‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का पहला ‘वीकेंड का वार’ शनिवार को हुआ। यह न सिर्फ इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए, बल्कि अनिल कपूर के लिए भी ये पहला वीकेंड का वार था। इस मौके पर दीपक चौरसिया ने सबसे पहले घर के माहौल और प्रतियोगियों के बारे में एक रिपोर्ट पढ़ी। इस बार राशन के मुद्दे पर बहस करने पर अनिल कपूर ने सभी की अच्छी क्लास ली। इस बार अनिल कपूर ने विशाल पांडे और लवकेश कटारिया की टांग खींची। इसके बाद अनिल ने सना मकबूल के कॉन्ट्रैक्ट वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, “क्या मैं आपसे…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत पर पूर्व क्रिकेट सितारों ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा- `चक दे इंडिया। टीम इंडिया की जर्सी में मौजूद हर सितारा देश के बच्चों को अपने सपनों की तरफ कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। भारत को चौथा विश्व कप मिला, टी-20 में दूसरा। वेस्ट इंडीज में भारतीय क्रिकेट का जीवन पूर्ण हो गया है। 2007 वनडे विश्वकप में हमारे खराब…
-भारत ने जीत ली दुनिया बारबडोस। जिस चमचमाती ट्रॉफी का इंतजार पूरा हिन्दुस्तान सालों से कर रहा था, रोहित शर्मा की टीम ने वो पूरा कर दिया। भारत ने शनिवार को केनसिंग्टन ओवल में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा खिताब अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच…
नई दिल्ली। साल 2007 के वनडे विश्वकप में वेस्ट इंडीज की धरती पर सितारों से सजी टीम इंडिया पहले ही राउंड में बाहर हुई तो कप्तान राहुल द्रविड़ की आंखों से आंसू निकल आए थे, शनिवार रात जब उसी सरजमीं पर टीम इंडिया टी-20 विश्वकप विजेता बनी तो कोच राहुल द्रविड़ भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। कोहली ने जब द्रविड़ के हाथों में ट्रॉफी थमाई तो उन्हें पहली बार सार्वजनिक तौर पर खुशी से शोर मचाते देखा गया। इसी शानदार मोड़ पर रोहित शर्मा-विराट कोहली का टी-20 सफर खत्म हुआ और द्रविड़ का टीम इंडिया के मुख्य कोच का…
लंदन। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने आम चुनाव अभियान के आखिरी सप्ताहांत शनिवार शाम लंदन के प्रतिष्ठित श्री स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-प्रार्थना की। शनिवार शाम जब यह जोड़ा मंदिर परिसर में पहुंचा और पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा करने के लिए आगे बढ़ा तो वहां मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ स्वागत किया। श्री स्वामीनारायण मंदिर में मत्था टेकने के बाद सुनक ने अपने हिंदू आस्था को लेकर खुल कर बात करते हुए कहा कि धर्म हमेशा से मेरा मार्गदर्शन करता रहा है। उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मैं…
नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में हराकर विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे। रोहित ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह मेरा आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ़ उठाया है। मैंने अपना भारतीय करियर इसी प्रारूप में खेलते हुए शुरू किया था। मैं यही चाहता था, मैं कप जीतना…
रांची। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) पांच लाख के इनामी नक्सली नेशनल भोक्ता से पूछताछ कर रही है। एनआईए की रांची ब्रांच ने नेशनल गंझू को 26 जून से रिमांड पर लिया है। एजेंसी इनामी नक्सली से एक जुलाई तक पूछताछ करेगी। नेशनल गंझू लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के झिरमतकोना गांव का रहने वाला है। गौरतलब है कि 30 मार्च 2024 को लातेहार पुलिस ने गारू थाना क्षेत्र के मिर्चाइया जंगल से माओवादी नक्सली कमांडर नागेश्वर भोक्ता उर्फ नेशनल गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खेरवार का करीबी है नेशनल सब जोनल कमांडर…
रांची। राज्यभर के पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारी दो जुलाई को वादा निभाओ रैली कार्यक्रम करेंगे। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि रैली मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जाकिर हुसैन पार्क राजभवन धरना स्थल तक निकाली जायेगी। धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। इसी दिन आगामी आंदोलन की रणनीति भी तय होगी। अगर सरकार जल्द उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन भी किया जायेगा। संघ की ओर से मुख्य रूप से स्थाईकरण की मांग की जा रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ ने इस संबंध बैठक भी…
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विजेता बनी भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। इस जीत पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा किया- “टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए देशवासियों की तरफ से बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। आपने वर्ल्ड कप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गांव, गली और मोहल्ले में आपने कोटि-कोटि देशवासियों का दिल जीत लिया। ये टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और भारतीय…
गोड्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 30 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 30 जून को प्रसारित होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के दांड़े गांव के लोगों से बात करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री दांड़े गांव की बेटी प्रेरणा मिश्रा से मन की बात साझा करेंगे। प्रेरणा मिश्रा गांव में रह कर महिला संगठन चलाते हुए स्टार्ट अप के माध्यम से इ-कॉमर्स बिजनेस चला रही हैं। इसको लेकर गोड्डा भाजपा की ओर से भी लोगों को कार्यक्रम में जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम…
रांची। रथ यात्रा को लेकर रेलवे ने ओडिशा के पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसको लेकर रेलवे की ओर से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। रेलवे की ओर से चक्रधरपुर डिवीजन में तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इसमें से एक ट्रेन बादामपहाड़ स्टेशन से पुरी के बीच चलेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव रायरंगपुर, टाटानगर, घाटशिला और भद्रक में भी होगा। यह ट्रेन दो जुलाई से 19 जुलाई तक एक दिन छोड़कर चलेगी। वहीं दो ट्रेन दो जुलाई से 19 जुलाई तक राउरकेला और पुरी के बीच चलेगी, जिसमें से एक ट्रेन…
