Author: shivam kumar

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के अररिया जिले के सिखटी और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल निर्माण के दौरान ही बकरा नदी में समा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी के आंखों पर संवेदक की मेहरबानी का पर्दा नहीं पड़ता तो आज बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी के गर्भ में नहीं समाता। लोगों ने कहा कि इस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं। यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया था। इसके बाद 12 करोड़ रुपये की लागत से नदी के…

Read More

-झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार -सीता सोरेन के लिए हमदर्दी का सिर्फ नाटक, असली हमदर्दी होती तो दुर्गा सोरेन की संदेहास्पद मौत की उच्च स्तरीय जांच होती : प्रतुल शाहदेव -लोकसभा चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी गठबंधन बदहवास, भाजपा गठबंधन 51 विधानसभा सीटों पर आगे था, जबकि सत्ताधारी गठबंधन 29 सीटों पर सिमटा झामुमो कांग्रेस की समीक्षा बैठकों को भूल गया झामुमो, जिसमें दिनदहाड़े गोलियां चला करती थीं रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि आज ये लोग सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू…

Read More

रांची। बकरीद के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची और पाकुड़ में गाय और बछड़े की कुर्बानी दी गयी। बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इन दोनों वीडियो में खुलेआम कुर्बानी देते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे को उठा कर मौजूदा चंपाई सरकार पर निशाना भी साध रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। भाजपा के कई नेताओं…

Read More

रांची। सदर अस्पताल, रांची के डॉक्टरों ने फिर एक कैंसर पेसेंट को बड़ी राहत दी है। कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत ने एक कैंसर पेसेंट की सर्जरी कर उसे बड़ी सहायता दी है। सिल्ली की रहने वाली 47 वर्षीय एक महिला पेशाब के रास्ते से खून आने की शिकायत लेकर महिला विभाग के ओपीडी में आयी थी। वहां पर सीटी स्कैन एवं बायोप्सी करने से एंडोमेट्रियल कैंसर होने का पता चला। इसके बाद 14 जून को उसका ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया गया । इस दौरान गर्भाशय, अंडकोष निकाल दिया गया। ऑपरेशन के चार दिनों बाद मरीज तेजी से स्वास्थ्य…

Read More

रांची। रांची में मानसून की संभावनाओं को देखते हुए रांची नगर निगम में रेस हो गया है। अमित कुमार (प्रशासक, रांची नगर निगम) के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत बरसात से पूर्व निगम द्वारा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई हेतु विशेष सफाई अभियान (सफाई तो होकर रहेगी 4.0) शुरू कर दिया गया है। इस विशेष सफाई अभियान में निगम द्वारा युद्ध स्तर पर शहर के सभी छोटी-बड़ी एवं गहरी नालियों की विशेष रूप से सफाई की जा रही है। साथ ही शहर के खतरनाक नालों के किनारे स्थायी रूप से बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ साइन बोर्ड भी लगाया जायेगा। निगम ने…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजमो को थर्ड फ्रंट (तीसरे मोर्चा) के रूप में खड़ा किया जायेगा। 19 जून को रांची में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजमो की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसमें राज्य के अंतर्गत आनेवाली विभिन्न विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया जायेगा। श्री राय सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मंडलों में बूथ…

Read More

जामताड़ा। सिक्किम में भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के कारण सैकड़ों सैलानियों के साथ जामताड़ा के एक परिवार के सात लोग फंस गये हैं। सभी पिछले तीन दिनों से वहां फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा के मिहिजाम के रहने वाले राजू प्रसाद अपने परिवार के साथ 10 जून को सिक्किम के लिए रवाना हुए थे। 17 जून को सभी को वापस आना था, लेकिन वो अबतक नहीं लौंटे हैं। इस कारण उनके परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगायी है। बता दें कि फंसे हुए पर्यटकों को सड़क मार्ग से निकालने…

Read More

रांची। लगातार दूसरी बार रांची संसदीय क्षेत्र से जीतने वाले सांसद और मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में बतौर रक्षा राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद संजय सेठ चार दिनों के लिए रांची आये हुए थे। मंगलवार को वह फ्लाइट से पुन: दिल्ली निकल गये। इससे पहले मिथिला समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड मैथिली मंच, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विनय कुमार झा के नेतृत्व में संजय सेठ से भेंट की। संस्था के सदस्यों ने सर्वप्रथम मंत्री को मिथिला का संस्कृति सम्मान पग पहनाया। दोपट्टा ओढ़ा कर पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इसके बाद संस्था के महासचिव जयंत झा एवं सदस्य…

Read More

बोकारो। बोकारो के डीवीसी पावर प्लांट में मंगलवार सुबह चालू बिजली लाइन का केबल कटिंग के दौरान फ्लैशिंग से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। आनन-फानन में दोनों का प्लांट में स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर जिले के बीजीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि स्क्रैप वाले बी पावर प्लांट की कटिंग का कार्य हैदराबाद की राधा स्मेलटर्स कंपनी को दिया गया है। प्लांट फायर सेक्शन के समीप जीरो मीटर लेवल पर कंपनी के सुपरवाइजर के निर्देश पर गोविंदपुर पंचायत के दो मजदूर केबल काटने गये। इस दौरान…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने चुनाव के बाद चार आइपीएस का तबादला किया है। अजीत पीटर डुंगडुंग को फिर से देवघर का एसपी बनाया गया है। जानें कौन कहां गये क्रांति कुमार गाडिदेशी को दुमका जोनल आइजी बनाया गया। ए विजया लक्ष्मी को आइजी ट्रेनिंग बनाया गया। राकेश रंजन को जैप 1 का कमांडेंट बनाया गया। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया।

Read More

पाकुड़। सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में आज पश्चिम बंगाल के कृष्टोनगर गांव के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने गोपीनाथपुर गांव पर जबरदस्त बमबारी एवं फायरिंग भी की। उपद्रवियों ने एक मकान में आग लगा दी और उसके बाद पथराव किया। गोपीनाथपुर के ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव और बम से प्रहार किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन स्थिति गंभीर होते देख पुलिस पीछे हट गयी। स्थिति अनियंत्रित देख पुलिस अधिकारियो ने इसकी सूचना…

Read More