जमशेदपुर। टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम ) के एक कर्मचारी की प्लांट के भीतर ही क्रेन से गिर जाने से मौत हो गई। मृतक जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र का रहने वाला नरेश प्रसाद (32) है, जो टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में स्थाई कर्मचारी था। बताया जाता है कि नरेश प्रसाद क्रेन ऑपरेटर था और क्रेन पर चढ़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया। गिरने की वजह से बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा विभाग की टीम ने नरेश प्रसाद को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद वहां के चिकित्सकों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से नौ जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने पांच जुलाई को उनके ओडिशा दौरे के कार्यक्रम की जानकारी विज्ञप्ति में साझा की थी। पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू छह जुलाई को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। अगले दिन पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) का अवलोकन करेंगी। आठ जुलाई को राष्ट्रपति उदयगिरि की गुफाओं का दौरा करेंगी। साथ ही विज्ञप्ति के अनुसार, वो बिभूति कानूनगो कला व शिल्प महाविद्यालय और उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर जम्मू पहुंच रहे हैं। वह जम्मू में आहूत राज्य के नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा ने नड्डा के जम्मू-कश्मीर दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर ढाई बजे राज्य की विस्तारित कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक जम्मू में अखनूर रोड स्थित ग्रैंड मैजेस्टिक मिश्रीवाला में होगी। इससे पहले नड्डा दिल्ली में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।
रांची। झारखंड में मानव तस्करी के किंग पिन पन्ना लाल महतो की ओर से मनी लांड्रिंग मामले में दायर जमानत अर्जी की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। कोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त निर्धारित की है। पन्नालाल के खिलाफ इडी ने इसीआइआर 4-2021 दर्ज किया है। दरअसल, मनी लांड्रिंग एक्ट में अनुसंधान कर रहे प्रवर्तन निदेशालय मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की तीन करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर चुकी है। उक्त संपत्ति पन्ना लाल और उसके रिश्तेदारों के नाम पर है। पन्नालाल प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी अक्षरांजलि अर्पित की। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।” भाजपा की वेबसाइट पर मौजूद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संक्षिप्त जीवन परिचय के अनुसार, ” वो जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे।…
रांची। 1 जुलाई से पहले हुई घटनाओं में दर्ज केस की जांच नये क्रमिनल लॉ के तहत होगी। इसको लेकर सीआइडी डीजी ने पुलिस आदेश जारी किया है। इस आदेश पर डीजीपी का अनुमोदन प्राप्त है। पुलिस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि 1 जुलाई या उसके बाद कोई अपराध से संबंधित मामले में केस दर्ज किया जाता है, जिसमें घटना की तिथि 1 जुलाई के पहले की है, तो कानूनी प्रावधान आइपीसी से निर्धारित होगा, लेकिन घटना का अनुसंधान नये क्रिमिलन लॉ के तहत होगा। इस आदेश को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है…
चतरा। चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत पुरनाडीह परियोजना के कांटा घर के निकट अपराधियों ने शनिवार को फायरिंग की । इस फायरिंग में परियोजना में संचालित शांति समिति का कर्मी घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम कौशल यादव बताया जा रहा है। कौशल को दो गोली लगी है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। गोली कौशल के शरीर में फंसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक में पांच युवक मुंह बांधकर…
रांची। लिंक रेक के रद्द होने की वजह से बोकारो स्टील सिटी-रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार छह जुलाई को रद्द रहेगी।
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजभवन में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया।
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान महतो ने विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा । राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद, सिंदरी विधान सभा अंतर्गत बलियापूर प्रखंड में अवस्थित पर्जन्य बी.एड कॉलेज से संबंधित विषयों को आकृष्ट करने के साथ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोमिया में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र स्थापित करने एवं गोमिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया, कसमार तथा पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों को उत्क्रमित करने के लिए पहल करने का आग्रह किया।
देश-दुनिया के इतिहास में 06 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के लिए भी खास है। 06 जुलाई, 1892 को ही ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए थे। किसी भारतीय को पहली बार ब्रितानी संसद में अपनी बात रखने का मौका मिला। एक औपनिवेशिक राष्ट्र के लिए यह अवसर बहुत दुर्लभ था जब उसे शासक वर्ग के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। दादा भाई ने सेंट्रल फिंस्बरी की…
