Author: shivam kumar

रांची। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे। वह राष्ट्रपति के विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जाएंगे। वहां भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही  उनके वंशजों से मुलाकात करेंगे। खूंटी से उपराष्ट्रपति रांची लौटेंगे और सीधे राजभवन जाएंगे, जहां दोपहर का भोजन और कुछ देर विश्राम करेंगे। इसके बाद सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे।…

Read More

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि चल रहे चैत्र नवरात्रि उत्सव में देश भर से भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के शुरुआती दिनों में 2.4 लाख श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं और कटरा से भवन तक मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। अधिकारियों ने बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया को निलंबित कर दिया था। स्थिति में सुधार और बेहतर भीड़ प्रबंधन…

Read More

गुवाहाटी। सिंगापुर के कोरोनर कोर्ट ने प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा है कि उनकी मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई थी। कोर्ट द्वारा प्रस्तुत निष्कर्षों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि की गई कि मौत का कारण डूबना था। कोरोनर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक आकस्मिक घटना थी। इस फैसले के साथ ही मामले को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है और अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि घटना में किसी तरह की साजिश…

Read More

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मसूद पेजेशकियान ने देश की सुरक्षा संरचना में अहम बदलाव करते हुए पूर्व आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद बगेर जोलघाद्र को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) का नया सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की मंजूरी के बाद की गई है। जोलघाद्र ने इस पद पर अली लारीजानी का स्थान लिया है, जिनकी हाल ही में एक हवाई हमले में मौत हो गई थी। राज्य मीडिया के अनुसार, जोलघाद्र ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं और इससे पहले ‘एक्सपीडिएंसी काउंसिल’ के सचिव के रूप…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में बजट फंडिंग और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच खींचतान जारी है। सीनेट डेमोक्रेट्स ने मंगलवार को कहा कि वे गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) को फिर से खोलने (बजट फंडिंग) के लिए किसी भी समझौते के हिस्से के तौर पर, आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) में सुधारों के लिए जोर देते रहेंगे। इससे फंडिंग की रुकावट का कोई हल निकालने की रिपब्लिकन पार्टी की कोशिशें और मुश्किल हो गई हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट में अल्पमत दल के नेता और न्यूयॉर्क के सीनेटर चक शूमर ने यूएस…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमत आज एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे ब्रेंट क्रूड 99.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 88.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके पहले ब्रेंट क्रूड पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 104.49 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 92.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर मंगलवार…

Read More

नई दिल्ली। लगातार कई दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके। इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार…

Read More

नई दिल्ली। देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए गलत बताया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन-पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने मकर द्वार पर खाली सिलेंडर की तस्वीरें लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विरोध में शामिल नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, राजद सांसद मीसा भारती और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। सांसदों ने हाथों में एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’। विपक्षी सांसदों ने मांग कि देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच सरकार तुरंत कदम उठाकर…

Read More

काठमांडू। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के 47 नवनिर्वाचित सांसदों अपनी-अपनी मातृभाषा में शपथ लेने के लिए आवेदन किया है। सभी ने अपना नाम संसद सचिवालय में दर्ज करा दिया है। यह सभी 17 बोलियों (मातृभाषा) में 26 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ संबंधी अधिनियम की धारा 5 के अनुसार, कोई भी सार्वजनिक पद धारण करने वाला व्यक्ति नेपाल में बोली जाने वाली अपनी मातृभाषा में शपथ ले सकता है। इसके लिए मातृभाषा का विवरण शपथ दिलाने वाले अधिकारी को उपलब्ध कराना आवश्यक है। संसद सचिवालय के अनुसार, नेपाली भाषा में शपथ लेने के लिए अनुष्का श्रेष्ठ, कुलभक्त शाक्य, कुसुम…

Read More