Author: shivam kumar

हजारीबाग। झारखंड में नीट परीक्षा के दौरान लापरवाही बरती गई है। इसका खुलासा हजारीबाग एनटीए के सिटी को ऑर्डिनेटर और ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने किया है। हालांकि, उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में उनके स्कूल पर लगाए जा रहे आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। स्कूल में सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 मई 2024 को सुबह 7:30 बजे बैंक से प्रश्नपत्र का बॉक्स प्राप्त हुआ था। इसके बाद नियमानुसार परीक्षा ली गई। स्कूल से प्रश्नपत्र लीक…

Read More

रांची। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विपक्ष के संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर पलटवार किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी के लिए माफी मांगें जब उनकी दादी ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। संविधान को कुचल दिया था। किसी को कोई स्वतंत्रता नहीं थी। जिन नेताओं ने इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाई उनको जेल में डाल दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 25 जून को सारा देश काला दिवस के रूप…

Read More

विशेष लोकसभा चुनाव का ही नहीं, 2019 का प्रदर्शन दोहराने की है बड़ी चुनौती अपनी सीटें बचा ले गयी कांग्रेस, तो यही उसकी बड़ी कामयाबी मानी जायेगी 13.88 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करना भी कांग्रेस के लिए नहीं होगा आसान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। राजनीतिक दलों के भीतर इसको लेकर रणनीति बनायी जाने लगी है। झारखंड में विधानसभा का चुनाव लोकसभा के चुनाव से पूरी तरह अलग होगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के…

Read More

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज ने सोमवार (भारतीय समय) को यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए, वहीं काइल मेयर्स ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और केवल 5 रनों के स्कोर पर शाई होप (01) और…

Read More

-अपने चौथे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे दीपिका, तरुण नई दिल्ली। सोमवार को जारी ताजा विश्व तीरंदाजी रैंकिंग के आधार पर भारत ने इस वर्ष के पेरिस ओलंपिक के लिए तीरंदाजी में पुरुष और महिला टीम के लिए कोटा हासिल कर लिया है। भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गैर-योग्य देशों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और टीम कोटा हासिल किया। इस प्रकार, भारत पेरिस में होने वाली सभी पदक स्पर्धाओं, पुरुष और महिला टीम, व्यक्तिगत और मिश्रित वर्ग में भाग लेने के लिए पात्र होगा। पुरुष वर्ग में भारत और चीन ने जगह बनाई, जबकि महिला…

Read More

सेंट जॉन्स। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेस सोमवार को एक आईसीसी टी 20 विश्व कप मैच में अर्धशतक बनाने और तीन या अधिक विकेट लेने वाले कुल मिलाकर चौथे और अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी बन गए। चेस ने यह उपलब्धि एंटीगुआ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर आठ टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान हासिल की। मैच में, चेस ने 42 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 123.81 रहा। इसके बाद उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स,…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया में एक बैटरी संयंत्र में आग लगने की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को सियोल के दक्षिण में ह्वासोंग में लिथियम बैटरी प्लांट में आग लगने के बाद लापता 23 लोगों में से अब तक मौके से 20 शव बरामद किए गए हैं। राष्ट्रपति यूं सुक योल ने लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक बैटरी प्लांट में आग लगने के बाद पूर्णकालिक और अंशकालिक श्रमिकों की दैनिक सूची भी आग में नष्ट हो गई है,…

Read More

रियाद (सऊदी अरब)। सऊदी अरब में इस साल अत्यधिक गर्मी के कारण काफी संख्या में हज यात्रियों को जान गंवानी पड़ी है। रविवार को सऊदी अरब की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी गई कि हज यात्रा के दौरान इस साल कम से कम 1301 लोगों की मौत हुई है। इनमें भीषण गर्मी के चलते काफी संख्या में लोगों की जान गई। बीते सोमवार मक्का में तापमान 51.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मरने वालों में 98 भारतीय यात्रियों की भी मौत हुई है। सबसे ज्यादा मिस्र के लोगों की मौत हुई। सऊदी अरब सरकार की तरफ से जारी…

Read More

कोलंबो। दो वर्षों के गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता का सामना करने के बाद श्रीलंका की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर आ रही है। देश में पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या इसका संकेत है। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे इसी सप्ताह सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि भारत से मिली आर्थिक मदद की वजह से श्रीलंका दो साल के संकट के दौर से उबरने की दिशा में है। पर्यटन पर काफी निर्भर श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत दिख रहे हैं। कोरोना काल में चौपट हुए पर्यटन की वजह से देश को दो-तीन साल तक गंभीर आर्थिक संकट…

Read More

25 जून 1975- इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रहा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह 21 महीना सबसे विवादास्पद काल था। अगली सुबह 26 जून को लोगों की नींद खुली तो रेडियो से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का संदेश प्रसारित हो रहा था- ‘भाइयों, बहनों… राष्ट्रपति जी ने आपातकाल की घोषणा की है। आपातकाल जरूरी हो गया था। एक ‘जना’ सेना को विद्रोह के लिए भड़का रहा है। इसलिए देश की…

Read More

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक में आज प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में सदन ने शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मौन रखा। इसके बाद नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण की। नई संसद में पहले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने महताब को सहयोग करने के लिए पैनल भी तय किया था। इसमें कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू, राधा मोहन सिंह, फगन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय का नाम शामिल था।…

Read More