Author: shivam kumar

रांची। रांची पुलिस ने भी लैंड स्कैम केस की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी जेल में बंद अफसर अली को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने अफसर अली को उस केस में गिरफ्तार किया है, जो सेना की कब्जे वाली भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज है। अफसर अली की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया…

Read More

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और बदले राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बांग्लादेश के हालात पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत आईं शेख हसीना के साथ हुई बैठक के बारे…

Read More

हाल में मुंबई में सिनेमा का अनोखा जश्न मनाया गया, जहां दुनिया भर के पत्रकार और भारत के टॉप क्रिटिक्स एक साथ आए। यह अब तक का सबसे बड़ा सिनेमा इवेंट माना जा रहा है। इसमें कई शानदार प्रस्तुतियां थीं, जो दुनिया के मंच पर भारतीय फिल्मों के नए आयाम और अवसर को दिखाती हैं। इस दौरान सबसे खास पलों में से एक बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म ‘मार्टिन’ का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा और भविष्य के सिनेमा के लिए एक ऊंचा बेंचमार्क सेट कर किया। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा की वैश्विक दृश्यता को…

Read More

नब्बे के दशक की बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। उस समय इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित रहते थे। फिर यह जोड़ी इस वक्त सुर्खियों में है और इसकी वजह है उनकी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था।’ यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक बार फिर अजय और तब्बू की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय देवगन और तब्बू की ‘औरों में कहां…

Read More

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पहली बार किसी बड़े बजट की फिल्म में साथ नजर आएंगे। कई दिनों से चर्चा में बनी इस फिल्म का नाम ‘देवरा’ है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है। समय-समय पर सोशल मीडिया पर इस फिल्म के नाम के हैशटैग भी ट्रेंड करते रहते हैं। कुल मिला कर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। लेकिन, अब फिल्म का एक गाना सामने आया है, जो बेहद रोमांटिक है। सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। गाने का नाम ‘धीरे-धीरे’ है, जिसमें जाह्नवी और एनटीआर की रोमांटिक जोड़ी…

Read More

नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका के हालात को देखते हुए टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया, विस्‍तारा और इंडिगो एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सभी उड़ानें (कैंसिल) रद्द कर दी हैं। विमानन कंपनियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा के बाद ढाका के हालाताें को देखते हुए यह कदम उठाया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को दी जानकारी में बताया कि देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों विस्‍तार, एयर इंडिया और इंडिगो ने ढाका आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। विस्‍तारा ने आज ढाका की फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जबकि एयर इंडिया और इंडिगो ने कल देर शाम अपनी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत के सपाट स्तर पर बने रहने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 70,950 रुपये से लेकर 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना सर्राफा बाजारों में 64,990 रुपये से लेकर 64,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज 400 रुपये तक की तेजी बनी…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार के कारोबार में आई जोरदार गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार आज नुकसान की भरपाई करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने जोरदार छलांग भी लगाई। हालांकि मुनाफा वसूली की वजह से शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.01 प्रतिशत और निफ्टी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…

Read More

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार को 1,873 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। सोमवार को अनुच्छेद 370 के समाप्त किए जाने की पांचवी वर्षगांठ के चलते सुरक्षा कारणों से सभी आधार शिविरों से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी। पिछले 38 दिनों में 5 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। 1,873 श्रद्धालुओं के जत्थे में 1579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह सभी 69 वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया भर के शेयर बाजार में सोमवार को मचे कोहराम के बाद आज ग्लोबल मार्केट से शांति के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान सोमवार को बड़ी गिरावट का शिकार हुए थे। वहीं, एशिया के बाजार भी कल की गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी करते नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। टेक कंपनियों के शेयर में…

Read More

नई दिल्‍ली। देश में आज पेट्रो पदार्थ की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.90 डॉलर यानी 1.18 फीसदी की उछाल के साथ 77.20 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.11 डॉलर यानी…

Read More