Author: shivam kumar

रायबरेली। जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया,इस दौरान दबंगों ने उसे गोली मार दी। युवक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पैर में गोली लगने से अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। युवक ने प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। मंगलवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ा के उत्तरी छोर पर पनवरिया तालाब में जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। सुबह गांव का ग्राम पंचायत सदस्य बबलू पासी उस तरफ गया तो जेसीबी चलते देख वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते हुए जेसीबी संचालकों…

Read More

फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने मंगलवार को छह दिन पूर्व मोबाइल लूट की घटना करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि 12 जून को मक्खनपुर थाने पर मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। बदमाशों को पकड़ने के लिए थाना मक्खनपुर प्रभारी शिव कुमार चौहान एवं एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-दो…

Read More

बहराइच। जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट के चलते ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की। जरवल इलाके के घाघरा घाट को जा रहा एक ट्रक आज उस वक्त एचटी लाइन की चपेट में आ गया, जब वह बौंडी के मंसूरपुरवा चौराहे के पास से गुजर रहा था। हाईटेंशन लाइन के लटकते तार के सम्पर्क में ट्रक के आते ही उसमें करंट उतर आया। करंट…

Read More

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल समेत 18 जनपदों में अचानक तेज हवाओं और आकाशीय बिजली, मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़,चित्रकूट,महोबा,बांदा, कौशाम्बी,हमीरपुर,फतेहपुर,जालौन,राय बरेली,अमेठी, कानपुर,ललितपुर,झांसी, कानपुर देहात, उन्नाव में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर की गति से अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को घर से निकलने के बाद, सड़क पर अपने वाहन बहुत सावधानी चलाए।…

Read More

मीरजापुर, 18 जून (हि.स.)। लखनऊ से वापस लौटते समय सोमवार की देर रात कार सवार नगर पालिका मीरजापुर के आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहायक जेई पद पर तैनात आयुष जायसवाल की मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जेई की असमायिक मौत पर नपाकर्मियों ने शोक व्यक्त किया। लखनऊ से वापस लौटते समय कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पलट गई। घटनास्थल पर ही आयुष की मौत हो गई। उनके साथ सवार दो लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व नपाध्यक्ष…

Read More

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव ने उन्हें दोबारा से गृह मंत्री बनने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। केन्द्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेश में चल रहे सरकारी कामकाज की स्थिति से अवगत कराया। करीब 20 मिनट तक केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर यूपी के मुख्य सचिव से बातचीत का दौर चला। इस शिष्टाचार भेंट को कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Read More

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित एक कार गैराज में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर कई कारें जलने लगी। इस बीच आग से सीएनजी कारों में धमाके से उड़ गई। आग की लपटें और धमाकों की आवाज से गैराज के आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गई हैं। चिनहट पुलिस के मुताबिक देवा रोड पर बाबा हॉस्पिटल के पास बने एक कार गैराज में आज सुबह…

Read More

कोलकाता़। कंचनजंघा एक्सप्रेस में सवार उन यात्रियों की भयानक यात्रा आखिरकार मंगलवार तड़के संपन्न हुई जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन सियालदह स्टेशन पहुंची है। मंगलवार सुबह 3:16 में यह ट्रेन सियालदह स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर यात्रियों की प्रतीक्षा में नगरपालिका एवं शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम मौजूद थे। सियालदह डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) दीपक निगम और अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे। ट्रेन से उतरने के बाद फिरहाद ने यात्रियों से बात की। रेलवे अधिकारियों ने भी यात्रियों से बात की। वे यह भी पूछते नजर आए कि किसी यात्री को कोई शारीरिक समस्या तो नहीं है।…

Read More

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में सोमवार देर रात सीआइएसएफ के जवान ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। संजीत उर्फ संदीप ने पहले अपनी पत्नी को गला दबा कर मार डाला। इसके बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सीआइएसएफ जवान संजीत उर्फ संदीप वर्तमान में हल्दिया जिला में पोस्टेड था। शव को बाथरूम में छिपाया, बेटे को कमरे में किया बंद घटना को अंजाम देने से पूर्व उसने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पत्नी की गला दबा कर हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा…

Read More

रांची। साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी पर फेरी के लिए निकाले गये टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर अब बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। मंगलवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच में इस मामले की आंशिक सुनवाई हुई। दरअसल साहिबगंज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गवाह अंकुश राजहंस यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि साहिबगंज जिला प्रशासन खनन माफिया के सिंडिकेट को लाभ देने के लिए जबरन नियमों को बदल रहा है। नियमों में जो बदलाव किये गये हैं, उससे किसी…

Read More

रांची। जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में अभियोजन गवाही पूरी हो गयी। अब मामले में 3 जुलाई को आरोपियों का बयान कोर्ट में दर्ज होगा। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से मामले के अनुसंधानकर्ता और एक सरकारी गवाह समेत 30 गवाहों की गवाही दर्ज करायी गयी है। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर एफएसएल की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की है। हत्याकांड के आरोपी मुनावर अफाक सरकारी गवाह बन गया है। जिसने मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है। 30 मई 2022 को कमल भूषण की हत्या हुई थी।…

Read More