कोलकाता। स्नातक स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले में कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है। झारखंड में जांच के दौरान न्यूटाउन स्थित एक फ्लैट के मालिक अमित कुमार का नाम सामने आया था। सीबीआई ने आज इस बंद फ्लैट पर छापेमारी की, लेकिन अमित का पता नहीं चल सका। देश भर में इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और नकल के आरोप लगे। सड़क से लेकर संसद तक में तूफान मच गया। केंद्र ने आखिरकार जून में सीबीआई जांच की सिफारिश की। केंद्रीय जांच एजेंसी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान दुखद भगदड़ पर बुधवार को शोक व्यक्त किया है। रूसी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। पोस्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर कृपया हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। कृपया मृतकों के निकट एवं प्रियजनों के प्रति मेरी सहानुभूति एवं समर्थन व्यक्त करें तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 4 जुलाई को सुबह 11 बजे टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे। राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की देश वापसी पर यह जानकारी आज मीडिया को दी। राजीव शुक्ला ने कहा, “बीसीसीआई द्वारा किराए पर ली गई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से भारतीय टीम बारबाडोस से रवाना हो गई है।” उन्होंने कहा “जो भारतीय पत्रकार वहां (बारबाडोस) फंसे हुए थे, वे भी उसी फ्लाइट से आ रहे हैं। यह फ्लाइट कल 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली हवाई…
पटना। बिहार के सीवान जिले में बुधवार को पुल गिरने की घटना के बाद सारण जिले में एक और पुल धाराशायी हो गया। पुल टूटने की घटना सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में हुई है। सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में वर्ष 2010-11 में गंडक नदी पर बना यह पुल काफी पुराना था। बारिश के कारण नदी में बढ़ते जलस्तर के दबाव से पुल नदी में समा गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार जनता बाजार में दो समानांतर पुल बने हुए हैं। दोनों पुल काफी पुराने…
नई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद आज प्रधानमंत्री ने जवाब दिया। राज्यसभा की कार्यवाही 25 जून को शुुरू हुई थी। इस दौरान सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की। आज सदन की कार्यवाही की शुरुआत में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने हाथरस में हुए हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। राज्यसभा में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में प्रधानमंत्री के जवाब के दौरान आज विपक्ष ने हंगामा किया और वाकआटक…
विशेष -साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में घुसपैठियों की भरमार -यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक चिंता का विषय है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की हृदय स्थली, यानी संथाल परगना के इलाके में पिछले कुछ दिनों से काफी कुछ ऐसा चल रहा है, जिससे चिंताएं बढ़ जाती हैं। यह इलाका उन हिस्सों से सीधे जुड़ा है, जहां अक्सर सीमा-पार से होने वाली गतिविधियों की खबरें आती हैं। ऊपर से सब सामान्य, लेकिन सतह के नीचे जैसे काफी कुछ खदबदाता हुआ। खतरे की आहट-सा। इसने झारखंड के संताल परगना में आदिवासियों के अस्तित्व को…
रांची। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी। हेमंत सोरेन एक सरकार के एक ही कार्यकाल में 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज रांची पहुंचेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कुछ दिनों से बाहर थे। आज शाम वह रांची लौट आयेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि आज ही हेमंत सोरेन उनसे मिलकर शपथ ग्रहण की तारीख मांग सकते हैं। गठबंधन में उनको दोबारा नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है।
रांची। झारखंड में जारी सियासी हलचल के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज शाम रांची लौटेंगे। पिछले कुछ दिनों से वह राज्य से बाहर हैं। राज्यपाल शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर रांची पहुंचेगे। उनके राज्य से बाहर रहने को लेकर कई तरह की चर्चा थी। गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत सोरेन को दोबारा झारखंड सरकार का नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है। बता दें कि झारखंड में पिछले 2…
रांची। हाइकोर्ट के निकट स्थित नयासराय रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूरा करने की कोशिश की जाये। क्योंकि इसका निर्माण पांच वर्ष से जारी है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। नयासराय रेलवे ओवर ब्रिज झारखंड हाइकोर्ट और रिंग रोड को भी जोड़ता है। हाइकोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को उक्त दिशा-निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई 18 जुलाई निर्धारित की है। दरअसल, किरण कुमारी ने हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाने…
नई दिल्ली। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियन ज्योति याराजी ने अपनी विश्व रैंकिंग के जरिए भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल कर लिया है। पेरिस 2024 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन विंडो 30 जून को समाप्त हो गई। हालांकि, मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स द्वारा रोड टू पेरिस 2024 की अंतिम स्टैंडिंग की आधिकारिक पुष्टि की गई। एथलीट या तो अपने संबंधित इवेंट के लिए प्रवेश मानक को पूरा करके या क्वालिफिकेशन विंडो समाप्त होने के बाद रोड टू पेरिस रैंकिंग में कट-ऑफ के भीतर समाप्त करके अपने देश…
ब्यूनस आयर्स। मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड जूलियन अल्वारेज़ उन तीन अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मंगलवार को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है। 16 टीमों वाला ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट 23 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए खुला है, लेकिन प्रत्येक टीम अपनी टीम में तीन ओवरएज “वाइल्ड कार्ड” शामिल कर सकती है। अर्जेंटीना के कोच जेवियर मास्चेरानो ने अपनी 18 सदस्यीय सूची में अजाक्स के गोलकीपर गेरोनिमो रुली और बेनफिका के सेंट्रल डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को भी वाइल्ड कार्ड के रूप में नामित किया है। अंडर-23…
