-अधिसूचना को राष्ट्रपति से रद्द करने की मांग की रांची। झामुमो ने भाजपा की संविधान हत्या दिवस की घोषणा पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भारत के राजपत्र में एक तिथि को सूचित किया गया। वो तिथि 25 जून होगी। जो देश में आगामी वर्षों में संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायी जायेगी। देश का धर्म ग्रंथ संविधान है। अब भारत सरकार उसकी हत्या का दिवस मनायेगी। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का संविधान को बदलने का नारा आया, 400 पार का नारा लगा…
Author: shivam kumar
गोपालगंज। भारी वर्षा के कारण बाल्मिकी नगर बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर एवं गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मो मकसूद आलम के निदेशानुसार अधिकारियों ने तटबंध डुमरिया घाट और सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया गांव का निरीक्षण किया । इस क्रम में टंण्डसपुर छरकी एवं डुमरिया घाट के सभी संवेदनशील संम्भावित कटाव स्थलों एवं जल स्तर का निरीक्षण किया गया। गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया कि अभी जल स्तर और बहाव का दबाव दो…
कटिहार। कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शानिवार काे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2011 वादों का निष्पादन हुआ। इस संदर्भ में डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम निशा कुमारी ने बताया कि यह उनकी पहली राष्ट्रीय लोक अदालत थी। जो काफी सफल रही। निशा कुमारी ने बताया कि कटिहार व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय अदालत की सफलता को लेकर जिला जज के निर्देश पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 14 बेंच कटिहार न्यायालय में तथा एक बेच रेलवे कोर्ट और एक बेंच बारसोई अनुमंडल न्यायालय…
सहरसा। अपर समाहर्त्ता संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति से संबंधितसमीक्षात्मक बैठक कर पदाधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 149 नाव का निबंधन कर उसका इकरारनामा अंचलों द्वारा कर लिया गया है, जिसमें नवहट्टा-38, महिषी-50, सिमरी बख्तिायारपुर- 35, सलखुआ-15, सोनवर्षा-11 कर लिया गया हेै। आवागमन में लोगों को कठिनाई नहीं हो इसके लिए नवहटटा अंचल अंतर्गत 15 नाव निःशुल्क रूप से ग्रामीणों के लिए अंचलाधिकारी द्वारा चलाया जा रहा है साथ ही महिषी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वो भी अपने क्षेत्र में नाव कीआवश्यकता है तो चलायेंगे। सिविल…
नई दिल्ली/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई के गाेरेगांव में आयोजित कार्यक्रम में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज मुम्बई में शुरू की गई विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शहर के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को बहुत लाभ होगा। उन्हाेंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में…
अबुजा। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में सेंट अकादमी स्कूल की दोमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहने से 22 विद्यार्थियों की मौत हो गई और 132 घायल हो गए। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया के पठार राज्य की राजधानी जोस में शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे हुआ। नाइजीरिया के समाचार पत्र नाइजीरियन ट्रिब्यून और द नेशन की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कूल बुसा बुजी ब्रिज के सामने स्थित है। त्रासदी के वक्त विद्यार्थी सालाना परीक्षा दे रहे थे। हताहत विद्यार्थियों में 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। घायल बच्चों का इलाज बिंघम टीचिंग अस्पताल में चल रहा है।
काठमांडू। प्रचंड सरकार के संसद में विश्वास मत में पराजित होने के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। ताजा राजनीतिक हलचल के बीच देररात केपी शर्मा ओली राष्ट्रपति कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मिले। इस दौरान उन्होंने सरकार गठन करने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में तीन दिन के भीतर नई सरकार के गठन का आह्वान किया गया है। ओली नेपाली कांग्रेस के समर्थन पत्र सहित पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा के साथ राष्ट्रपति से मिले। केपी शर्मा ओली को नेपाली कांग्रेस के अलावा कई छोटे दलों का भी समर्थन…
संयुक्तराष्ट्र। चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश भारत की जनसंख्या में वर्ष 2069 2060 के बाद भारत में जनसंख्या कम होने लगेगी।विश्वजनसंख्यापरसंयुक्तराष्ट्रकीएकरिपोर्टकेअनुसारभारतकीजनसंख्या 2060 मेंअपनेचरमपरहोगी, लेकिनइसकेबादजनसंख्यामेंगिरावटशुरूहोजाएगी।दुनियाकीसबसेबड़ीआबादीवालादेशभारतमौजूदासदी (2100) केअंततक 150 करोड़केसाथसबसेअधिकआबादीवालादेशबनारहेगा।मौजूदासमयमेंभारतकीआबादीकरीब 145 करोड़होनेकाअनुमानहै। रिपोर्टमेंअनुमानलगायागयाहैकिबड़ेआकारऔरप्रजननक्षमतामेंगिरावटकीवजहसेसदीकेअंततकचीनमेंसबसेबड़ीजनसंख्यागिरावट (78.6 करोड़) आनेकीसंभावनाहै।वर्तमानमेंदुनियाकीदूसरीसबसेबड़ीआबादीवालादेशचीन, 2024 और 2054 (20.4 करोड़) केबीचजनसंख्यामेंबड़ीगिरावटआएगी। वहीं 2100 आते- आतेचीनकीआबादीवर्तमानसमयसेआधीसेभीकमयानीकरीब 63 करोड़रहजाएगी।मौजूदासमयमेंचीनकीआबादीकरीब 140 करोड़है।रिपोर्टकेअनुसार 2054 में 38.9 करोड़कीआबादीकेसाथपाकिस्तानअमेरिकाकोपछाड़करआबादीकेलिहाजसेदुनियाकातीसरासबसेबड़ादेशबनजाएगा।वर्तमानमें 34.5 करोड़कीआबादीकेसाथअमेरिकादुनियाकातीसरासबसेबड़ादेशहैऔर 2054 मेंयह 38.4 करोड़लोगोंकेसाथचौथासबसेबड़ादेशहोगा। 2100 में 51.1 करोड़कीआबादीकेसाथपाकिस्तानदुनियाकातीसरासबसेबड़ादेशबनारहेगा।
-पूर्व आइएएस राजीव कुमार आजसू पार्टी में शामिल हुए रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों का विश्वास तोड़ा है। जनादेश के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार पर विश्वास करने का समय अब खत्म हो गया और मतलब भी नहीं। यह समय और मौका इन्हें इनकी वादाखिलाफी का जवाब देने का है। उक्त बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी राजीव कुमार ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्थापित सरकार ने…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। एम्स के अनुसार उन्हें शनिवार को अस्पताल छुट्टी दे गई। रक्षा मंत्री पिछले दो दिन से यहां भर्ती थे। उन्हें कमर में दर्द के बाद एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काे पीठ दर्द की शिकायत थी, जिसकी जांच की गई। पीठ दर्द का उपचार किया गया। रीमा ने बताया कि रक्षा मंत्री अब स्वस्थ्य हैं और उन्हें शनिवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से छुट्टी…
काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आकर तेज बहाव वाले त्रिशुली नदी में दो यात्री बस के डूबने के 32 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। शुक्रवार को दिनभर की मशक्कत के बाद भी जब दोनों बसों और लापता 65 यात्रियों का कोई पता नहीं लग पाया तो आज से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। यह हादसा चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल क्षेत्र में हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल रहे सशस्त्र प्रहरी बल रेस्क्यू…
