Author: shivam kumar

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में भी डायरिया के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 5 नए मरीज मिले हैं। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावां में कार्यरत एएनएम मीना कुमारी ने बताया कि मुसहरी पश्चिम क्षेत्र में पांच मरीज डायरिया से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें बिपीन (28), शिवरानी (17), सत्यम (10), अमरजीत (07) और राधा रानी (02) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज मांझी परिवार से हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मेडिकल टीम ने ऑन स्पॉट जाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। मरीजों की…

Read More

दो टूक कहा-राजधानी में रहना है, तो कार्यशैली सुधारें रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या की जानकारी मिलते ही शनिवार को रिम्स पहुंचे। डीजीपी ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर रांची जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को हिदायत और चेतवानी देते हुए कड़े लहजे में कहा कि रांची की स्थिति पर उनकी पैनी नजर है और कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी। रांची में रहनेवाले पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली सुधारें या रांची से हटने को तैयार रहें। स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या पर उन्होंने…

Read More

कोलकाता। इस महीने की 16 तारीख को राज्य में ‘खेला होबे दिवस’ मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार हर अनुमोदित क्लब को 15 हजार रुपये का अनुदान देगी। राज्य की 119 नगर पालिकाएं, छह नगर निगम, 345 ब्लॉक और कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड, जिला मुख्यालय, जीटीए, अनुमोदित क्लब, आईएफए और अन्य क्लबों को इस दिन को मनाने के लिए कहा गया है। ‘खेला होबे दिवस’ के आयोजन का उद्देश्य राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के लिए सचिवालय ने जिलाधीशों को पत्र भेजकर छात्र-युवा और आम जनता को खेलकूद के इस कार्यक्रम में शामिल करने…

Read More

विशेष पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरूआत का संकेत है विधानसभा का घटनाक्रम डेमोग्राफी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के साथ बालू पर भी करेगी दो-दो हाथ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक दल पूरी तरह तैयार हैं। इन तैयारियों का अंदाजा पांचवीं विधानसभा के अंतिम सत्र के अंतिम तीन दिन में हुई घटनाओं से मिल जाता है। इन तीन दिनों में झारखंड विधानसभा में वह सब कुछ हुआ, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। विपक्ष के विधायकों ने सदन स्थगित होने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र (एनएएससी) परिसर में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए समाधान ढूंढ रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) 65 वर्षों के बाद भारत में हो रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर टिकाऊ कृषि की तत्काल आवश्यकता से निपटना है। सम्मेलन में लगभग 75…

Read More

-आम जन को अब सरकार से उम्मीद नहीं: बाबूलाल रांची। दारोगा अनुपम कच्छप की हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को रिम्स पहुंचे। उनके साथ कांके के विधायक समरी लाल भी थे। बाबूलाल मरांडी ने डीआइजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मरांडी ने मृतक की पत्नी से मिलकर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जायेंगे। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घटना दुखद है। बेखौफ अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की हत्या की है। तत्परता के…

Read More

जम्मू। 152 महिलाओं सहित 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और छोटा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से कश्मीर के दो मुख्य आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए 41 साधु और नौ साध्वियाँ सहित 991 तीर्थयात्रियों का 37वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 3.30 बजे भगवती नगर बेस कैंप से घाटी के लिए रवाना हुए। कुल 991 तीथयात्रियों में से 815 तीर्थयात्री पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे हैं, जबकि 176 यात्रियों ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग का विकल्प चुना है। 29 जून…

Read More

मुंबई। निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और राकांपा (एसपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। सचिन वाझे ने कहा कि रंगदारी वसूली का पैसा वह खुद अनिल देशमुख और जयंत पाटिल के पीए तक पहुंचाता था। वाझे ने यह भी कहा कि अगर सरकार इस मामले का नार्को टेस्ट करवाती है तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। सचिन वाझे ने ये बातें मीडिया के साथ उस वक्त साझा कीं, जब उसे जेजे अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया…

Read More

रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर विशेष कोर्ट में वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो पायी। अब कोर्ट 7 अगस्त को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। आलमगीर आलम को इडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद राशि बरामद की थी।

Read More

रांची। राजधानी में सुखदेवनगर थाना के पीछे महुआ टोली में सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू हत्या के दूसरे दिन डीजीपी अनुराग गुप्ता परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। डीजीपी ने मृतक गोपी बाबू की मां, पत्नी से काफी देर तक बातचीत की। उन्हें अपराधियों के जल्द से गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से कारण जानने का भी प्रयास किया, लेकिन घरवालों को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं होने के कारण कुछ बता न सकें। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मौके पर पत्रकारों से कहा कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पूरी टीम…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में तबादले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसकी शुरूआत वर्षों से एक ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले से की जायेगी। तीन साल या उससे ज्यादा समय से जिलों में तैनात एसआइ, परिचारी, इंस्पेक्टर, परिचारी प्रवर के तबादले किये जायेंगे। कुछ एसपी स्तर के अधिकारी को भी बदलने की चर्चा है। पुलिस मुख्यालय जिलों से ऐसे पुलिसकर्मी की सूची मांगी है। तबादले के लिए निर्धारित अवधि 31 दिसंबर 2024 तक के समय की गणना होगी। बताया जा रहा है कि कुछ जिलों को छोड़ सभी जिलों से तबादला लिस्ट पुलिस मुख्यालय…

Read More