Author: shivam kumar

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे तापस राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाल की जनता हर हाल में ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हिन्दुस्थान समाचार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में तापस राय ने ममता बनर्जी को “देश की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार देते हुए कहा कि मैं उनके (ममता बनर्जी) मंत्रिमंडल में सहयोगी रहा हूं और पार्टी के पुराने दौर में उनके साथ काम किया है। मैं अच्छी…

Read More

पलामू। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर गुरुवार काे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि सुबह 9.05 बजे झंडोतोलन करेंगे। परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्हाेंने झांकियों को आकर्षक रूप देने की बात कही। उपायुक्त ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित स्वामी हरिदास तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव 2026 का आयोजन यहां के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल के शंकर लाल हॉल में 9-11 जनवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रस्तुतियां शाम 6 बजे से शुरू होंगी। महोत्सव का आयोजन पद्म भूषण डॉ. उमा शर्मा और डॉ. विनय भारत राम के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय कला के कई दिग्गज कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. शर्मा ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी भले ही पाश्चात्य और पॉप संगीत की…

Read More

पलामू। पलामू के जपला–छतरपुर रोड पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप अवस्थित मनोज इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार अहले सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना से दुकानदार को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक मनोज कुमार को आग की सूचना अहले सुबह तीन बजे मिली, लेकिन तब तक दुकान में रखे लगभग सारे सामान जलकर…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और हमले की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को आम लोगों को सतर्क करते हुए विशेष एहतियाती व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाथियों के विचरण की जानकारी तुरंत देने के लिए एक संपर्क नंबर जारी किया है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते…

Read More

खूंटी। अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को खूंटी जिला बंद रहा। हत्या के विरोध में सुबह से ही लोग सड़कों पर उत्तर आए और दुकानों को बंद कर दिया । खूंटी, कर्रा और हुटार में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। सड़क जाम होने के कारण खूंटी, रांची, खूंटी सिमडेगा रोड और तोरपा रांची रोड सहित कई अन्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तोरपा में भी प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन के नेतृत्व में दुकानों को बंद कर दिया।…

Read More

रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को ठंड फिलहाल रुलाएगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ इलाकों में जबकि शुक्रवार को पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस की ओर से ‘‘पूना मार्गेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव से 26 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है। इन 26 नक्सलियों में सात महिलाएं हैं। इन सभी ने सामान्य जीवन में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को…

Read More

कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस दिए जाने के बाद बंगाल की राजनीति में तीखी हलचल मच गई है। यह नोटिस बुधवार सुबह शांतिनिकेतन स्थित उनके आवास ‘प्रतीची’ पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा दिया गया। अमर्त्य सेन इस समय देश से बाहर हैं, इसलिए नोटिस उनके परिजन शांतभानु सेन ने वकील से सलाह लेने के बाद स्वीकार किया। अमर्त्य सेन के परिजनों और करीबी लोगों का कहना है कि यह नोटिस उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आरोप है कि विश्व प्रसिद्ध विद्वान…

Read More

रांची। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 09 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उन पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के एजेंडे में विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रशासनिक…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन (लोक भवन) में ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026’ के लिए चयनित राज्य के प्रतिभावान युवाओं से संवाद किया। इस गौरवशाली अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे केवल एक खिलाड़ी या कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध संस्कृति, अद्वितीय प्रतिभा और आत्मविश्वास के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय मंच पर जा रहे हैं। अनुशासन और परिश्रम की सराहना राज्यपाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों की कड़ी चयन प्रक्रिया को पार कर यहां तक पहुंचना आपकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर…

Read More