सुल्तानपुर। स्वतन्त्रता दिवस पर भाजपा हर घ तिरंगा अभियान चलायेंगी।इसी कड़ी में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान की रुपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी। उन्होंने जिलेभर से आए पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिथिवार कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क कर हर…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कोलकाता पुलिस बांग्लादेश में जारी संकट के बारे में संवेदनशील सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करने या साझा करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी है। शहर पुलिस के सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस ऐसे पोस्ट शेयर करने वाले लोगों से संपर्क कर रही है और उन्हें ऐसी पोस्ट्स या वीडियो को हटाने के लिए कह रही है। पहले चेतावनी के साथ ही यह सलाह दी जा रही है कि नेटिज़न्स को किसी भी वीडियो या विवादास्पद संदेश को साझा करने या पोस्ट करने से पहले उसकी प्रामाणिकता और विश्वसनीयता की जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही शहर पुलिस के…
– बीएसएफ महानिदेशक ने संवेदनशील सीमा बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर जोर दिया कोलकाता। पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी संकट के बीच पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध प्रवासन के प्रयासों की संभावनाओं को देखते हुए कस्टम विभाग और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग को पहले ही कुछ बांग्लादेशी निवासियों के नाम दिए गए हैं जो इस तरह के अवैध प्रवासन प्रयास कर सकते हैं। इस सूची को राज्य के विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ की बटालियनों के साथ भी साझा किया गया है।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि गंगा घाटी क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बारिश होगी, जो झारखंड और उत्तरी ओडिशा के निकट एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी दी है कि दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के उप-हिमालयी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गंगा घाटी क्षेत्र और झारखंड तथा उत्तरी ओडिशा के निकट चक्रवाती परिसंचरण गुरुवार तक एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा।…
कोलकाता। आज विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर के पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुण्यतिथि पर हमारे प्राणों के ठाकुर को मेरी अंतरतम श्रद्धा और प्रणाम। हर दिन, हर पल वे हमारे साथ हैं। उनके आदर्श हमारे मार्गदर्शक हैं। रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है, बंगाली साहित्य और संगीत में अपनी अनुपम योगदान के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं और उनके रचनात्मक कार्यों का प्रभाव बंगाल की संस्कृति में गहराई से देखा जा सकता…
किशनगंज। किशनगंज सांसद डा. मो. जावेद आजाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में राजमार्ग और एक्सप्रेस वे निर्माण, राजमार्गों की मरम्मती और राजमार्गों पर दुर्घटनाओं से सुरक्षाओं के प्रबंधन पर आवश्यक करवाई की मांग की है। उन्होंने पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे का सिलिगुड़ी तक किशनगंज होते हुए एक्सटेंशन, किशनगंज बहादुरगंज फोर लेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शीघ्र आरंभ, एन एच-327 पर पड़ने वाली सभी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र और चौक चौराहों पर सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाने वाली प्रबंधन, किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में एन एच 327 के सर्विस…
नवादा। जिले में शाहपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को दर्शन बीघा गांव में स्थित एक नवनिर्मित मकान में छापेमारी कर एक साथ 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 14 मोबाइल, 43 पेज का कस्टमर डाटा, प्रिंटर और बैंक के पासबुक, लॉपटॉप आदि जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर सभी साइबर ठग फ्लिपकार्ट कंपनी के नाम से ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए सामानों की डिलीवरी कंफर्म कर देने के नाम पर भोले भाले ग्राहकों से फर्जी मोबाइल और फर्जी सिम के माध्यम से उन्हें कॉल कर ओटीपी…
देवघर। बाबानगरी देवघर में लगातार कांवरियों का आना जारी है। हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी दौरान बुधवार (7 अगस्त) को एक बाल बम के मुंह से झाग निकलने लगा। तत्काल पुलिस की मदद से उस बाल बम को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस के सहयोग से स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया नन्हा बम राजकीय श्रावणी मेला क्षेत्र में बनाये गये स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टरों ने आठ साल के नन्हे बम का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार अहले सुबह आठ वर्षीय नन्हा बम चलते-चलते बेहोश हो गया। उसके…
रांची। हजारीबाग के बरही स्थित पवनपुत्र स्टील प्लांट में बॉयलर फटने से छह मजदूरों की मृत्यु और दर्जनों लोगों की घायल होने की घटना पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दु:ख व्यक्त किया है। कहा कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि फैक्ट्री मालिक और फैक्ट्री इंस्पेक्टर की सुरक्षा मानकों के साथ बरती गयी लापरवाही का नतीजा है। यह एक जघन्य अपराध है। श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री को इस मामले में एक पत्र लिख कर इस हादसे के दोषी कंपनी के मालिक भूपेंद्र अग्रवाल और स्नेह जैन पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने…
-डीजीपी ने स्पेशल ब्रांच के आइजी से सक्रिय नक्सली संगठन, अपराधी और स्प्लिंटर ग्रुप की मांगी जानकारी रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता 13 अगस्त को नक्सली संगठन के खिलाफ की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर डीजीपी ने आइजी स्पेशल ब्रांच को निर्देश दिया है कि 12 अगस्त तक प्राप्त सूचनाएं और सभी सक्रिय नक्सली संगठन, नक्सल से जुड़े अपराधी और स्प्लिंटर ग्रुप की संपूर्ण विवरणी तैयार कर रिपोर्ट दें।
रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हाल में दिये गये फैसले के अनुरूप यदि आदिवासियों का उप जनजातियों में वर्गीकरण करने के साथ राज्यों द्वारा क्रीमी लेयर का निर्धारण किया जाता है, तो इससे न केवल आदिवासियों की संस्कृति नष्ट हो जायेगी, बल्कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है। श्री तिर्की ने इस मामले पर लोकसभा और राजयसभा में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि यह देश के 13 करोड़ आदिवासियों से जुड़ा मामला है, जो इससे प्रभावित होंगे। श्री तिर्की ने कहा कि हालांकि यह न्यायालय…
