नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड टूटकर 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 2.48 डॉलर यानी 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ 82.63 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.69 डॉलर यानी 3.25 फीसदी टूटकर 80.13 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। महज 6 माह पूर्व व्याही गई 21 वर्षीय रौशन आरा की हत्या से उसके मायके कोटवा के खजुरिया में कोहराम मचा है। मृतिका जसौली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य की चचेरी बहन थी। मृतका के पिता खजुरिया निवासी मो. मोतीउल्लाह ने पुत्री की हत्या मे दामाद मो.दानिश,समधी मुर्तुजा अली सहित चार लोगो को आरोपित करते हुए मेहसी थाना में आवेदन दिया है।बताया है कि विगत वर्ष 15 दिसंबर 2023 को अपनी 21 वर्षीय पुत्री रौशन आरा की शादी मेहसी थाना के…
पूर्वी चंपारण। रक्सौल के सामाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल व रेल चाइल्ड लाइन रक्सौल के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को देर शाम दो बच्चियों का रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन अरेराज की रहने वाली एक 17 वर्षीय बच्ची जो परिवार से किसी बात को लेकर नाराज होकर रक्सौल स्टेशन आयी थी,जो ट्रेन से दिल्ली जाने वाली थी। इस क्रम में चाइल्ड लाइन व स्वच्छ रक्सौल संगठन के संदेह के आधार पर पुछताछ के दौरान मामले की जानकारी मिली और बच्ची को अपनी अभिरक्षा में रखते हुए परिजन से संपर्क कर सौप दिया गया। दूसरी ओर नेपाल की…
रांची। झारखंड की अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार आवास बनाने के लिए राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। वर्तमान में दो लाख रुपये की राशि प्रति इकाई आवास निर्माण के लिए लाभुकों को दी जाती है। इसे 1.55 लाख रुपये बढ़ा कर 3.55 लाख रुपये प्रति इकाई करने की योजना बन रही है। ग्रामीण विकास विभाग ने इस आशय की संचिका बढ़ायी है। विभागीय मंत्री की सहमति के बाद फाइल सीएम के पास भेजी जायेगी। सरकार की सहमति मिली तो अगली कैबिनेट से इसे पास कराया जायेगा। दरअसल, कई माध्यमों से सरकार…
पिठोरिया। रांची के पिठोरिया जंगल में रांची कॉलेज के छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। युवक की पहचान लातेहार के बालूमाथ निवासी पल्लव राज के रूप में हुई है। वह रांची के इंदिरा नगर स्थित एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। रांची कॉलेज में बीसीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पल्लव राज के दोस्तों ने परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया था। इस…
रांची। राजधानी रांची में सब्जियों की कीमतें दिन पर दिन बढ़ रही हंै। हरी सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंच गयी हैं। एक माह में ही सब्जियों की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गयी हैं। 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 80-120 रुपये और प्याज 40 से 45 रुपये किलो मिल रहा है। ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमतें 40 रुपये के पार हैं। आलू-प्याज सहित सब्जियों की औसत कीमत 40 प्रतिशत तक महंगी हो गयी है। इस समय शहर के बाजारों में एक महीने पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला आलू 35 रुपये बिक रहा है। लालपुर में सब्जी…
काठमांडू। पिछले सप्ताह शुक्रवार तड़के सुबह त्रिशुली नदी में समाई दो बसों और लापता यात्रियों की खोज अभियान की कमान भारत से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने संभाल ली है। टीम ने चितवन के सिमलताल के पास रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। नेपाल सरकार के औपचारिक आग्रह को स्वीकार भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) के 12 सदस्यों को भेजा है। चितवन के जिलाधिकारी इन्द्रदेव यादव ने टीम के शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि अब तक दोनों बसों का सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों बसों में 65 यात्री…
रांची। लेक्चरर नियुक्ति घोटाला के आरोपी शैलेंद्र कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है। शैलेंद्र कुमार सिंह की अग्रिम जमानत पर शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जे बी परदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच में सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने ट्रायल कोर्ट को अग्रिम जमानत की शर्तें निर्धारित करने का निर्देश दिया है। शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गणेश खन्ना ने बहस की। इससे पहले रांची सीबीआइ की विशेष कोर्ट और झारखंड हाइकोर्ट शैलेंद्र को बेल देने से इनकार कर चुका था। 2008 में आयोजित जेट परीक्षा…
-रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में तैयारी पूरी -केंद्रीय गृह मंत्री 2.30 बजे सभा को करेंगे संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में आनेवाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा धीर-धीरे चुनावी मोड में आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जोश भरने में लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पार्टी की विस्तारित कमेटी की बैठक बुलायी है। यह बैठक रांची के प्रभात तारा मैदान में हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रभात तारा मैदान…
रांची। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की क्लोजर रिपोर्ट मामले की सुनवाई शनिवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में हुई। सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सीबीआइ जांच को जारी रखने की मांग की। पंकज ने राष्ट्रीय खेल मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण में अनियमितता समिति की विधानसभा कमेटी के संयोजक सरयू राय तथा सदस्य राधाकृष्ण किशोर के निष्कर्ष और अनुशंसा पर कार्रवाई करने की मांग की। पंकज यादव के वकील प्रशांत कुमार ने कोर्ट को बताया कि सीबीआइ ने…
रांची। स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने बैंक अधिकारी बन कर करोड़ों की ठगी करनेवाले पांच लोगों को शनिवार को दोष करार दिया। सभी दोषियों की सजा 23 जुलाई को सुनायी जायेगी। स्पेशल कोर्ट के जज पीके शर्मा ने गणेश मंडल, उसके पुत्र प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, उसके पुत्र पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल को दोषी करार दिया है। चार दोषी जमानत पर थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत में ले लिया गया, जबकि एक दोषी अंकुश मंडल पहले से ही देवघर जेल में बंद है। सभी दोषियों पर फर्जी पते पर सिम कार्ड लेने और बैंक अधिकारी बन…
