ढाका। बांग्लादेश में तख्तापलट और पूरे देश में अराजकता और हिंसात्मक माहौल के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को गठित होने वाली अंतरिम सरकार का नेता चुना गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। ग्लोबल माइक्रोक्रेडिट आंदोलन के संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रमुख प्रतिपक्षी माना जाता है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने का प्रस्ताव मान लिया है। इस बैठक में आरक्षण आंदोलन के प्रमुख छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों सेनाओं…
Author: shivam kumar
न्यूयॉर्क। चीन सरकार को खुफिया जानकारी देने के आरोप में अमेरिका ने चीनी अमेरिकी नागरिक को दोषी ठहराया है। अमेरिका में मंगलवार को एक चीनी अमेरिकी व्यक्ति को लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता होने के अपने दर्जे का इस्तेमाल कर असंतुष्टों की जानकारी जुटाने और उसे चीन सरकार को देने के आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने शुजुन वांग के मामले में फैसला सुनाया। वांग ने शहर में एक लोकतंत्र समर्थक समूह की स्थापना में मदद की थी। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चीन की मुख्य खुफिया एजेंसी के इशारे पर वांग एक दशक से अधिक…
– मुरादाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व हेड कोच तकी इमाम ने दी जानकारी मुरादाबाद। मुरादाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व हेड कोच ने तकी इमाम ने बताया कि कानपुर में आयोजित हुईं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले से 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर अपने नाम कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया। तकी इमाम ने आगे बताया कि बुधवार को मुरादाबाद लौटे सभी खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत अभिनंदन किया गया। 2 अगस्त से 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो द्वारा इंडिया ताइक्वांडों के तत्वाधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…
फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद सनी देयोल ने इस साल ‘बॉर्डर-2’ की घोषणा की थी। अनुराग सिंह की निर्देशित ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में आयुष्मान खुराना के अहम किरदार में नजर आने की उम्मीद थी। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि महीनों की चर्चा के बाद आयुष्मान ने ‘बॉर्डर-2’ छोड़ दी है क्योंकि वह फिल्म में सनी देओल की…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर किये जाने पर दुख जताया है। उन्हाेंने कहा कि विनेश भारतीय महिलाओं की वास्तव में अथक भावना की प्रतीक हैं। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के असाधारण कारनामों ने हर भारतीय को रोमांचित किया है और देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि हम सभी अयोग्य ठहराए जाने पर उनकी निराशा को साझा करते हैं, लेकिन वे 140 करोड़ लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हुई हैं। विनेश भारतीय महिलाओं की वास्तव में अथक…
नई दिल्ली। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक बयान में कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। वे अभी कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिलीं और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम विनेश को सभी चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से अपील की है। वे इस बात से वाकिफ हैं कि विनेश की मेडिकल टीम…
देश-दुनिया के इतिहास में 08 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह वही तारीख है जब 1942 में महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देते हुए अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन मील का पत्थर साबित हुआ। इसके पांच साल बाद ही अंग्रेजों को भारत से उलटे पांव लौटना पड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन ब्रिटिश हुकूमत की ताबूत में अंतिम कील साबित हुआ। बापू ने इस आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुंबई अधिवेशन से की थी। इस मौके पर महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इन सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे। असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा। असम से कामाख्या प्रसाद तासा, सर्वानंद सोनोवाल, बिहार से मीसा भारती, विवेक ठाकुर, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोसले और पीयूष गोयल, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब इस बार लोकसभा में जीत कर आए…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 अगस्त से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। धनखड़ जोधपुर में न्यायिक अधिकारियों के सम्मेलन और राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 9 अगस्त से जोधपुर, राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन धनखड़ जोधपुर में न्यायिक अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे दिन उपराष्ट्रपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर किये जाने के मामले में बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने आईओए प्रमुख से विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने पीटी उषा से विनेश की मदद के…
नई दिल्ली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन में पीड़ित लाेगाें के लिए केंद्र सरकार से पुनर्वास पैकेज की मांग की है। बुधवार काे लाेकसभा में राहुल गांधी ने कहा, “मैं कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ वायनाड गया था और मैंने इस त्रासदी के बाद हुए दर्द और पीड़ा को अपनी आंखों से देखा। 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।” राहुल गांधी ने कहा, “मैं केंद्र और राज्य सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, नौसेना, कॉस्ट गार्ड, अग्निशमन विभाग और अन्य लोगों के काम और कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना…
