Author: shivam kumar

आगरा। जनपद में बमरौली थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना में फरार 15 हजार के इनामी बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ मेें पकड़ा है। गोली लगने से उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे में आभूषण और तमंचा-खोखा मिले हैं। पुलिस के मुताबिक बमरौली थाना क्षेत्र में बीती फरवरी माह में एक ज्वैलर्स दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जांच में चोरी में बावरिया गैंग के बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने के साक्ष्य मिले थे। सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस ने गिरोह के…

Read More

लखनऊ। उप्र में रविवार की देर रात को दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए शासन ने नई जिम्मेदारी दी है। शासन ने आजमगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अखिलेश कुमार का तबादला करते हुए लखनऊ में ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया है। जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक (वी.आई.) की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस वैभव कृष्ण को आजमगढ़ परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात को भी शासन ने दो पुलिस आयुक्त समेत 16 आईपीएस के तबादले किए थे।

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया। कहा कि देश में शैक्षणिक आपातकाल लगा हुआ है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी हैं और बाबूलाल मरांडी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता ने संविधान की रक्षा के नाम पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को वोट दिया। इसमें कांग्रेस कभी पीछे नहीं रहेगी। देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व भरोसा करके जनता ने हम पर पर सौंपा है, उनके…

Read More

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के देवचंदपुर चौकियां निवासी सचिन सोनकर 25 वर्ष पुत्र छम्मन सोनकर रविवार की शाम हो रही बारिश के दौरान अपने घर के सामने मौजूद था। उसी समय अचानक तेज आवाज से आकाशीय बिजली की चमक हुई जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर अस्पताल गए जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही…

Read More

कोलकाता। दोनों नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान जारी है। इस बीच नवनिर्वाचित विधायक सयंतिका बनर्जी को राज भवन बुलाया गया है। हालांकि भगवानगोला के विजयी उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार का दावा है कि उन्हें निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। तृणमूल की स्टार विधायक सायंतिका का कहना है कि निमंत्रण पत्र मिलने के बाद भी वह राजभवन नहीं जा रही हैं। सायंतिका ने कहा, ”उपचुनाव के मामले में राज्यपाल आमतौर पर स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को शपथ देने के लिए नियुक्त करते हैं। लेकिन इस बार राज्यपाल ने ऐसा नहीं किया। पत्र…

Read More

कोलकाता। देश में बिस्कुट बनाने वाली सबसे पुरानी कंपनियों में से एक ब्रिटानिया के कोलकाता स्थित संयंत्र में सभी स्थाई कर्मचारियों ने एक साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने की योजना बनाई है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कोलकाता के तारातला कारखाने के सभी स्थायी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) स्वीकार कर ली है। कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संयंत्र के सभी स्थायी कर्मियों द्वारा वीआरएस स्वीकार किये जाने से कंपनी के…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्से में भी अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 17.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य 33 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद,…

Read More

रांची। वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मदन मोहन शर्मा का बयान सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को दर्ज हुआ। मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी। तत्कालीन विधायक योगेंद्र साव के अलावा उमाशंकर अकेला और राजेश रंजन मामले में ट्रायल फेस कर रहे हैं। मामले के दो आरोपित साइमन मरांडी और सावना लकड़ा का निधन हो गया है। वोट बदले नोट की मांग करने का इनपर आरोप है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में कथित हॉर्स ट्रेडिंग का मामला सामने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी स्थित सुवर्णरेखा नदी के गौरी घाट पर रविवार शाम नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान कदमा भाटिया बस्ती के सुमित दास (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के संबंध में कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सुमित दो दोस्तों के साथ सुवर्णरेखा नदी के गौरी घाट के पास गया था। वहां सभी ने पार्टी मनायी। इसके…

Read More

नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय 25 जून से 27 जून तक भारत मंडपम में ‘चीनी एवं जैव ईंधन- उभरते परिदृश्य’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इस बैठक की मेजबानी भारत करेगा। चीनी और जैव ईंधन सेक्टर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि ‘आईएसओ परिषद बैठक’ में शामिल होंगे। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने आज सोमवार (24 जून) को यह जानकारी साझा की। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, चूंकि भारत विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता…

Read More

रांची। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक की पहचान किशोरगंज रोड नंबर तीन निवासी राजेश तिवारी( 40) के रूप में हुई है। राजेश तिवारी के भाई ने कोतवाली थाना में यूडी केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि वह डिप्रेशन में था और मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके…

Read More