नई दिल्ली। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को हुए ट्रेन हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रेल मंत्रालय के अनुसार आज एक कंटेनर ट्रेन सिग्नल पार कर गई और कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। एनडीआरएफ, डिवीजनल टीम और 15 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। रेलमंत्री भी वॉर रूम में हैं। बताया गया है कि मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की कम से कम दो बोगियां पटरी से उतर गईं। रेलमंत्री ने एक्स पर कहा है कि एनएफआर जोन…
Author: shivam kumar
अररिया। अररिया जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद उल अजहा अर्थात कुर्बानी का पर्व बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मौके पर भारी संख्या में ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों को भीड़ उमड़ी। बकरीद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में चहल पहल दिखा। सुबह से ही नए कपड़े पहन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर बकरीद की नमाज के लिए जाते हुए लोग नजर आए। बकरीद के मौके पर फारबिसगंज में काफी रौनक देखी गई। शहर…
अंताल्या। भारतीय तीरंदाज भजन कौर ने रविवार को अंताल्या में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया। फाइनल वर्ल्ड कोटा टूर्नामेंट में कौर ने फाइनल में इस्लामी गणराज्य ईरान की शीर्ष वरीयता प्राप्त मोबिना फल्लाह को 6-2 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त कौर ने अपने अभियान की शुरुआत पहले दो राउंड में बाई के साथ की। उन्होंने तीसरे राउंड में मंगोलिया की उरनटुंगलाग बिशिन्डी को 6-1 से हराया। कौर ने चौथे राउंड में स्लोवेनिया की उर्सका कैविक को 7-3 से हराकर सुनिश्चित किया कि वह टूर्नामेंट में आगे बढ़ती रहें। क्वार्टर फाइनल…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आज सोमवार (17 जून) को जारी जारी विज्ञप्ति के अनुसार 18 जून को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात 8 बजे वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री 19 जून को बिहार के दौरे पर होंगे। यह…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को सिर्फ छह दिन बचे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के परिवार से मुलाकात की है। जहीर की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। जल्द ही शादी करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपना रविवार अपने होने वाले ससुराल वालों के साथ बिताया। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करने जा रहे हैं, इसकी तैयारियां चल रही हैं। जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने इंस्टाग्राम पर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। एक मालगाड़ी ने सिग्नल पर खड़ी डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। ये ट्रेन सियालदह आ रही थी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं और कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर जोन में हादसा दुखद है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे,…
नई दिल्ली। अडाणी सूमह भूटान में 570 मेगावाट का हरित जलविद्युत संयंत्र लगाएगा। समूह के चेयमैन गौतम अडाणी ने 16 जून को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के उन्होंने भूटान के चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गौतम अडाणी ने एक्स पर जारी बयान में कहा है कि भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित जलविद्युत संयंत्र के लिए ड्रक ग्रीन…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.27 डॉलर यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 82.35 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.36 फीसदी लुढ़ककर 78.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के…
-टेंडर कमीशन घोटाला: ग्रामीण विकास विभाग में कमीश्नखोरी की जांच जारी – टॉप से बॉटम तक के अफसर व कर्मी जांच के दायरे में – अब तक पूर्व मंत्री आलमगीर सहित नौ आरोपी गिरफ्तार – एल वन ठेकेदारों को अयोग्य करार दिए जाने के मिले सबूत रांची। ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर कमीशन घोटाला के जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। विभागीय स्तर पर इडी की जांच जारी है। इस मामले में इडी छह जुलाई तक चार्जशीट दायर करेगी। इडी सूत्रों के अनुसार, इडी को विभाग के पूर्व अफसर, सेवानिवृत्त इंजीनियर सहित सेक्शन ऑफिसर से लेकर ज्वाइंट…
रांची। झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी जेइ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है, लेकिन अब तक उनकी पोस्टिंग नहीं की गयी है। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पुरानी नौकरी इस नौकरी के कारण छोड़ दी, लेकिन अब यहां भी उनके हाथ कुछ नहीं लग पा रहा है। इस कारण सफल अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह खुद को विवश महसूस कर रहे हैं। 7 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सभी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। जिन लोगों की बहाली हुई है, उनकी पोस्टिंग अब तक नहीं…
रांची। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो रेंज के डीआइजी सुरेंद्र झा ने छापेमारी करायी। डीआइजी की टीम ने बोकारो जिला के पेटरवार, बालीडीह और धनबाद जिला के बरवाअड्डा, सोनारडीह, महुदा और भातडीह इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम चार कोयला लोड ट्रक, एक जेसीबी और करीब 150 कोयला बरामद किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। झारखंड के 13 जिलों में कोयले का अवैध खनन हो रहा है। इनमें लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, पलामू और जामताड़ा जिला शामिल है। पिछले…
