लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को “भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान प्राकृतिक खेती का प्रयोग शुरू करें। ऐसा फल, सब्जी व अन्ना पैदा करें जो शरीर के लिए अमृत के समान हो। बिना केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग के गुणत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है। यह धारणा बन गई है कि बिना केमिकल फर्टिलाइजर के उत्पादन नहीं बढ़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है। पहले व दूसरे साल उत्पादन कम जरूरत होता है लेकिन तीसरे साल से उत्पादन बेहतर होने लगता है। शिवराज सिंह ने लखनऊ…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. बीआर सारंगी के सम्मान में शुक्रवार को हाइ कोर्ट परिसर में हाइ कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने फुलकोर्ट फेयरवेल रिफरेंस का आयोजन किया। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाइ कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु कुमार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने चीफ जस्टिस की जीवनी एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पहले हाइ कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने चीफ जस्टिस बीआर सारंगी द्वारा न्यायिक सेवा में दिए गए योगदान एवं कार्यों की विस्तृत से जानकारी दी। इस अवसर पर हाइ कोर्ट के सभी जज, वरीय अधिवक्ता,…
रांची। रांची से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन 21 जुलाई से होने वाला है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी। वही भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी। रांची से भागलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया, कियुल, होते हुए भागलपुर जायेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने क्षेत्र में रेलयात्री सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है। इस ट्रेन के परिचालन से रांची के लोगों को यात्रा करने में सुलभ होगी। ट्रेन के परिचालन को लेकर यहां के लोगों की…
विशेष यूपी में भाजपा के भीतर मची हलचल का सियासी मतलब -लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से ही मचा है घमासान -सीएम योगी को सात साल में पहली बार मिल रही है कड़ी चुनौती नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की सियासत का सिरमौर राज्य उत्तरप्रदेश का सियासी माहौल इन दिनों गर्म है। यहां लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। दरअसल, यहां संगठन और सरकार के बीच तकरार की खबरें हैं। 2017 में पहली बार यूपी के सीएम बने योगी…
रांची। टेंडर कमीशन मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई। कोर्ट ने इडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले के अगली सुनवाई की तिथि 27 जुलाई निर्धारित की है। टेंडर कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लांड्रिंग करने के आरोप में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल में बंद हैं। आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद चार्जशीट दाखिल हुई थी,…
रांची। असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को चिट्ठी लिखी है। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने झारखंड के डीजीपी से कहा है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे में जितना भी खर्च आयेगा, आप बिल भेज दीजिए। हम उसका भुगतान कर देंगे। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसलिए वह विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक लगातार झारखंड का दौरा करेंगे। जाहिर है, उनका सिक्योरिटी एरेंजमेंट करना होता है। पूरे भारत में हिमंता कहीं भी जातें हैं,…
रांची। झारखंड विधानसभा का आगामी मॉनसून सत्र 26 जुलाई से दाे अगस्त तक आहूत है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी तैयार की जा रही है। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागध्यक्ष को पत्र भी लिखा है और प्रथम अनुपूरक के लिए वांछित स्थापना, योजना संबंधी प्रस्ताव हर हाल में 23 जुलाई तक समर्पित करने को कहा है। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव ऑनलाइन ही स्वीकार किए जायेंगे। विभागों को कहा गया है कि केंद्र प्रायोजित योजना, केंद्रीय सेक्टर योजना की हिस्सेदारी की परिवर्तन…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्त सशरीर उपस्थित हुए। पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में 10 ग्राम सेविकाओं की नियुक्ति को 24 वर्ष बाद रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद सभी ग्राम सेविकाओं ने नियुक्ति रद्द करने के खिलाफ और बकाया वेतन एवं रिटायरमेंट बेनिफिट की मांग को लेकर हाइ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले की सुनवाई हाइ कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की कोर्ट में हुई। झारखंड हाइ कोर्ट ने वर्ष 2023 में इनकी याचिका स्वीकार करते हुए लंबित वेतन का भुगतान करने और रिटायरमेंट बेनिफिट देने का निर्देश तीनों…
ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगी। जाने-माने मलयालम फिल्म मेकर रोशन एंड्रयूज की निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर की प्रोड्यूस की फिल्म ‘देवा’ एक एक्शन से भरपूर, थ्रिलिंग ड्रामा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक स्मार्ट लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं। ‘देवा’ के निर्माता एक्साइटिंग और एंटरटेनमेंट से भरी कहानी होने का वादा कर रहें हैं।
1999 में आई आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ काफी लोकप्रिय रही थी। आज भी ‘सरफरोश’ का नाम बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म के तौर पर लिया जाता है। आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह, सुकन्या मोने, सोनाली बेंद्रे ऐसे एक्टर्स ‘सरफरोश’ में नजर आए थे। ‘सरफरोश’ का गाना भी हिट हुआ था। ‘सरफरोश’ के दूसरे भाग में सोनाली बेंद्रे दिखेंगी? ऐसा सवाल पूछे जाने पर सोनाली ने जो जवाब दिया वह चर्चा में है। क्या ‘सरफरोश 2’ में दिखेंगी सोनाली बेंद्रे? सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ‘सरफरोश’ को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। ‘सरफरोश’ के 25 साल पूरे…
स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस और सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके आकर्षक पोस्टरों के साथ, मेकर्स ने दर्शकों को इसकी रोमांचक दुनिया में गोता लगाने के लिए उत्साहित कर दिया है। ऐसे में अब मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म के गाने फायर की घोषणा की है। पोस्टर में सूर्या को देखा जा सकता है। यह सॉन्ग इस मंगलवार यानी 23 जुलाई को रिलीज होने वाला है। ‘कंगुवा’ के मेकर्स ने 23 जुलाई को लॉन्च किए जाने वाले ‘फायर’ सॉन्ग की रिलीज की घोषणा करने के लिए नया पोस्टर रिलीज…
