Author: shivam kumar

-भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है -झामुमो को परिवार से बाहर का मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं -शिबू सोरेन परिवार राज्य को लूटने के लिए चाहता है सत्ता -भाजपा नेतृत्व की मजबूत एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लें रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम सह विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने अंगवस्त्र और पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। केवल चुनाव ही नहीं, बल्कि दिन- प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल…

Read More

रांची। पीएम आवास योजना के तहत घर बनाना चाहते हैं, तो सपना जल्दी पूरा होगा। दरअसल, सरकार यह विमर्श कर रही है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जो सब्सिडी राशि लाभार्थी नागरिकों को दी जाती है, इसे 50 प्रतिशत तक बढ़ायी जाये। अगर ऐसा हो जाता है, तो तब आपको अपना घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से दो लाख की धनराशि दी जायेगी। इसकी सूचना भी झारखंड सहित अन्य राज्यों को दी गयी है। इस प्रकार से देश के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले नागरिक अपना आवास बिना किसी रूकावट के बना पायेंगे। सरकार द्वारा जब निर्णय…

Read More

-राजनीतिक प्रस्ताव में दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई भतीजावाद की निंदा नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में रविवार को चल रही दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया गया। इसके साथ एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई-भतीजावाद की निंदा की गई। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कार्यकारिणी सम्बोधन में भाजपा को सातों सीटें जिताने के लिए दिल्ली की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे असाधारण जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय सिर्फ…

Read More

नई दिल्ली। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हाथरस हादसे के पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी का अनुरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल ने अपने पत्र में हाथरस पीड़ितों से मुलाकात और उनसे हुई बातचीत का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी पूर्ति करना संभव नहीं है लेकिन हम उनकी हर संभव सहायता कर अपना फर्ज निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो मुआवजा घोषित किया गया है, वह बहुत अपर्याप्त है। मेरा आग्रह है कि…

Read More

रांची। इंद्रपुरी स्थित श्री महावीर दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें 501 कलशधारी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश शोभा यात्रा सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की अगुवाई में कलशधारी महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते और जयघोष करते हुए रातू रोड के रास्ते रानी सती मंदिर आयीं। यहां से कलश में पवित्र जल भरकर सभी वापस मंदिर गये। रानी सती मंदिर से लाये गये जल से कल सोमवार को मंदिर की शुद्धि की जायेगी। पुजारी प्रतीक…

Read More

रांची। देवघर स्थित एक पुराने मकान के गिर जाने से तीन लोगों की हुई मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने कहा कि घटना को सुनकर मर्माहत हूं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी। इसमें तीन लोगों की मौत हो…

Read More

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रविवार को 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर में उनके प्रशंसक उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। राजधानी रांची में भी प्रशंसकों ने कैप्टन कूल माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रशंसकों ने सिमलिया स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया। धोनी के प्रशंसक सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ पहुंचे। अहमदाबाद से आये एक प्रशंसक ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनका जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से रांची आये हैं, लेकिन उन्हें अफसोस…

Read More

-चार गांजा तस्कर भी गिरफ्तार -मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले पांच अपराधियों को दबोचा रांची। पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधियों में अनुराग राय, धीरज कुमार, जीतवाहन स्वांसी और अमित स्वांसी शामिल है। दूसरी तरफ पुलिस की टीम ने टाटीसिलवे के मोबाइल संचालक रोशन…

Read More

मीरजापुर। नगर के गाजिया टोला स्थित श्रीठाकुर रामकुमार मंदिर से रविवार की सुबह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। जय जगन्नाथ का गगनभेदी उद्घोष करते हुए भक्त भगवान का रथ छूकर निहाल हो उठे। विधि विधान से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ को रथ पर बैठाकर खींचते हुए भक्त त्रिमोहानी तक ले गए। सुबह से ही भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। भोर में ही भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। विग्रहों को पीताम्बर वस्त्र धारण करा, आभूषण पहनाने के साथ बेला, गुलाब, चंपा, चमेली, तुलसी…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विगत 7 वर्ष में योगी सरकार ने जो प्रयास किए हैं, उसका असर साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लि.(यूपीपीसीएल) ने कंज्यूमर फ्रेंडली ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसके चलते विद्युत सेवाएं प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। इसके जरिए स्वयं बिल जेनरेट करने के साथ-साथ ऑनलाइन बिल का भुगतान करने के मामलों में आमूलचूल वृद्धि हुई है। यही नहीं, नए कनेक्शन, बिल करेक्शन, कंप्लेंट और टैरिफ चेंज जैसी सुविधाओं के लिए यूपीपीसीएल का कंज्यूमर एप लोगों की मुश्किलों को आसान कर रहा है।…

Read More