रांची। जमीन घोटाला मामले में आरोपी मोहमद अफसर अली की जमानत याचिका पर अब पीएमएलए की विशेष कोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई होगी। मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल किया जा चुका है। 13 मई को याचिका दायर कर आरोपी अफसर ने जमानत की गुहार लगायी है। दरअसल, 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में इडी ने उसे 17 अप्रैल को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। अफसर अली जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का मास्टरमाइंड है। सेना की कब्जे वाली जमीन फर्जीवाड़ा में 14 अप्रैल 2023 को इडी ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह…
Author: shivam kumar
रांची। डेली मार्केट संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से मिल कर डेली मार्केट में पर्याप्त नागरिक सुविधाओं की जरूरतों को उपलब्ध कराने में सहयोग का आग्रह किया। डेली मार्केट में जलजमाव, साफ-सफाई सहित अन्य नागरिक सुविधाओं पर चर्चा करते हुए अवगत कराया कि डेली मार्केट थाना के समीप पूर्व में अवस्थित पार्किंग को हटा दिये जाने से कठिनाई हो रही है। पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण दुकानदार और ग्राहक सड़कों पर गाड़ियां लगाने को विवश होते हैं, जिस कारण रोड में सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं डेली…
रांची। लातेहार जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन और पंचायती राज निदेशक झारखंड निशा उरांव से मुलाकात की। जिप अध्यक्ष पूनम देवी व उपाध्यक्ष अनिता देवी ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों को निर्वाचित हुए लगभग दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन सदस्यों को इस दौरान विभागीय अव्यवस्था, मान-सम्मान में कमी और सुविधा के अभाव में कई समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, जिससे वे काफी निराश हैं। जिप सदस्यों ने जिले के उपविकास आयुक्त सुरजित सिंह द्वारा उनके वाहन के आवंटन को रद्द…
रांची। झारखंड की राजनीति आगामी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। वहीं संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन के आसार हैं। जेल से जमानत पर छूटने के बाद हेमंत सोरेन द्वारा अपने आवास पर सत्ताधारी विधायक दल की बैठक बुलाने से चचार्ओं का बाजार गर्म हो गया है। इस मसले पर रा00जनीतिक गलियारे में दो तरह की बातें हो रही हैं। एक तरफ चर्चा है कि 3 जुलाई को होने जा रही बैठक में नेतृत्व परिवर्तन पर मुहर लग सकती है। इस कयास को सीएम चंपाई सोरेन के तय कार्यक्रमों को अचानक रद्द किये…
रांची। हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ से जान-माल की क्षति अत्यंत शोकजनक है। मरांग बुरु से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करती हूं। साथ ही, इस हादसे में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
-आजसू ने राज्य के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा रांची। हल्ला बोल कार्यक्रम के छठे दिन मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ विभिन्न प्रखंड और नगर इकाई कार्यालयों में ज्ञापन सौंपा। आजसू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर राज्य सरकार को जनता के दु:ख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। सरकार जनता की सेवा करने की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में व्यस्त है। इनकी सभी घोषणाएं केवल सरकारी दस्तावेजों, अखबारों और खंभों में लगे विज्ञापनों…
रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि हाथरस में एक सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अबतक की अधिकृत सूचना के अनुसार 122 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मृतकों एवं हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है। श्री तिर्की ने कहा कि हाथरस की घटना इस बात को बताने के लिए पर्याप्त है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सरकार एवं प्रशासन को न केवल अधिक सतर्कता और सावधानी की जरूरत है बल्कि, यूपी…
हजारीबाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग की उपायुक्त नैन्सी सहाय से मुलाकात कर जिले के प्राथमिक शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में फरवरी और मार्च महीने में लगभग 10 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा छोटे-मोटे आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया था। जिले में इन शिक्षकों की निलंबन अवधि तीन महीने से अधिक हो जाने के बावजूद, जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। शिक्षकों के निलंबन से विद्यालयों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा…
दिल्ली। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन इंदिरा गांधी ने संविधान में बदलाव किये। संविधान में सेक्यूलर शब्द जोड़ा गया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा विपक्ष मुस्लिम की राजनीति करता है। झारखंड सरकार पर लगाया बड़ा आरोप निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मेरे ऊपर 80 केस किये। राज्य सरकार ने केसों में लड़ने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किये। मेरी पत्नी, भाई और बच्चों के ऊपर…
रांची। एचइसी के पूर्व सीएमडी समेत चार पर सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज की है। सीबीआइ दिल्ली के एंटी करप्शन वन टीम ने आइपीसी की धारा 120-बी आर/डब्ल्यू 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(डी) के तहत एफआइआर दर्ज की है। इन पर रशियन कंपनी से मिल कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसमें एचइसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष, पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और शाखा प्रबंधक एचइसी दिल्ली के नवीन कुमार सिंह और एचइसी के बिजनेस डेवलपमेंट के तत्कालीन प्रमुख अश्विनी कुमार दास शामिल…
रांची। मंगलवार सुबह से राज्य भर में बारिश हो रही है। अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ भारी बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 3 जुलाई तक उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की जानकारी है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 से 6 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश हिस्से…
