कोलकाता। मालदा जिला पुलिस ने 45 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के एसपी प्रदीप यादव ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलियाचक पुलिस स्टेशन को मिले इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके पास से 451 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नसीमुल शेख (23), सैमिउल शेख (40), सामौन शेख (38) और सज्जान शेख के रूप में हुई…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में गठित अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वालों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रोफेसर मोहम्मद यूनूस और अन्य नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों के और भी बेहतर होने की आशा व्यक्त की है। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा, “अध्यापक मोहम्मद यूनूस सहित बांग्लादेश में जो भी नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, उन्हें मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे संबंध और भी मजबूत होंगे।” उन्होंने बांग्लादेश के विकास, शांति और प्रगति के प्रति अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक अधिकतर बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 30.8˚C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2˚C कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2˚C रहा, जो सामान्य से 0.4˚C अधिक है। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 93 फीसदी और न्यूनतम 78 फीसदी रहा। कोलकाता में…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जलस्तर पर नजर रखने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।…
किशनगंज। पूरबपल्ली निवासी संघ के उपाध्यक्ष विशाल जैन व संध्या जैन की पुत्री तथा सेंट लुइस इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा पलचीन जैन ने अपनी छोटी सी उम्र में शतरंज खेल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन पाने में सफलता पाई हैं। शतरंज खेल के अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फिडे ने पलचीन को 1401 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्रदान किया है। शुक्रवार को उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ व पलचीन के निजी कोच कमल कर्मकार ने दी। उन्होंने बताया कि शतरंज प्रशिक्षण मंच चेस क्रॉप्स के प्रशिक्षण से समृद्ध…
रांची। राजधानी के बिरसा स्मृति पार्क में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन भी उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने कई राज्यों के कलाकार शामिल हो रहे हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के इलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। राज्य सरकार द्वारा आयोजित…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में पेसा कानून जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि जनजातीय समुदाय की पारंपरिक शासन व्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य में पेसा कानून लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान में देश में झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहां पेसा कानून लागू नहीं है। मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह जल्द ही इसे राज्य में लागू करायें। राज्यपाल ने कहा कि देश…
रांची। श्रीदेव सिंह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंह ने उन्हें ब्यूरोक्रेट डॉ अमित खरे की लिखी पुस्तक टेंपल्स ऑफ कॉस्मिक डांस ऑफ नटराज की प्रति भेंट की। बता दें कि श्रीदेव सिंह ने दुमका के मलूटी और रांची में ओल्ड बिरसा मुंडा जेल, टैगोर हिल स्थित ब्रह्म स्थल का संरक्षण किया है और उन्हें एक नयी आभा प्रदान की है।
-किसानों, डेयरी और मछली पालन करनेवालों की सब्सिडी के संबंध में बातचीत की रांची। प्रदेश राजद ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के दो लाख रुपये तक की ऋण माफी करने के फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव और महासचिव कैलाश यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, डेयरी और मछली पालन करनेवालों की सब्सिडी के संबंध में बातचीत की। कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को…
रांची। राज्य सरकार की संचित निधि से 4833.39 करोड़ की राशि की निकासी की स्वीकृति दे दी गयी है। इस संबंध में विधि विभाग ने आदेश जारी किया है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 6 अगस्त को ही प्रथम अनुपूरक के रूप में बजट की स्वीकृति दी गयी थी। एक अप्रैल 2024 को शुरू होनेवाले वर्ष में भुगतान के सिलसिले में होने वाले विभिन्न व्यय के लिए यह राशि स्वीकृत की गयी है, जिसके अंतर्गत कृषि विभाग, भवन निर्माण, कैबिनेट, ऊर्जा, उत्पाद, वित्त विभाग सहित अन्य विभागों के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गयी है।
देश-दुनिया के इतिहास में 10 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बच्चों के चहेते आभासी चरित्र स्पाइडर मैन के लिए खास है। दरअसल 10 अगस्त, 1962 को ही स्पाइडर मैन पहली बार कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के पर्दे पर नुमाया हुआ। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडर मैन लंबे वक्त तक दुनियाभर में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा। पिछले साल स्पाइडर मैन की 1984 में आई कॉमिक बुक का एक पृष्ठ नीलामी में रिकॉर्ड 33.6 लाख डॉलर…
