रांची। तेनूघाट विद्युत निगम लिमिटेड हर महीने जेबीवीएनएल को लगभग 80 करोड़ का बिजली देता है। पिछले कुछ समय से जेबीवीएनएल की ओर से टीवीएनएल को हर महीने 20 से 25 हजार भुगतान किया जा रहा है, जिससे टीवीएनएल का बकाया राशि बढ़ गया है। टीवीएनएल सूत्रों की मानें तो यह बकाया वर्तमान में 6000 करोड़ है। जेबीवीएनएल या राज्य सरकार की ओर से अगर यह राशि दे दी जाती, तो टीवीएनएल का आर्थिक संकट दूर हो सकता है। बता दें टीवीएनएल के दो यूनिट से लगभग 420 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। प्रत्येक यूनिट से 210 मेगावाट बिजली उत्पादन…
Author: shivam kumar
रांची। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत पर रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष यानी आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गयी है। अब नाै अगस्त काे इडी की ओर से बहस की जायेगी। आलमगीर आलम को इडी ने छह घंटे की पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इडी इस केस में राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है। इस केस में आलमगीर आलम के…
पलामू। एसीबी ने गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी की प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रधानाध्यापिका को एसीबी के मेदिनीनगर कार्यालय लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बैरिया की रहने वाली है। पलामू एसीबी के अनुसार प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला ने स्कूल के वोकेशनल टीचर से 20 हजार रिश्वत की मांग की थी। वोकेशनल टीचर 2019 से कार्यरत है। वोकेशनल टीचर एनजीओ के माध्यम से सेवारत है। प्रधानाध्यापिका उनसे…
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 71 सार्जेंट की औपबंधिक वरीयता सूची जारी की। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज के डीआइजी के अलावा एसीबी स्पेशल ब्रांच, रेल और झारखंड जगुआर के डीआइजी को पत्र लिखा है। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि अपने क्षेत्र के जिला और इकाई में पदस्थापित सार्जेंट के बीच यह वरीयता सूची को प्रसारित करें, यदि वरीयता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो इसे 15 दिनों के अंदर समर्पित करें। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने वरीयता सूची में अंकित सूचना का मिलान संबंधित कर्मी की सेवा पुस्तिका और अन्य अभिलेख से करने को…
रांची। वर्ष 2010 में सिमडेगा के पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड के सूचक संजय कुमार की याचिका पर बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सिमडेगा सिविल कोर्ट को इस केस से जुड़े अन्य अभियुक्तों के मामले में जल्द ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता के माध्यम से सूचक ने हाइकोर्ट को बताया कि इस केस के मुख्य आरोपी नक्सली बारूद गोप के खिलाफ पिछले 14 वर्षों से सिमडेगा सिविल कोर्ट ट्रायल पूरा नहीं हुआ, जबकि इसी केस के आरोपी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सजा भी हो गयी। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी…
गिरिडीह। पुलिस ने जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड का उद्भेदन कर महज कुछ घंटो में प्रमुख आरोपित बैजू रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह जब आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह टावर चौक के पास जाम लगा दिया, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी हो गयी। इसकी पृष्टि एसपी ने की है। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। जानकारी के अनुसार एसपी दीपक कुमार शर्मा ने एसआइटी का गठन किया था। टीम ने भी तुरंत छापेमारी शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने के…
रांची। हाइकोर्ट ने रांची एसएसपी को खुले में मुहल्लों या सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश मांस की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बुधवार को मौखिक कहा कि रांची में सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश मांस की बिक्री होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वे खुले में गोमांस की बिक्री होने की बात को वेरिफाई करेंगे। इससे पूर्व याचिकाकर्ता की ओर से डोरंडा के कुछ मुहल्ले में खुलेआम गोवंश मांस की बिक्री का फोटोग्राफ प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने रांची एसएसपी से पूछा कि झारखंड गो जातीय…
रांची। हाइकोर्ट में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपित पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने दाखिल याचिका को वापस ले लिया है। इसमें उन्होंने मामले के इंवेस्टिगेशन आॅफिसर की गवाही ट्रायल के दौरान एनआइए कोर्ट में सभी गवाहों की गवाही पूरी होने से पहले करा लिये जाने को चुनौती दी थी। साथ ही अनुसंधानकर्ता की गवाही न मानने का आग्रह किया था। राजा पीटर की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया था कि मामले में एनआइए कोर्ट रांची में ट्रायल चल रहा है, जिसमें अभियोजन की ओर से गवाहों का बयान…
विशेष चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं कट्टरपंथी भारत को अलर्ट रहने की जरूरत, घुसपैठिये एक्टिव बांग्लादेशी सीमा पर हरकत, सीमावर्ती राज्यों को सतर्क रहने की जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हो रहे हिंसक आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने का सीधा असर भारत पर पड़ना तय है। सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा को लेकर जतायी जा रही है। इस हिंसा का कारण केवल बांग्लादेश सरकार की आरक्षण नीति ही नहीं है। इसके पीछे भारत विरोधी देशों का भी हाथ माना…
बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन में बुधवार को बाथरूम में टुल्लू पंप से पानी निकालने के दौरान करंट की चपेट में मां-बेटी और भांजा गया। इस हादसे के बाद तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का नाम सुलेखा देवी है जबकि बेटी का नाम करिश्मा है जिसकी उम्र 16 वर्ष है। वहीं, महिला के भांजे का नाम सौरभ कुमार जिसकी उम्र 22 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक पहले महिला सुलेखा देवी बिजली करंट की चपेट में आई तो, उसे बेटी करिश्मा बचाने गई जब बेटी संपर्क…
रांची। एनआइए ने बुधवार को पीएलएफआइ के द्वारा लेवी वसूली मामले को खूंटी में दो जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआइए ने कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किये। यह मामला झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में पीएलएफआइ कैडरों द्वारा विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों, व्यापारियों से पैसे की जबरन वसूली से संबंधित है। पीएलएफआइ उग्रवादियों ने व्यवसायियों और ठेकेदारों के बीच आतंक पैदा करने के उद्देश्य से हत्या, आगजनी और हिंसक हमलों सहित विभिन्न हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश भी रची थी। अपराधी अमन साहू का भाई अरेस्ट रांची। एनआइए ने कोयला खदान में…
