Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण घरेलू शेयर बाजार से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। आज के कारोबार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.56 प्रतिशत और निफ्टी 1.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।आज सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस,…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। इसके पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर जारी असमंजस की स्थिति की वजह से अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में सीजफायर को…

Read More

काठमांडू। रोल्पा की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों पर करीब डेढ़ घंटे पैदल चलकर 12 वर्षीय एक बालक रोज़ परीक्षा केंद्र पहुंचता है। फिर वह अपने पैरों से ही परीक्षा लिखकर वापस लौटता है। उनकी लिखावट में छिपा संघर्ष और मेहनत असाधारण है। ऐसा लगता है कि हर परीक्षा उनके लिए केवल शैक्षिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। सन्देश की यह प्रस्तुति देखने वाले लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। रोल्पा नगरपालिका–10 धवाङ, धाङ्सी गांव के निवासी सन्देश बुढामगर इस समय अपने पैरों के सहारे अपना भविष्य लिख रहे हैं। नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय की कक्षा–5 के छात्र सन्देश परीक्षा देने…

Read More

नई दिल्ली/रांची: मगध आम्रपाली टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें नियमित जमानत (Regular Bail) प्रदान कर दी है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत में प्रदीप राम का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन और आकृति प्रिया ने रखा। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में पुलिस ने प्रदीप राम के आवास पर छापेमारी कर लगभग 85 लाख रुपये बरामद किए थे। इसी छापेमारी के आधार पर टंडवा थाने…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसने राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। प्रिंस खान ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की सीधी चेतावनी दी है। हत्याकांड दोहराने की धमकी जानकारी के अनुसार, पीड़ित बिजनेसमैन के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद का परिचय प्रिंस खान के रूप में दिया। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर समय रहते एक करोड़ रुपये…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर लगे मारपीट और गंभीर दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (III) के डीएसपी मोहित कुमार को इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीबीआई ने संतोष कुमार द्वारा रांची के एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया है और इसकी सूचना झारखंड हाईकोर्ट को दे दी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 11 मार्च को याचिका संख्या WP(cr)52/2026 में दिए गए आदेश के आलोक में की जा रही है। सीबीआई…

Read More

लातेहार। लातेहार प्रखंड में एक बार फिर सरकारी खरीद प्रणाली की खामियों का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। शीशी लैंपस की लापरवाही के कारण किसान संतोष कुमार का धान बेचने के बाद भी पूरा भुगतान अटक गया है। जानकारी के अनुसार, लैंपस ने किसान से धान की खरीद तो कर ली, लेकिन उसे निर्धारित राइस मिल तक नहीं पहुंचाया, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधर में लटक गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लैंपस के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस भी शुरू किया गया है। प्रशासन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शहर में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी। पहली घटना बर्मामाइंस के मिल एंड गोदाम क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जहां इम्तियाज खान के लकड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। गोदाम में तैनात गार्ड ने समय रहते धुआं और लपटें देखकर मालिक को सूचना दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही आग तेजी से फैल गई। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही…

Read More

जामताड़ा।  जामताड़ा जिले में अवैध खनन और कोयले के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स ने सोमवार शाम छापेमारी कर करीब 5 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बन गया है। यह छापेमारी माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदा पत्थर थाना अंतर्गत सोरेन पारा इलाके में कार्रवाई की। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध…

Read More

रांची। वैश्विक संकट और चल रहे युद्ध को लेकर नरेंद्र मोदी ने 24 दिनों बाद संसद में प्रतिक्रिया दी, जिस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी आलोचना की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने काफी देर से अपनी चुप्पी तोड़ी और उनका बॉडी लैंग्वेज यह संकेत दे रहा था कि वे दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि देश इस संकट की घड़ी में सरकार से स्पष्ट रणनीति और ठोस कदमों की अपेक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस दिशा नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि…

Read More

रांची: झारखंड में रामनवमी के महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 10,000 से अधिक अतिरिक्त जवानों और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जिलों पर विशेष फोकस प्रशासन ने रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह और लोहरदगा को अति-संवेदनशील (Sensitive Zone) घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त…

Read More