मनोहरपुर (चाईबासा)। कोल्हान में भाकपा माओवादियों के बंद असर दिखने लगा है। नक्सलियों ने ट्रेनों का परिचालन बाधित करने के उद्देश्य से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रैक से फिश प्लेट उखाड़ दिया है। जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। यात्री और गुड्स ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई है। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बतायी जा रही है। नक्सलियों ने बीच पटरी पर लगाया बैनर नक्सलियों ने मनोहरपुर-जराइकेला के थर्ड रेल लाइन के पोल संख्या 378/35 ए और 378/31 ए-35 ए के बीच पटरी पर बैनर भी लगा दिया है। जिसमें उनलोगों…
Author: shivam kumar
न्यू जर्सी। लियोनेल मेसी के 109वें अंतरराष्ट्रीय गोल की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना ने मंगलवार रात कनाडा को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका के फाइनल में प्रवेश किया। अर्जेंटीना के लिए मैच में जूलियन अल्वारेज़ ने 22वें मिनट में और मेसी ने 51वें मिनट में गोल किया। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने पिछले 25 मैचों में 28 गोल किए हैं और कोपा अमेरिका में 14 गोल किए हैं, जो रिकॉर्ड से तीन कम है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 130 गोल हैं, जो मेसी से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं, ईरान के अल डेई ने 1993 से 2006 तक…
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। गायकवाड़ ने यह उपलब्धि रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत की 100 रन की व्यापक जीत में 47 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेलने के बाद हासिल की। परिणामस्वरूप, गायकवाड़ 13 पायदान की छलांग लगाकर 20वें से सातवें स्थान पर पहुंच गए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड शीर्ष पर हैं। गायकवाड़ के भारतीय टीम के साथी रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने भी रैंकिंग…
देश-दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख ने भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को गहरे जख्म दिए हैं। दरअसल पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में नासूर बनकर उभरा है। 11 जुलाई, 2006 को आतंकवादियों ने मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में एक के बाद एक कई बम धमाके किए। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए। यह एक ऐसा जख्म है, जिसकी टीस उभरती रहती है। हर एक धमाके के बीच एक या दो मिनट से अधिक का ही अंतर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। हालांकि यह शांतिपूर्वक नहीं रह गया है। अलग-अलग इलाकों से हिंसा और चुनाव में गड़बड़ी की कई घटनाएं सामने आईं हैं। हिंसा की शिकायतें मुख्य रूप से नदिया जिले के राणाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र और उत्तर 24 परगना के बागदा से सामने आई हैं। रायगंज में भी मतदान शांतिपूर्वक नहीं रह गया है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में चुनाव में गड़बड़ी की 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 अकेले राणाघाट-दक्षिण से हैं। हालांकि, उत्तर दिनाजपुर जिले के…
नदिया। नदिया जिले के रानाघाट थाना अंतर्गत पूर्णा नगर इलाके में मंगलवार रात भाजपा पोलिंग एजेंट के घर में तोड़फोड़ और फायरिंग किए जाने के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद भाजपा एजेंट और उनका परिवार दहशत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत मंडल नाम का भाजपा कार्यकर्ता रानाघाट विधानसभा उपचुनाव में बूथ नंबर 157 का पोलिंग एजेंट है। आरोप है कि मंगलवार रात जब वे सो रहे थे तो उन्हें जोर जोर से बुलाया जा रहा था। जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर की बालकनी का शीशा टूटा हुआ था। आरोप है कि भाजपा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बड़ज्ञा के तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवनकृष्ण साहा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई द्वारा पिछले साल गिरफ्तारी के बाद अब वे इडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के दायरे में आ गए हैं। हाल ही में, उनकी पत्नी को भी इडी ने तलब किया और उनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद जीवनकृष्ण साहा के खिलाफ संभावित कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या है मामला? विधायक जीवनकृष्ण साहा को 2023 में भर्ती घोटाले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 14 अप्रैल 2023 को उनके कान्दी स्थित…
रांची। रांची रेंज के आईजी अखिलेश झा ने मंगलवार की देर रात रांची के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई तरह के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार और बाइक चालकों की चेकिंग भी की। वाहन चालकों के लाइसेंस और अन्य चीजों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी कई जानकारियां ली। इस दौरान सभी डीएसपी और थानेदार अलर्ट दिखे। आईजी अखिलेश झा ने बुधवार को बताया कि पेट्रोलिंग और पुलिस स्टेशन में पदाधिकारी कैसे काम करते हैं, इन सब…
लखनऊ। शहर के मोहल्ला लहरिया पुरवा स्थित डूडा कालोनी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पुत्री को छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। शहर के मोहल्ला लहरियापुरवा में बुधवार को डूडा कालोनी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें चंद्रभान की पुत्री मुस्कान को दूसरे पक्ष के मुनव्वर ने छत से फेंक दिया| विवाद की…
मास्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वेदश वापसी का रास्ता खुलने के साथ ही उनकी भर्ती बंद करने पर मास्को तैयार हो गया है। भारत की मांग पर रूस ने सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि रूसी पक्ष ने सभी भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से जल्द सेवामुक्त करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने उन भारतीय नागरिकों को शीघ्र…
रांची। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही हेमंत सोरेन सहित उनका पूरा मंत्रिमंडल रेस हो गया है। एक तरफ पदभार ग्रहण करते ही धड़ाधड़ बैठकें हो रही हैं और निर्देश दिये जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक बार फिर ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन एक्टिव हो गये हैं। लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। सिर्फ फरियाद ही नहीं सुन रहे हैं बल्कि सीधे संबंधित मंत्री और अधिकारी को कड़े निर्देश दे रहे हैं। ताजा मामला बीएड के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से जुड़ा हुआ है। क्या है पूरा मामला बुधवार को ट्विटर(अब एक्स) पर सरायकेला…
