Author: shivam kumar

रांची। सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने लोकसभा में अपने पहले संबोधन में झारखंड से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में बोलते हुए आदिवासियों के अस्तित्व और पहचान के लिए सरना धर्म कोड लागू करने एवं झारखंड प्रदेश के संपूर्ण विकास को लेकर स्पेशल पैकेज देने की मांग की। जोबा मांझी ने केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था, नीट पेपर लीक, 1975 का आपातकाल बनाम 2014-24 का आपातकाल समेत कई मुद्दों पर विरोध जताया। जोबा मांझी ने कहा कि अभिभाषण में स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार की चर्चा तो की गयी है।…

Read More

रांची। राज्य सरकार के द्वारा स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम को स्थगित किये जाने के बाद भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में पीजीटी का स्थगित होना राज्य के लाखों युवाओं की जीत है। अंततः सरकार को युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर कहा कि नियुक्तियां फ्री और फेयर की जाएं। साथ ही मामले की जांच सीबीआई करे। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा की जांच सीबीआई से करवानी ही…

Read More

रांची। राज्य के नवचयनित 1500 प्लस टू शिक्षकों को तीन जुलाई को प्रस्तावित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रभात तारा मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने वाले थे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए इस समारोह को स्थगित कर दिया है। राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसमें प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था। दूसरे चरण में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। बताया…

Read More

नई दिल्ली। राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर उस समय बहुत नाराज हो गए, जब राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे अध्यक्ष की तरफ उंगली उठाकर यह कहने लगे कि ना तो आपने उन्हें बनाया और न जयराम रमेश और न कोई और। उन्होंने समीप के सीट पर बैठी सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी और जनता ने बनाया है। राज्य सभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रतिक्रिया देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आपको…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 30 जून और 01 जुलाई को मुंबई स्थित एक और पासपोर्ट एजेंट व दलाल के कार्यालय व आवास की तलाशी ली। सीबीआई की टीम ने तलाशी के दौरान 1.59 करोड़ रुपये नकद (लगभग), 5 डायरियां और डिजिटल साक्ष्य के रूप में अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सीबीआई ने मंगलवार 02 जुलाई को यह जानकारी दी। इससे दो दिन पहले सीबीआई ने पासपोर्ट घोटाले मामले में मलाड, लोअर परेल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के 14 पासपोर्ट सहायकों, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायकों के खिलाफ 12 मामले और डिविजनल पासपोर्ट कार्यालयों (आरपीओ) के तहत काम करने…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 03 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को बीसवीं सदी के महान जर्मन लेखक फ्रांज काफ्का के जीवन से खास रिश्ता है। काफ्का का जन्म प्राग के एक मध्यमवर्गीय बोहेमियन यहूदी परिवार में 03 जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति, जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं सूझता और वह चारों…

Read More

विशेष विकास कार्यों में भ्रष्टाचार ने एक बार फिर बेपर्दा किया है राज्य के सिस्टम को ऐसे मामलों में जांच के आदेश तो होते हैं, पर नतीजों का कभी पता नहीं चलता अब इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त करने से विकास पर लग जायेगा ब्रेक नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 15 नवंबर 2000 को देश के राजनीतिक नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में जब झारखंड का उदय हुआ था, तब किसी को इस बात का आभास नहीं था कि निश्छल और संवेदनशील संस्कृति के समाज वाला यह प्रदेश बहुत जल्द भ्रष्टाचार…

Read More

रांची। नीट पेपर लीक घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबीआई अब आरोपियों के रिश्तेदारों के बैंक खातों के साथ उनकी संपतियों की भी जांच करेगी। मिली खबर के मुताबिक जांच एजेंसी अब देखेगी कि पेपर लीक घोटाले के आरोपियों के रिश्तेदारों के पास संपति या धन कहां से आया। उनकी आय के सोर्स क्या हैं और पिछले दिनों उन्होंने कितना पैसा किस मद पर खर्च किया है। एजेंसी इस बात का भी पता लगायेगी पेपर लीक घोटाले का भंड़ाफोड़ होने के बाद आरोपियों के संबंधियों ने अपने बैंक अकाउंट से कितनी राशि का लेनदेन किया है। राशि का…

Read More

-गिरिडीह में प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी पर साधा निशाना -हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता है : बाबूलाल मरांडी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक और घोर निंदनीय बयान दिया है। कहा कि राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नहीं है। वह 2004 से सदन के सदस्य हैं,…

Read More

नई दिल्ली। आईसीसी टी 20 विश्व कप जीतने और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में अपने कार्यकाल के समापन के बाद, महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने खिताब जीतने वाली टीम के सामने अपना अंतिम भाषण दिया, और उन्हें उनके समय और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद, द्रविड़ का भारत के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है। गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन को पुरुष टीम के मुख्य कोच पद का अगला दावेदार माना जा रहा है। नया मुख्य कोच जुलाई के अंत में श्रीलंका दौरे के दौरान…

Read More

ब्रिजटाउन। टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम श्रेणी 4 के तूफान के आने के बाद कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फंसी हुई है, जिसके कारण लॉकडाउन लगा दिया गया है। उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे टीम के प्रस्थान में देरी हो रही है। तूफान बेरिल के कारण रविवार से बारबाडोस और पड़ोसी द्वीपों में तेज हवाएँ चल रही हैं और बारिश हो रही है। देश में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। फिलहाल, भारतीय टीम बारबाडोस के एक होटल में ठहरे हुई हैं, क्योंकि मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद है। टीम के…

Read More