रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार काे 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जेल के दिनों को याद करते हुए हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों और दलितों के पक्ष में आवाज बुलंद करने का संकल्प भी लिया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है। ये वो कैदी का निशान है जो मुझे जेल से रिहा होते समय लगाया गया…
Author: shivam kumar
नवादा। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद नवल किशोर यादव शनिवार नारदीगंज डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद से आठ लाख 11 हजार 300 रुपये की लागत से निर्मित भवन को फीता काटकर कर उद्घाटन किया।उसके बाद विधान पार्षद ने भवन का जायजा लेकर प्रसन्नता जाहिर की। इस भवन का निर्माण विधान पार्षद नवल किशोर यादव के द्वारा अनुशंसित मद से किया गया है। महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संदेश दिया,कहा कि आप सभी भी एक एक पौधा को अवश्य लगाकर उसे संरक्षित…
पेरिस। स्थानापन्न सर्जियो कैमेलो के अतिरिक्त समय में किये गए दो गोल की बदौलत स्पेन ने शुक्रवार देर रात ओलंपिक पुरुष फुटबॉल फाइनल में फ्रांस को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तीन साल पहले टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले स्पेन ने दूसरी बार ओलंपिक पुरुष फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले स्पेन ने 1992 में बार्सिलोना में पेप गार्डियोला और लुइस एनरिक की टीम के साथ जीत हासिल की थी। मैच में फ्रांस ने अच्छी शुरुआत की और मैच के 12वें मिनट में एंजो मिलोट ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिला दी। हालांकि 18वें और…
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। अमन ने शुक्रवार को कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, 21 वर्षीय पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अबतक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं। पहले…
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने गुटखा और पान मसाला का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर कटाक्ष किया है। अब तक कई बड़े कलाकार पान मसाला और गुटखा का विज्ञापन कर चुके हैं। ये ऐड अक्षय कुमार ने भी किया था, जिसके बाद विवाद हुआ था और अक्षय ने माफी मांगी थी। अब जॉन ने ऐसे विज्ञापनों पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म इंडस्ट्री में पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर अपने साथी कलाकारों से नाराजगी जताई है। कई अभिनेताओं को पान मसाला का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया गया और बाद में उन्होंने…
‘दिल चाहता है’ अपनी 23वीं एनिवर्सरी का जश्न मना रहा है और हम उस फिल्म को याद करते हैं जिसने इंडियन सिनेमा को हमेशा के लिए बदल दिया है। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस हुई, ये क्लासिक फिल्म दोस्ती और मॉडर्न सिटी लाइफ का सार एक अलग तारीख से दिखती है। इस माइलस्टोन का जश्न मनाने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गर्मजोशी भरा पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दर्शकों पर फिल्म के कभी ना मिटने वाले प्रभाव का सम्मान किया गया है। 2001 में रिलीज़…
डिली (तिमोर-लेस्ते)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में आज तिमोर-लेस्ते पहुंचीं। तिमोर-लेस्ते की राजधानी डिली में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की तिमोर-लेस्ते की यह पहली यात्रा है। डिली पहुंचने के फोटो राष्ट्रपति मुर्मू के एक्स हैंडल पर साझा किए गए हैं। तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के अलावा स्थानीय बच्चों ने भारतीय तिरंगा हवा में लहराते हुए हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू डिली राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के निमंत्रण पर पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति मुर्मू डिली में अपने समकक्ष के साथ…
रांची। जुडको अधिकारियों-कर्मियों के लगातार चौथे दिन की हड़ताल से जुडको से संचालित लगभग सारी योजनाओं का काम प्रभावित हो गया है। शहरी विकास की योजनाओं पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री हफीजुल अंसारी, नगर विकास सचिव के काम में तेजी लाने के निर्देशों का भी अनुपालन होना मुश्किल हो गया है। इधर, चौथे दिन जुडको के सभी हड़ताली संविदा कर्मी सुबह शनिवार को ऑफिस पहुंच गये, लेकिन अपने कार्यस्थल पर न बैठ कर सीधे कांफ्रेंस हॉल चले गये और काम ठप रखा। हालांकि सरकार की ओर से न तो जुडको प्रबंधन की ओर से…
साओ पाओलो। ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोगों को बचाया गया है इस बारे में अंतिम जानकारी उपलब्ध नहीं मिल सकी है। यह विमान 14 साल पुराना विमान था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान…
ढाका। बांग्लादेश में ढाका समेत पूरे देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में ढाका में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इन हमलों में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त दसियों करोड़ की संपत्ति को नष्ट किया गया है और मंदिरों पर हमले हुए हैं। यह सब शेख हसीना के प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर छेड़े गए आंदोलन के दौरान रविवार और सोमवार को हुआ। हसीना के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भी ये हमले जारी रहे। प्रदर्शन में शामिल लोग अपनी सुरक्षा के…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन ब्रेंड क्रूड 0.50 डॉलर यानी 0.63 फीसदी की उछाल के साथ 79.66 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.65 डॉलर यानी 0.85 फीसदी बढ़कर 76.84 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। देश में आज पेट्रोल और डीजल का मूल्य जस का तस है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल…
