Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मंगलवार काे झारखंड सचिवालय सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ के लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय बरनवाल, इरशाद आलम, सचिव पीयूष कुमार एवं दीप्ति शिखा हेरेंज उपस्थित थे।

Read More

-लोकप्रिय-जनप्रिय योजनाओं के बारे में भ्रम फैला रहे हैं बाबूलाल रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का स्वागत राज्यभर की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया है। कहा, राज्य सरकार ने जिस तत्परता के साथ इस योजना को शुरू किया है, उसकी सराहना होनी चाहिए। ये योजना राज्य सरकार की उपलब्धियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी ने सोचा भी नहीं था कि इस योजना का स्वागत लोग इस तरह, इतनी ऊर्जा के साथ करेंगे। सुप्रियो ने कहा कि योजना के शुरूआती चरण में एक साथ कई विंडो खुल जाने के कारण…

Read More

-झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार -महिला सम्मान योजना के जरिए सरकार अपने लूट, खसोट और असफलताओं से ध्यान हटाने की असफल कोशिश कर रही -वादा था महिलाओं को चूल्हा खर्चे में 2000 प्रतिमाह और गरीब परिवारों को 6000 प्रतिमाह देने का और मात्र 1000 रुपये प्रति माह देने का फॉर्म भराया जा रहा -महिला उत्पीड़न की घटनाओं की संख्या चरम पर, सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों? रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन के रिकॉर्ड पर…

Read More

रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य की हेमंत सरकार पर तंज कसा है। श्री बारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के साथ केवल मीटिंग-मीटिंग खेल रही है। वहीं, दूसरी ओर नीयत और नीति का फर्क देखिए। असम की हिमंता सरकार ने बीते पांच वर्षों से सेवा दे रहे अनुबंधित समग्र शिक्षा असम के पारा शिक्षकों को बिना परीक्षा की औपचारिकता के नियोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए कुल 35,153 पदों का सृजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार अपने वायदे के विपरीत पारा शिक्षकों…

Read More

-दुमका में 79, रांची 304, जामताड़ा में 301 नये आंदोलनकारी अजय शर्मा रांची। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के दौरान हुए आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों के दिन बहुरने वाले हैं। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर आंदोलनकारियों को चिह्नित करने वाले आयोग ने इसकी सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इस फाइल पर सीएम की सहमति हो जायेगी। आंदोलनकारियों के अधिकांश मामले राज्य सरकार पहले ही वापस ले चुकी है। कई के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिले इसके लिए झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन की अगुवाई…

Read More

रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार काे रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. डीके सिंह, झारखण्ड ओपेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टीएन साहु ने राजभवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। माैके पर राज्यपाल म ने उपस्थित सभी कुलपतियाें से कहा कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो, हमारे विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करें तथा एकेडमिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन हो। हमारे विश्वविद्यालय छात्रहित में…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के लिए राजकीय एंथम लिखा है। उन्होंने ट्वीट कर एंथम में लिखा है कि जीना है तो डर के जियो, जीवन में एक पल भी हंसना न। कहा है कि प्रदेश में आये दिन हो रही चोरी से एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि चोरों को सरंक्षण देनेवाली हेमंत सरकार ने झारखंड में चोरी को राजकीय व्यवसाय मान लिया है, तभी तो चोरी और चोरों पर कार्यवाही करने के बजाव उनको प्रोत्साहित किया जा रहा है। चोरों का आतंक अंधेरे की गहराई से अधिक भयावह झारखंड में चोरों…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस का एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कांके शहरी प्रखंड, मोरहाबादी प्रखंड, रातू रोड उत्तर प्रखंड, रातू रोड दक्षिण प्रखंड, किशोरगंज, हिदपीढ़ी, अरगोड़ा, हिनू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेसजनों से मुलाकात की और संगठन तथा सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। सबसे पहले वह कांके शहरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल उरांव से उनके आवास में मिले। इसके बाद मोरहाबादी…

Read More

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले ने घोषणा की है कि वह आगामी सत्र के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। पिछले 13 वर्षों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हॉकले ने जून 2020 में सीए के अंतरिम सीईओ के रूप में पद संभाला था। इसके 11 महीने बाद स्थायी सीईओ बनाए गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी विज्ञप्ति में हॉकले ने कहा, “यह एक कठिन निर्णय था। हालांकि एक ब्लॉकबस्टर ग्रीष्मकाल के वादे के बाद और हमारी पांच साल की रणनीतिक योजना अच्छी तरह से आगे बढ़ी है, यह सही समय…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 07 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत और बिलियर्ड्स के खेल के लिए खास है। वैसे भी भारत में बिलियर्ड्स का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है। गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में 07 अगस्त को ही विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। दोनों के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी। बिलियर्ड्स और स्नूकर के खेल में दुनिया भर में इंडिया का डंका बजाने वाले गीत सेठी…

Read More

ढाका। हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद भंग कर दी। ढाका से प्रकाशित ट्रिब्यून के अनुसार, एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक के निर्णय के आधार पर, राष्ट्रीय संसद को भंग कर दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार एक जुलाई से…

Read More