Author: shivam kumar

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तीन साल अलग होने के बाद नागा चैतन्य दूसरी बार सगाई कर ली। उन्होंने 8 अगस्त को लोकप्रिय अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई की। चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा ने अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की थी। इस जोड़े ने गोवा में ईसाई और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि ये रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया। दोनों ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन…

Read More

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी निवेशकों का जोश बुलंदी पर रहा। आज के कारोबार की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ हुई थी। दिन के कारोबार में मुनाफा वसूली शुरू होने के कारण बाजार में मामूली गिरावट भी आई। इसके बावजूद पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद आज बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, आईटी, ऑटोमोबाइल, पावर, पीएसयू बैंक और मीडिया इंडेक्स…

Read More

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने मध्य-पूर्व के मौजूदा संकट को देखते हुए इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया गया है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। एयरलाइन ने बताया कि तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग टिकट वाले अपने यात्रियों को पूरा रिफंड…

Read More

नई दिल्‍ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर शुक्रवार को अपने निर्गम मूल्य 76 रुपये से सपाट शुरुआत की और बाद में 20 फीसदी की उछाल प्राप्त की। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर अपने इश्‍यू प्राइस से 0.01 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 75.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है। हालांकि, कारोबार के दौरान यह 20 फीसदी उछलकर 91.18 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए 6 अगस्‍त तक खुला हुआ था। कंपनी आईपीओ के जरिए 6,145.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 5,500…

Read More

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन लेन-देन की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नेपाल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए लेन-देन का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। एनपीसीआई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्‍यक्‍त की है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसकी अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने नेपाल में एक लाख (1,00,000) क्रॉस-बॉर्डर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) लेन-देन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह मील का पत्थर दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय लेन-देन को सरल बनाने और व्यापार और वाणिज्य के लिए…

Read More

नई दिल्‍ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बैंकिंग नियमों में बदलाव से जुड़ा बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। विधेयक का उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम और भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम में संशोधन करना है। वित्‍त मंत्री के पेश इस बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 में प्रति बैंक खाते में नामांकित व्यक्तियों के विकल्प को मौजूदा एक से बढ़ाकर चार करने का प्रावधान है। इस विधयेक में पत्नी/पति या माता-पिता के अलावा भाई-बहन को भी नॉमिनी बनाने का विकल्प मिलेगा। बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 को पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल ने…

Read More

नई दिल्‍ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार सबसे बड़ा कारोबारी परिवार बन कर उभरा है। उनके परिवार की कुल संपत्ति 25.75 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। ये राशि देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के लगभग 10वें हिस्से के बराबर है। बार्कलेज-हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में मुकेश अंबानी परिवार की कुल 25,75,100 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी गई है, जो भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। अंबानी परिवार आरआईएल के नेतृत्व में ऊर्जा, रिटेल और दूरसंचार क्षेत्रों में मुख्य तौर पर अपना कारोबार करता है। यह रैंकिंग 20 मार्च, 2024 को कंपनी के मूल्यांकन पर…

Read More

पेरिस। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएएस ने बताया है कि विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला ओलंपिक खेलों के समाप्त होने से पहले आने की उम्मीद है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की ओर से 7 अगस्त को 16:45 सीईएसटी (टाइम) पर सीएएस एड हॉक डिवीजन में एक अपील दायर की गई थी। विनेश ने सीएएस एड हॉक डिवीजन से चुनौती दिए गए निर्णय को रद्द करने और…

Read More

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को खजुहा कस्बा स्थित शहीद स्मारक बावनी इमली में काकोरी शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सचान ने महोत्सव में मौजूदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिजनों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही डाउन ट्रेन को क्रांतिकारियों ने लूटा था। इसी याद में यह कार्यक्रम…

Read More

शहीदों के शिलापट्ट पर कुलपति ने अर्पित की पुष्पांजलि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शहीद शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहीदों की वीरता और उनके द्वारा दिए गए बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता के प्रति हमारे वीर क्रांतिकारियों की अटूट प्रतिबद्धता और बलिदान का प्रतीक था। यह भारतीय स्वतंत्रता…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद युनूस को मुख्य सलाहकार नियुक्त कर अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। हालांकि वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमले नहीं थम रहे हैं। महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की घटनाओं की एक सूची बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद द्वारा जारी की गई है। इस सूची में कई जिलों में हुए हमलों और अत्याचारों का उल्लेख किया गया है, जो पांच अगस्त से आठ अगस्त 2024 के बीच…

Read More