रांची। विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि समाज और संस्कृति को बचाने के लिए प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम है। मन वचन और व्यवहार से कोई वचन ऐसा ना निकले जिससे कुप्रचार हो। यह मत मानिए कि आपको कोई नहीं देख रहा हैं। ईश्वर सर्वत्र है। बंसल रविवार को रांची के नामकुम स्थित एक होटल में आयोजित विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से प्रचार-प्रसार का कार्य करना जरूरी है। इससे आपकी साख और ख्याति बढ़ेगी। क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा…
Author: shivam kumar
हेडिंग-अब झामुमो करेगा सवाल, भाजपा को देना होगा जवाब -हेमंत के पक्ष में हाइकोर्ट के फैसले ने धो दिया तथाकथित कलंक -इडी के कंधे पर बंदूक रख कर आरोप लगा रही भाजपा को तलाशना होगा रास्ता -विधानसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो की सीधी टक्कर -झामुमो सहित इंडी गठबंधन का लोकसभा चुनाव के बाद से बढ़ गया है मनोबल -हेमंत की रिहाई ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं का उत्साह कर दिया है दोगुना – लोकसभा चुनाव में बढ़त वाली 52 विधानसभा सीटों पर भी अब भाजपा के लिए नहीं होगी राह आसान इतिहास के पन्नों पर झारखंड के लिए 30 जून…
बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म पटना जिले में बांकीपुर में 1 जुलाई, 1882 और इसी दिन 1 जुलाई, 1962 को उनका निधन हुआ। वे एक वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवी थे। बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें ‘बंगाल का मसीहा’ के रूप में याद किया जाता है। बिधान चंद्र राय की प्रारम्भिक शिक्षा पटना के एक विद्यालय से हुई। पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने गणित ऑनर्स की परीक्षा उतीर्ण की। उन्होंने शिवपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज…
अररिया। मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री का संवाद भारत के समग्र विकास का प्रतिबिंब व शासन में जन भागीदारी के अभिव्यक्ति को दर्शाता है। उक्त बातें भाजयुमो नेता व विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने कही। भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल की पहली मन की बात कार्यक्रम के 111वें कड़ी के दौरान बूथ संख्या 151 पर कही।विधानसभा प्रभारी कुमार ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, भगवान जगरनाथ रथयात्रा, अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो लोकल प्रोडक्टस…
किशनगंज। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित बेसरबाटी पंचायत की मुखिया अनुपम ठाकुर पर बीती देर रात जानलेवा हमला किया गया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वह मुखिया के साथ किशनगंज जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी है। घटना के बाद जिला भाजपा और समर्थकों में पूरा रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप और राज्य के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने इस घटना की तीव्र निंदा की है। घटना में लिप्त सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ उसे सख्त सजा दिलाने की मांग की गई है। बताया जाता है की मुखिया का पति विमलेश ठाकुर कटिहार…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बन रहा था। इसका निर्माण ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन एजेंसी करा रहा था लेकिन यह मॉनसून की पहली बारिश भी झेल नहीं सका और धराशायी हो गया। बताया जाता है कि गिरिडीह और जमुई को जोड़ने वाला फतेहपुर से भेलवाघाटी पुल पांच साल बाद भी पूरा बन तो नहीं पाया लेकिन इससे पहले ही मानसून की बारिश में इसका एक बड़ा हिस्सा…
-भारी बारिश की वजह से गिर सकते हैं पुराने व जर्जर मकान कानपुर। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की होने की संभावना जतायी है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर सभी को सावधान रहने की सलाह दी है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि मौसमी मानसून दो से तीन दिन में पूरे भारत को अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है। इस समय मानसून बिहार, बंगाल और…
विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन करने का मुख्यमंत्री से मांग रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना करने के बजाये रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर के विकास, आधुनिकीकरण का प्रयास करना चाहिए। यह झारखंड के लिए कहीं अधिक बेहतर और हितकारी होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बिहार में 1992 में रांची विश्वविद्यालय में यूजीसी द्वारा संपोषित अकादमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गयी थी, जिसे बाद में यूजीसी ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का नाम और पहचान मिला। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा…
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री एवं महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वां संस्करण रविवार को मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 865 बूथों पर सुना गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विधानसभा के बूथ संख्या 339 पर भाजपा पदाधिकारी के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इसी के साथ क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि जनप्रिय राजनेता, कुशल व कर्मठ संगठनकर्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की…
लखनऊ। लखनऊ में अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित सैकड़ों लोग पहुंचे और उन्होंने रात दो बजे तक जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज बूमराह, सूर्य कुमार यादव सहित पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। हजरतगंज चौराहे पर जश्न मनाने पहुंचे लालकुंआ निवासी ऋषभ और उनके दोस्तों ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का सबसे बेहतरीन खेल रहा है और इससे युवाओं का मन जुड़ा रहता है। क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा…
