर करेगा। आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी। इसके निर्माण लागत, संशोधन, बदलाव इत्यादि रेलवे और पथ विभाग के सहयोग से तय किया जायेगा। राशि का आवंटन भी रेल मंत्रालय और झारखंड सरकार करेगी। चरणबद्ध तरीके…

Read More

विशेष देश की कोयला राजधानी में एनडीए और इंडी अलायंस के सामने चुनौतियों का पहाड़ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ गीता के द्वितीय अध्याय, श्लोक 47 में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म पर ही मनुष्य का अधिकार है, कर्म के फलों पर कभी नहीं… इसलिए कर्म को फल के लिए मत करो। अत: तू कर्मफल का हेतु भी मत बन और तेरी अकर्मण्यता में भी आसक्ति न हो। कहते हैं कि कलयुग में श्रीकृष्ण का महात्म्य और बढ़ेगा। श्रीकृष्ण सिर्फ कर्म करने की…

Read More

संगठित अपराध पर नहीं लग रहा लगाम रांची। झारखंड में संगठित अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। कोई अपराधी जेल में रहकर तो कोई जेल के बाहर रहकर कारोबारियों से रंगदारी मांगने का काम कर रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो झारखंड में सात आपराधिक गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ये आपराधिक गिरोह माओवादी और उग्रवादी संगठन की तरह घटना को अंजाम देने के बाद जिम्मेवारी भी ले रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र में अमन साहू गिरोह का बढ़ा उत्पात झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। लेकिन इन दिनों अन्य गिरोह की तुलना में…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल और रक्षा मंत्री की यह शिष्टाचार मुलाकात बताई गई है।

Read More

रांची। पूरे प्रदेश में 10 जून से ही बालू के उत्खनन को लेकर एनजीटी ने रोक लगा रखी है लेकिन झारखंड की कहानी कुछ अलग है। बालू माफिया एनजीटी के रोक के पहले हो या बाद, बिना किसी रोक-टोक के तस्करी के माध्यम से करोड़ों की उगाही कर रहे हैं। बालू माफिया के नोटों से पुलिस, खनन विभाग के अफसर और गैंगस्टर से लेकर अपराधी तक सब मालामाल हो रहे हैं। बालू घाटों की नीलामी अधूरी झारखंड में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया अधूरी होने का फायदा उठा कर तस्कर बालू का उठाव कर रहे हैं और ऊंची कीमत पर बाजार…

Read More

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तृतीय-चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तृतीय-चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के वेतन भुगतान की वसूली का पत्र निकाले जाने को खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट में हुई। प्रार्थियों को निर्देश दिया है कि वह विश्वविद्यालय के द्वारा अत्यधिक वेतन भुगतान से संबंधित निकाले गये पत्र के आलोक में अपना रिप्रेजेंटेशन विश्वविद्यालय को फिर से दें और विश्वविद्यालय उस पर पुनर्विचार करे। तब तक अत्यधिक वेतन वसूली से संबंधी विश्वविद्यालय के आदेश पर रोक रहेगी। कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। क्या है मामला…

Read More

रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक प्रदेश संगठन सचिव महाशन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित थे। सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशेष सीटों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश संगठन सचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी महाशन मुर्मू ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता को झामुमो और भाजपा दोनों ठगती आ रही है। बैठक में निशाकर मंडल, काजी…

Read More