Author: shivam kumar

बर्लिन। मेरिह डेमिरल के दो गोलों की बदौलत तुर्किये ने मंगलवार को लीपजिग के रेड बुल एरेना में यूरो 2024 के अंतिम 16 के मैच में ऑस्ट्रिया को 2-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। तुर्किये ने मुकाबले की तेज शुरुआत की और मैच के 57वें सेकंड में ही डेमिरल ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह यूरो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में सबसे तेज गोल था। ऑस्ट्रिया ने इसके बाद कई जवाबी हमले किये, लेकिन क्रिस्टोफ़ बाउमगार्टनर ने बराबरी हासिल करने के दो मौके गंवा दिए। ऑस्ट्रियाई टीम ने तुर्किये की सुव्यवस्थित रक्षा…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को यकीन नहीं है कि वह भारत के आगामी दौरे का हिस्सा होंगे या नहीं। बांग्लादेश को 19 सितंबर से 12 अक्टूबर तक भारत के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने हैं। 37 वर्षीय शाकिब, जो आगामी मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए सोमवार (1 जुलाई) को ढाका से अमेरिका के लिए रवाना हुए, ने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अब तक केवल अगस्त में पाकिस्तान दौरे तक की योजना बना रहे हैं, जहां बांग्लादेशी टीम…

Read More

सिडनी। सिडनी थंडर ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 10वें संस्करण से पहले बुधवार को ब्रिसबेन हीट से ऑलराउंडर जॉर्जिया वोल को तीन साल के अनुबंध पर अपनी टीम में शामिल किया है। 20 वर्षीय वोल ऑस्ट्रेलियाई खेल में सबसे अधिक सम्मानित बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक हैं और उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से भी काफी प्रभाव डाला है। हालांकि पिछले सीजन में डब्ल्यूबीबीएल में उन्हें बल्ले से कुछ संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 18.72 की औसत और 112.56 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने चैलेंजर फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की। दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने कहा कि यह सदन शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना, गहरी सहानुभूति और दुख व्यक्त करता है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग घायल हैं।

Read More

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रण पूरा होने पर आज अपना मुरेठा (पगड़ी) उतार दिया। सम्राट चौधरी ने अयोध्याधाम में रामलला के चरणों में आज सुबह सरयू स्नान के बाद अपना मुरेठा अर्पित कर दिया। सिर पर बंधा संकल्प का मुरेठा (पगड़ी) उतारने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दल-बल के साथ पटना से अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने कहा था कि जंगलराज और अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए सिर पर मुरेठा बांधा था। उन्होंने कहा था कि 28 जनवरी, 2024 को उस संकल्प की सिद्धि हो गई। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। डीएमके के राज्यसभा सदस्य पी. विल्सन ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को खत्म करने या फिर तमिलनाडु को इन परीक्षा से बाहर करने की मांग की। संसद के उच्च सदन में उनकी अपील मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के संचालन में कथित अनियमितताओं पर विवाद के बीच आई है। मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान पी. विल्सन ने कहा कि राज्य विधानसभा ने नीट के बिना मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश की अनुमति देने वाले विधेयक को 2021 में पारित किया…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोरी का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,990 रुपये से लेकर 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,910 रुपये से लेकर 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में तेजी आने की वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 91,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज फिर ओपनिंग के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स आज पहली बार 80 हजार अंक के ऊपर खुला। इसी तरह निफ्टी भी पहली बार 24,300 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। हालांकि बीच में मामूली बिकवाली होने की वजह से इन दोनों सूचकांकों को झटका भी लगता रहा। बावजूद इसके शेयर बाजार लगातार हरे निशान में बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा महंगाई दरों में गिरावट आने की पुष्टि करने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल देखा गया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.48 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 86.72 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.44 डॉलर यानी 0.53 फीसदी उछलकर 82.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।…

Read More

-देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के डीसी को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश -मुख्य सचिव को बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई पर नजर रखने का आदेश आजाद सिपाही संवाददाता रांची। संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण वहां जनसंख्या की स्थिति में कुप्रभाव को लेकर डेनियल दानिश की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिया आपकी जमीन पर रह रहे हैं और तमाम सुविधाएं उठा रहे हैं। इनको चिह्नित करना होगा और इन्हें वापस बांग्लादेश भेजना होगा। कोर्ट ने देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और…

Read More