विशेष -हेमंत-हेमंत रटते-रटते असली मुद्दों से भटक गयी है भाजपा -सिर्फ आरोप लगाने और समस्याएं गिनाने से नहीं होगा बेड़ा पार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब तक राजनीति में विकल्प नहीं होगा, कोई भी दल या विचारधारा सफल नहीं हो सकती है। डॉ लोहिया की यह बात आज भारतीय राजनीति में, खासकर झारखंड में कुछ-कुछ हद तक सच साबित होती हुई दिख रही है। भारत की राजनीति में अब विकल्पों की बात कोई नहीं करता, यानी राजनीति का केंद्र केवल सत्ता बन गया है…
Author: shivam kumar
-बजट-पूर्व विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी, 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी सीतारमण नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण बजट तैयार करने की प्रक्रिया के तहत उद्योग जगत और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संबंधित लोगों के साथ विचार-विमर्श को पूरा कर लिया है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में यहां आयोजित आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें हो गई हैं। ये बैठकें वित्त मंत्रालय में 19 जून, 2024 से शुरू होकर 5 जुलाई, 2024 तक अयोजित की गईं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला…
देश के आठवें प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर का 8 जुलाई 2007 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 3 माह 24 दिन ही प्रधानमंत्री के पद पर रहे। राजीव गांधी की जासूसी का आरोप लगा कर कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अल्पमत में आने के बाद चंद्रशेखर ने 6 मार्च 1991 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इतने कम समय के बावजूद प्रधानमंत्री के रूप में और एक राष्ट्रीय नेता के रूप में चंद्रशेखर का व्यापक सार्वजनिक जीवन भारतीय राजनीति के लिए उदाहरण बना। प्रधानमंत्री का पद छोड़ने की घड़ी में भी चंद्रशेखर अपने फैसले…
मुंबई। मध्य रेलवे के कसारा से आसनगांव रूट पर ओवरहेड तार टूट जाने से आसनगांव से कसारा मार्ग पर रेलवे सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका असर लोकल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ओवरहेड वायर की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है, जल्द रेल सेवा बहाल हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात आसन रोड स्टेशन के पास मध्य रेलवे का ओवरहेड वायर टूट गया। इसकी जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इसी रूट पर एक…
मुंबई। अमरावती जिला सेंट्रल जेल में बीती रात बम विस्फोट होने से खलबली मच गई। बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम जेल में पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात अमरावती जिला सेंट्रल जेल में हाईवे की ओर से दो बम फेंके गए थे। इनमें से एक बम फट गया , जिससे जेल में खलबली मच गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और अमरावती पुलिस की टीम जेल परिसर में पहुंची और दूसरा बम बरामद कर उसे नष्ट कर…
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के आरोप में दक्षिण मंडल मध्य रेलवे के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि 11 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में गुतंकल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कूंडा प्रदीप बाबू, वरिष्ठ मंडल अभियंता यू अक्की रेड्डी, कार्यालय अधीक्षक एम बाला जी और लेखा सहायक डी लक्ष्मी पति राजू को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि पांचों आरोपितों के अलावा बेंगलुरु के सीएनआर प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के…
रांची। राज्य के मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी समीक्षा बैठक करेंगी। ग्रामीण विकास विभाग में इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी के अलावा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया है। संघ के उपाध्यक्ष महेश सोरेन ने बताया कि सेवा नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बैठक में अपनी बातें रखेंगे।
रांची। राज्य के जिलों में तैनात 10 एसआइ का तबादला विशेष शाखा किया गया है। डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। विशेष शाखा के अनुरोध पर यह तबादला किया गया है। इसमें बोकारो जिलाबल में तैनात एसआइ अशोक कुमार सिंह, प्रदुम्न सिन्हा रांची जिलाबल में तैनात एसआइ, अभय कुमार ओझा, बंधन तिर्की, सुनील कुमार, जमशेदपुर जिलाबल में तैनात एसआइ, जीतवाहन महतो, विराज हेंब्रम धनबाद जिलाबल में तैनात एसआइ, रणवीर कुमार सिंह, सुक्का उरांव और साहिबगंज जिलाबल में तैनात अनिल उरांव का तबादला विशेष शाखा रांची किया गया है। संबंधित एसएसपी और एसपी…
रांची। कांके ब्लॉक चौक शिव मंदिर रोड स्थित जयप्रकाश जनता दल के प्रदेश कार्यालय में सुबोध कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में झारखंड प्रदेश समिति का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री अशोक दास ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है एवं समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हमारा संगठन प्रमुखता से कार्य करेगी। साथ ही लोहिया, जयप्रकाश नारायण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर जेपी जनता दल कार्य करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक गरीबों की…
नई दिल्ली। उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा रविवार से शुरू हो रही है। इसका आयोजन हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होता है और भगवान जगन्नाथ दशमी तिथि तक जन सामान्य के बीच रहते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलराम और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथ पर विराज कर गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन 10 दिनों तक चलता है। हर वर्ष पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म में इस रथयात्रा का विशेष महत्व है।…
रांची। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव ने सभी जिला खेल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुलाई को बुलाई है। बैठक में खेल निदेशक, पर्यटन निदेशक और सांस्कृतिक निदेशक भी शामिल रहेंगे। इस बैठक में 12 बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी। इनमें स्वीकृत, निर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम की डिटेल रिपोर्ट, जहां रिपेयरिंग, रेनोवेशन की जरूरत हो उससे जुड़ा प्रस्ताव, सिदो कान्हू युवा क्लब निबंधन की अद्यतन स्थिति, जहां जहां प्रखंड स्तरीय स्टेडियम नहीं है, उसके प्रस्ताव की समीक्षा की जायेगी। इस संबंध में विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र में विभागीय योजनाओं के प्रगति की…
