Author: shivam kumar

भागलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के बैनर तले 21 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को होम गार्ड के जवानों ने काला बिल्ला लगाकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। इससे पूर्व संगठन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक ज्ञापन दिया था, जिसमें तीन दिवसीय काला बिल्ला लगाकर होम गार्ड जवानों ने काम कर विरोध जताएंगे की बात कही गई थी। इसके बाद भी यदि उन लोगों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया तो वे लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के भागलपुर उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने बताया कि…

Read More

-घटना में संलिप्त पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग रांची। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महूदी में जिला प्रशासन और हिंदुओं के बीच हुई झड़प की घटना की जांच करने पहुंचा था। घटना की जांच के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपी है। डीजीपी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि महूदी गांव में पिछले 40 वर्षों से…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनका स्वागत है, क्योंकि यह राज्य केंद्रीय एंजेंसियों की जांच के दायरे में है। लेकिन जांच एजेंसियों का जो शिकंजा है, वह टारगेटेड है। भाजपा के खिलाफ जो लोग है, उनके खिलाफ ही इडी की कार्रवाई हो रही है। जो भाजपा के सगे और करीबी हैं, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। उन्हें समन पर समन जारी हो रहा है। उन्हें एब्सकांडर घोषित किया जा रहा है। ऐसा कर…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित पारसनाथ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे। सबसे पहले पारसनाथ पहाड़ स्थित मरांग बुरू में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़े और गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Read More

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ पर स्थित आदिवासियों के आस्था के प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की। संथाली संस्कृति के अनुसार आदिवासी समाज के पुजारियों ने पूजा संपन्न कराया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया। इसके बाद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। इस मौके पर डीसी…

Read More

नई दिल्ली। करियर को खतरे में डालने वाली चोट से उबरने से लेकर पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाने तक, सुखजीत सिंह का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा है। 2022 में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण के बाद से, सुखजीत ने देश के लिए 70 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 प्रभावशाली गोल किए हैं। हालाँकि, 28 वर्षीय फॉरवर्ड का रास्ता आसान नहीं रहा है क्योंकि इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुँचने के लिए उन्हें कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ा है। अब, वह दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी पहचान…

Read More

नई दिल्‍ली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम के ई-लर्निंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अब 12 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। ई-मार्केटप्लेस जेम का उद्देश्य हितधारकों के बीच सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं की समझ को सुविधाजनक बनाना है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) ने 6 अतिरिक्त आधिकारिक भाषाओं में अपना लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) लॉन्च किया है, जो अब 12 भाषाओं में उपलब्ध है। मंत्रालय के मुताबिक यह विस्तार इंटरैक्टिव पाठ्यक्रमों और प्रगति-ट्रैकिंग डैशबोर्ड के साथ विविध उपयोगकर्ताओं के लिए पहुंच और उपयोगिता को बढ़ाता है। मंत्रालय के मुताबिक इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च…

Read More

-दो आंदोलनकारी और जेबीकेएसएस नेता देवेंद्रनाथ महतो घायल रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन2 जुलाई से जारी है। शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई, लेकिन यह विफल हो गयी। आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग तोड़ सीएम आवास घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान सहायक पुलिसकर्मियों ने उत्तेजना में वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और उन्हें पलट दिया। सहायक पुलिसकर्मियों ने पत्थरबाजी भी की। इतना ही नहीं सहायक पुलिसकर्मियों ने जैप के जवानों का डंडा छीन कर उन्हें भगा दिया। सहायक पुलिसकर्मियों ने वज्र वाहन पर भी कब्जा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जुलाई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि विशेष रूप से कई युवा समाज को बदलने के उद्देश्य से किए गए सामूहिक प्रयासों को उजागर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अभी तक अपने सुझाव माईगॉव या नमो ऐप पर साझा नहीं करने वाले लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “मुझे इस महीने के मन की बात के लिए बहुत से इनपुट मिल रहे हैं,…

Read More

मुंबई। नासिक जिले के जुन्नर तहसील में कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर बेलहे गुनलंचवाड़ी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को सुबह अंत्येष्टि से लौट रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आक्रामक ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गहन छानबीन का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेल्हे गुनलंचवाड़ी में आज सुबह एक व्यक्ति का अंतिम…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के हिंसक को जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य देशों के छात्र भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकत्रित हो गए हैं। पिछले दो दिनों में करीब 830 छात्रों को सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा के अंदर सुरक्षित किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि नागालैंड के दावकी में 18 जुलाई तक भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित चेकपोस्ट दावकी-तमाबिल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले छात्रों की कुल संख्या 474 रही। इसमें भारतीय छात्रों की संख्या 198 थी, जबकि बांग्लादेश के 168 छात्र, नेपाल के 101…

Read More