Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक 10 लेन की सड़क बनाने की योजना है। करीब 170 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लेकर अब पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू हो गई है। सड़क किनारे लगे पेड़ों पर मार्किंग देखे जाने के बाद युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए इन्हें बचाने की अपील शुरू की है। सड़क किनारे पेड़ों पर मार्किंग के बाद शुरू हुई मुहिम जानकारी के अनुसार, धुर्वा स्थित विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क में छह लेन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बावैदा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। दोनों बहनें अपने बीमार भाई की देखभाल और घर की साफ-सफाई के लिए उसके पास आयी थीं। वारदात के बाद आरोपित स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू सोमवार की सुबह में धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बहनों के शव बरामद करने के साथ हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी जब्त कर…

Read More

रांची: झारखंड में जमीन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 25 दिनों में अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में अंचल कार्यालयों में रिश्वतखोरी, जमीन के दस्तावेज गायब करने, सरकारी और वन भूमि से संबंधित कथित अनियमितताओं तथा भूमि अधिग्रहण मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं। एसीबी की कार्रवाई का दायरा सरकारी कर्मचारियों से लेकर जमीन के लेन-देन में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा है। चतरा, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ से जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां की गई हैं।…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने हाई स्कूल ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर भर्ती से जुड़े मामले में नागेंद्र नाथ परिहार की सिविल रिव्यू याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में पहले दिए गए आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। याचिका 14 महीने की देरी से दाखिल की गई थी। यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के विज्ञापन संख्या 21/2016 के तहत हाई स्कूल ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर भर्ती से संबंधित है। मेरिट लिस्ट में कम अंक के कारण नहीं हुआ था चयन JSSC ने अदालत को बताया था…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। संस्थान के चेयरमैन छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी निदेशक से सीधे वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे। निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की प्रमुख मांग संस्थान के निदेशक का इस्तीफा है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। निदेशक के साथ सीधे बातचीत की मांग को लेकर…

Read More

-पुराने अस्पताल परिसर के सामने मिलीं फाइलेरिया रोधी गोलियां, स्कूली बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा -तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश के बावजूद कार्रवाई पर सवाल, करीब 18 वर्षों से बरवाडीह में कार्यरत फार्मासिस्ट की पदस्थापना भी चर्चा में बरवाडीह। सरकारी दवाओं का खुले में फेंका जाना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बरवाडीह में एक बार फिर पुराने अस्पताल परिसर के ठीक सामने डाइएथिलकार्बामाजीन साइट्रेट (Diethylcarbamazine Citrate) 100 mg की फाइलेरिया रोधी गोलियां खुले में फेंकी हुई मिली हैं। जिस जगह दवाएं पड़ी हैं, वहां से स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना होता है। आसपास मवेशी…

Read More

रांची। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर 2026 से हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना के साथ कलश स्थापना यानी घटस्थापना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानिए पूजा की सामग्री, कलश स्थापना की विधि, मां शैलपुत्री का प्रिय भोग और…

Read More

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। आंदोलन का संबंध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों से भी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन के लिए जुटने का आह्वान किया गया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास बैरिकेडिंग की तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया। दिल्ली के 30 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित होने…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा है। बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य कुमार की मौत के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के अनुसार, छात्र को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के आरोपों, प्रशासनिक लापरवाही और मौत की परिस्थितियों…

Read More

-मांडर के मलती सदान टोला की घटना, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस मांडर। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की खुशियां मनायी जानी थीं, वहां मातम पसर गया। मांडर थाना क्षेत्र के मलती सदान टोला में शनिवार को काजल कुमारी (पुत्री रमेश चौरसिया) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। काजल की शादी 30 नवंबर को तय थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। -दादी की आवाज पर नहीं मिला जवाब जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे काजल घर में अपनी दादी के साथ थी। उसके पिता…

Read More

रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More