Author: shivam kumar

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी कर जिंदगी का नया सफर शुरू करेंगे। फिलहाल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहे हैं। 1 जुलाई से देखा जा रहा है कि शादी से पहले के कार्यक्रमों की जोरदार शुरुआत हो चुकी है। 5 जुलाई रात को संगीत समारोह आयोजित किया गया था। संगीत समारोह में विशेष रूप से बॉलीवुड कलाकार और विभिन्न समूह शामिल हुए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ऐसे में अनंत-राधिका के एक वीडियो ने…

Read More

बीती रात को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह आयोजित किया गया। अनंत-राधिका का कॉन्सर्ट मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए थे। अनंत-राधिका के संगीत समारोह में विश्व प्रसिद्ध पॉपस्टार जस्टिन बीबर सहित बॉलीवुड हस्तियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को सिर्फ 6 दिन बचे हैं। इस वक्त प्री-वेडिंग इवेंट्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं। सामूहिक विवाह…

Read More

स्टटगार्ट। 2024 यूरो में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब मेजबान जर्मनी को स्पेन के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में 2-1से हार का सामना करना पड़ा। यह हार जर्मनी के लिए काफी निराशाजनक रही, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ियों में से एक टोनी क्रूस ने इस हार के बाद संन्यास ले लिया है। उन्होंने पहले कहा था कि वे यूरोपीय चैम्पियनशिप के खत्म होने के बाद खेलना जारी नहीं रखेंगे। हार के बाद क्रूस ने खुलासा किया कि यूरो जीतने का उनका सपना ‘टूट गया है। क्रूस ने पोस्ट गेम कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “ईमानदारी से कहूं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या पर गहरा शोक जताया है। मायावती ने तमिलनाडु सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने शनिवार को एक्स पर कहा है कि के.आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार की शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गई जघन्य हत्या से पूरे समाज में दुःख व आक्रोश की लहर है। सरकार को अविलम्ब सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कल चेन्नई में आर्मस्ट्रांग के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। स्टालिन ने शनिवार को एक्स पर कहा कि आर्मस्ट्रांग की हत्या चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रात को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आर्मस्ट्रांग की पार्टी, शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों को भरोसा दिया कि पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज पार्टी मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नड्डा ने एक्स पर कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलकर राष्ट्र के वैभव और सम्प्रभुता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर हो या बंगाल, देश अखंडता के लिए उनके बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। मां भारती के अमर सपूत डाॅ.मुखर्जी का संघर्ष,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधी नगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने एक्स हैंडल पर 24 घंटे पहले की गई पोस्ट में कहा, ”कल 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन में सहकारिता से जुड़े बहनों-भाइयों से संवाद करूंगा।” अमित शाह ने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि इसके साथ वह बनासकांठा में महिला दुग्ध उत्पादकों को शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के तहत ‘केसीसी-पशुपालन रुपे क्रेडिट कार्ड’ का वितरण और बनासकांठा व पंचमहल में सहकारिता के प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। इसको लेकर आलमगीर ने अपने अधिवक्ता के जरिये रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसपर सोमवार को सुनवाई होगी। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इडी उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है, जिसपर कोर्ट जल्द संज्ञान ले सकता है।

Read More

रांची। पुलिस ने रांची के नगड़ी से एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा को मिले सूचना के आधार पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर रात यह कार्रवाई की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ओडिशा से स्कॉर्पियो में गांजा लोड कर तस्कर लोहरदगा की तरफ जा रहे थे। लोहरदगा पुलिस ने गांजा तस्कर का पीछा करना शुरू किया, तो वो अपनी गाड़ी को लेकर रांची जाने वाले रास्ते में भागने लगे। लोहरदगा पुलिस की टीम ने भी तस्कर…

Read More

गुमला। झारखंड में पुलिस ने माओवादियों का खतरनाक मंसूबा विफल कर दिया। गुमला जिले के सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क और एक अन्य स्थान पर विस्फोट करने के इरादे से लगाए गए करीब 35 आईईडी बरामद किए हैं। गुमला इलाका नक्सल प्रभावित है। माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए निर्माणाधीन कुटमा-बामड़ा सड़क पर पांच आईईडी बिछा दिए थे। बम निरोधक दस्ता और जगुआर पुलिस की टीम ने शुक्रवार देररात इनको निष्क्रिय कर दिया। हरिनाखाड़ इलाके से करीब 30 आईईडी बरामद किए गए हैं। इनको आज निष्क्रिय किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों को जमीन से…

Read More